Noida News : राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस आज, 6.91 लाख बच्चे खाएंगे एल्बेंडाजॉल 

निठारी स्थित प्राइमरी स्कूल में सीएमओ करेंगे शुभारंभ

 नोएडा । जनपद में 10 फरवरी को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस मनाया जा रहा है। इस दिवस पर एक से 19 वर्ष तक 6.91 लाख बच्चों एवं किशोर किशोरियों को कृमि मुक्ति की दवा यानि पेट से कीड़े निकालने की दवा एल्बेंडाजॉल खिलाई जाएगी। शुक्रवार को इसका शुभारंभ मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. सुनील कुमार शर्मा निठारी स्थित प्राइमरी स्कूल में बच्चों को दवा खिला कर करेंगे।

राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ अमित कुमार ने बताया – जनपद में स्थानीय आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की मदद से एक से पांच वर्ष तक के पंजीकृत बच्चों और छह से 19 वर्ष तक के स्कूल न जाने वाले बालक-बालिकाओं को दवा खिलाई जाएगी। वहीं छह से 19 वर्ष तक के छात्र-छात्राओं को उनके शिक्षकों के माध्यम से दवा सेवन सुनिश्चित करना है। किशोर जुबेनाइल होम में प्रभारी अधीक्षक के माध्यम से किशोरों को दवा खिलाई जाएगी। यह दवा चबाकर खानी है। किसी गंभीर बीमारी से ग्रस्त बच्चे या किशोर को दवा नहीं खिलाई जाएगी। इस दिवस पर दवा सेवन से छूटे बच्चों एवं किशोर किशोरियों के लिए 13-15 फरवरी को मॉपअप राउन्ड आयोजित होगा। अभियान के दौरान कोविड-19 प्रोटोकाल का पालन करना आवश्यक है। यह दवा तत्काल सामने ही खानी है। किसी भी बच्चे या परिजन को बाद में खाने के लिए नहीं दी जाएगी।

आरबीएसके की डीईआईसी मैनेजर रचना वर्मा ने बताया- जनपद में बच्चों और किशोरों को 20 जुलाई को एल्बेंडाजॉल खिलाई गयी थी। इस दौरान 6.91 बच्चों एवं किशोर किशोरियों को दवा खिलाई गई। इस दौरान किसी भी ब्लॉक से किसी प्रतिकूल की घटना सामने नहीं आई थी। रचना वर्मा ने बताया शुक्रवार (10 फरवरी) को निठारी स्थित प्राइमरी स्कूल में दवा खिलाने के शुभारंभ अवसर पर सीएमओ डा. सुनील कुमार शर्मा के साथ अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. भारत भूषण, आरबीएसके के नोडल अधिकारी डा. अमित कुमार सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहेंगे। सभी स्कूलों, आंगनबाड़ी केन्द्रों, मदरसों को दवा उपलब्ध करा दी गयी है।

  • Related Posts

    लड़ते रहिए जाति और धर्म के नाम, मरने की व्यवस्था कर दी है धंधेबाज लोगों ने!
    • TN15TN15
    • August 26, 2026

      दिल्ली में महंगी एंटी-कैंसर दवाओं की कालाबाजारी…

    Continue reading
    इस पत्रकार ने तो नितिन गडकरी के इथेनॉल ब्लेंडिंग की कलई ही खोल दी!
    • TN15TN15
    • June 30, 2026

      विवेक कुमार- छोटे से गांव बिरनीहाट के…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    लोहा चोर इंद्रजीत सिंह उर्फ छोटू अब सीबीआई के शिकंजे में

    लोहा चोर इंद्रजीत सिंह उर्फ छोटू अब सीबीआई के शिकंजे में

    अगर आज गांधी होते !

    अगर आज गांधी होते !

    Lohia’s realization of a vibrant and active Gandhi

    Lohia’s realization of a vibrant and active Gandhi

    डीआईसी इंडिया प्रबंधन की श्रमिक विरोधी नीतियों के खिलाफ श्रम कार्यालय पर सीटू ने जोरदार प्रदर्शन कर दिया ज्ञापन 

    डीआईसी इंडिया प्रबंधन की श्रमिक विरोधी नीतियों के खिलाफ श्रम कार्यालय पर सीटू ने जोरदार प्रदर्शन कर दिया ज्ञापन 

    3 अक्टूबर को भिटहा में उमड़ेगा श्रद्धा का महासैलाब, दादा जी की पुण्यतिथि पर जुटेगा पूर्वांचल

    3 अक्टूबर को भिटहा में उमड़ेगा श्रद्धा का महासैलाब, दादा जी की पुण्यतिथि पर जुटेगा पूर्वांचल

    ₹2700 की दवा पर ₹27 हजार की कीमत क्यों?

    ₹2700 की दवा पर ₹27 हजार की कीमत क्यों?