बीबीसी मतलब भ्रष्ट बकवास और कॉरपोरेशन, इसका प्रोपेगेंडा और कांग्रेस का एजेंडा : बीजपेी

बीजेपी प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कहा कि कांग्रेस को यह समझना चाहिए कि भारत कानून से चलता है, यह नरेन्द्र मोदी की सरकार है, यहां सभी एजेंसियां अपना काम कर रही हैं
बीबीसी पर इनकम टैक्स के सर्वे के बाद लगातार सियासी प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। विपक्षी दल जहां बीबीसी पर एक्शन को लेकर मोदी सरकार पर सवाल कर रहे हैं वहीं दूसरी ओर भाजपा ने बीबीसी पर हमला बोला है। भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कहा कि हर एजेंसी को भारत में भारत के कानूनों का पालन करना ही होगा।

उन्होंने कहा कि बीबीसी पर आयकर विभाग नियम के अनुसा संविधान के तहत कार्रवाई कर रहा है। जब यह कार्रवाई चल रही है, इसके ऊपर जिस तरह की सियासी प्रतिक्रिया आने का सिलसिला जारी है। यह भारतीय के लिए चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को यह समझना होगा कि भारत कानून से चलता है। यह पिंजरे का तोता नहीं है। कोई भी एजेंसी हो, मीडिया से जुड़ी हो, अगर वह भारत में काम कर रही है तो उसे भारत का कानून मानना होगा।
गौरव भाटिया ने आगे कहा कि अगर कुछ गलत नहीं किया है तो डर कैसा, चिंता कैसी, आयकर विभाग को अपना काम करने देना चाहिए ओैर दूध का दूध और पानी का पानी होना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि बीबीसी के अगर कृत्य देखें तो यह कहना गलत नहीं होगा कि ये पूरी दुनिया की सबसे भ्रष्ट बकवास कॉरपोरेशन हो गई है। दुख की बात यह है कि बीबीसी का प्रोपेगेंडा और कांग्रेस का एजेंडा एक साथ मेल खाता है।
उन्होंने कहा कि सब जानते हैं कि दुनिया में भारत कैसे आगे बढ़ रहा है। जी२० की अध्यक्षता कर रहा है। बहुत सारी शक्तियों के ये नहीं भाता है। जब जब भारत आगे बढ़ता है तो इन एजेंसियों को कांग्रेस पार्टी और अन्य विपक्षी दलों को बहुत दर्द होता है। बीबीसी का इतिहास भारत के खिलाफ दद्वेष भावना से काम कर करने का रहा है। इंदिरा गांधी ने भी बीबीसी पर बैन लगाया था।
गौरव भाटिया ने कहा कि बीबीसी रिपोर्टिंग करे, निष्पक्ष पत्रकारिता करे यह हमारा संविधान उन्हें देता है। वे पत्रकारिता की आड़ में एजंेडश आगे बढ़ा रहे हैं। कश्मीर के एक आतंकी को बीबीसी करिश्माई युवा उग्रवादी कहता है। ये किस तरह की रिपोर्टिंग है। आप भारत में काम करना चाहते हैं और भारत की अखंडता को चोट पहुंचाने की कोशिश करते हैं।

  • Related Posts

     पाकिस्तान अभी ईरान की जंग में सीधे नहीं कूद रहा है!
    • TN15TN15
    • March 7, 2026

    सऊदी अरब के साथ उसके रक्षा समझौते के…

    Continue reading
    ईरानी ड्रोन अटैक से पस्त हुआ अमेरिका? सेना के अधिकारियों ने बंद कमरे में क्या बताया ?
    • TN15TN15
    • March 6, 2026

    अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच फरवरी 2026 से…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

     पाकिस्तान अभी ईरान की जंग में सीधे नहीं कूद रहा है!

    • By TN15
    • March 7, 2026
     पाकिस्तान अभी ईरान की जंग में सीधे नहीं कूद रहा है!

    स्वस्थ जीवन, सबसे बड़ा धन!

    • By TN15
    • March 7, 2026
    स्वस्थ जीवन, सबसे बड़ा धन!

    RCP सिंह की PM मोदी से बड़ी अपील, ‘नीतीश कुमार केंद्र में जा रहे हैं तो उन्हें मिले बड़ा दायित्व 

    • By TN15
    • March 6, 2026
    RCP सिंह की PM मोदी से बड़ी अपील, ‘नीतीश कुमार केंद्र में जा रहे हैं तो उन्हें मिले बड़ा दायित्व 

    ईरानी ड्रोन अटैक से पस्त हुआ अमेरिका? सेना के अधिकारियों ने बंद कमरे में क्या बताया ?

    • By TN15
    • March 6, 2026
    ईरानी ड्रोन अटैक से पस्त हुआ अमेरिका? सेना के अधिकारियों ने बंद कमरे में क्या बताया ?

    राजस्थान के अनुज अग्निहोत्री ने किया UPSC में किया टॉप!

    • By TN15
    • March 6, 2026
    राजस्थान के अनुज अग्निहोत्री ने किया UPSC में किया टॉप!

    माकपा की 24 मार्च को रामलीला मैदान में जन आक्रोश रैली, तैयारियों को लेकर नोएडा में बैठक

    • By TN15
    • March 6, 2026
    माकपा की 24 मार्च को रामलीला मैदान में जन आक्रोश रैली, तैयारियों को लेकर नोएडा में बैठक