Rajasthan : 100 यूनिट बिजली फ्री, गरीबों को मुफ्त राशन, बजट की घोषित हुई 10 बड़ी घोषणाएं

Rajasthan Budget : राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शुक्रवार को अगले वित्त वर्ष का बजट पेश किया। अपने बजट भाषण में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कई बड़ी घोषणाएं की। लेकिन अशोक गहलोत के बजट भाषण की जो सबसे बड़ी बात रही वो यह कि उन्होंने सदन में पुराना बजट भाषण पढ़ दिया। इसके बाद गहलोत ने कहा कि मानवीय त्रुटि से एक पेज लग गया था, उसी वक्त मैंने सॉरी बोला और अपने भाषण को रोक दिया। उन्होंने कहा कि ये नई बात नहीं है, जब वसुंधरा जी मुख्यमंत्री थी, कुछ आंकड़े गलत आ गए थे, उन्होंने भी संशोधन कराया था। यह राजस्थान के इतिहास में पहली बार मुख्यमंत्री का बजट भाषण तीस मिनट के लिए रोका गया। बता दें, राजस्थान में इस साल दिसंबर के आसपास मतदान होगा। जहां कांग्रेस राज्य में मुख्यमंत्री की कुर्सी बरकरार रखना चाह रही है, वहीं बीजेपी राज्य में सत्ता वापसी के लिए हर संभव कोशिश कर रही है।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि 50 से बढ़ाकर 100 यूनिट बिजली मिलेगी फ्री।
खाद्य सुरक्षा परिवारों को मुफ्त अन्नपूर्णा फूड पैकेट मिलेगा। पैकेट में दाल, चीनी सहित राशन सामान शामिल रहेगा। चिरंजीवी बीमा योजना की राशि 10 लाख से बढ़ाकर 25 लाख की गई।
500 करोड़ के कल्याण कोष का गठन किया जाएगा। 100 करोड़ युवाओं के स्किल डेवलपमेंट पर खर्च होंगे। पेपर लीक जैसी घटनाओं के लिए स्पेशल टास्क फोर्स बनेगी। सभी भर्ती परीक्षाओं को निःशुल्क करवाने का ऐलान। हर जिले में विवेकानंद यूथ होस्टल बनाये जाएंगे। हर जिले मुख्यालय पर डिजिटल लाइब्रेरी बनेगी। ऑनलाइन परीक्षा केंद्र बनेंगे।
76 लाख परिवारों को सिलेंडर 500 रुपये में मिलेगा। छात्राओं को मुफ्त स्कूटी का ऐलान।
कोटा-जयपुर में नए ऑडिटोरियम का ऐलान। शोध करने वाले छात्रों को 30 हजार रुपये की मदद की घोषणा।
छात्रों के लिए 75 किलोमीटर तक मुफ्त बस यात्रा। छात्राओं को इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन देगी सरकार। आरटीई के तहत 12वीं कक्षा तक के सभी छात्रों को मुफ्त शिक्षा।
300 करोड़ रुपये की लागत से जयपुर में एपीजे अब्दुल कलाम इंस्टीट्यूट ऑफ बायोटेक्नोलॉजी की स्थापना की जाएगी। साथ ही जयपुर में राजीव गांधी एविएशन यूनिवर्सिटी बनेगी।
राजस्थान में 30 हजार सफाई कर्मचारियों की भर्ती की जाएगी। महिलाओं को सिलाई मशीन के लिए 5,000 रुपये दिए जाएंगे।
उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को 500 रुपये में एलपीजी सिलेंडर मिलेगा। कम से कम 76 लाख परिवारों को एलपीजी सब्सिडी का लाभ मिलेगा।

  • Related Posts

    पंजाब चुनाव में कौन होगा AAP का मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार? केजरीवाल ने CM मान के सामने किया ऐलान
    • TN15TN15
    • June 13, 2026

    आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद…

    Continue reading
    CJP पर संजय राउत का बड़ा दावा, ‘अभिजीत दीपके और प्रधानमंत्री की अमेरिका में मीटिंग हुई, फोटो…’
    • TN15TN15
    • June 11, 2026

    कॉकरोच जनता पार्टी पर उद्धव गुट के राज्यसभा…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नागौद राजघराना : बाबा राजा की एक पत्नी ने दूसरी को मारी गोली

    • By TN15
    • June 13, 2026
    नागौद राजघराना : बाबा राजा की एक पत्नी ने दूसरी को मारी गोली

    लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ को मिली बड़ी जिम्मेदारी, सरकार ने बनाया आर्मी चीफ, जनरल उपेंद्र द्विवेदी की लेंगे जगह

    • By TN15
    • June 13, 2026
    लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ को मिली बड़ी जिम्मेदारी, सरकार ने बनाया आर्मी चीफ, जनरल उपेंद्र द्विवेदी की लेंगे जगह

     यूपी की 12वीं पास महिलाओं के लिए मौका, आंगनबाड़ी में निकलने वाली है बंपर भर्ती

    • By TN15
    • June 13, 2026
     यूपी की 12वीं पास महिलाओं के लिए मौका, आंगनबाड़ी में निकलने वाली है बंपर भर्ती

    Rajasthan News: फर्जी डिग्रियों और प्रमाण पत्रों पर राजस्थान SOG का एक्शन, रडार पर देश भर की 25 यूनिवर्सिटी

    • By TN15
    • June 13, 2026
    Rajasthan News: फर्जी डिग्रियों और प्रमाण पत्रों पर राजस्थान SOG का एक्शन, रडार पर देश भर की 25 यूनिवर्सिटी

    ‘प्रोड्यूसर अचानक करोड़पति बन गए’, अपनी भोजपुरी फिल्म ‘धुरंधर’ के 13 साल बाद ट्रेंड करने पर बोले रवि किशन

    • By TN15
    • June 13, 2026
    ‘प्रोड्यूसर अचानक करोड़पति बन गए’, अपनी भोजपुरी फिल्म ‘धुरंधर’ के 13 साल बाद ट्रेंड करने पर बोले रवि किशन

    अमिताभ बच्चन ने एक दिन में निपटा दी 12 फिल्मों की शूटिंग, बिग बी ने खुद किया खुलासा, बोले- ‘बाकी सब तो चलता रहेगा…’

    • By TN15
    • June 13, 2026
    अमिताभ बच्चन ने एक दिन में निपटा दी 12 फिल्मों की शूटिंग, बिग बी ने खुद किया खुलासा, बोले- ‘बाकी सब तो चलता रहेगा…’