Firozabad News : परिवार कल्याण कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्वास्थ्यकर्मी सम्मानित

सीएमओ ने सहयोगी संस्थाओं के प्रतिनिधियों को भी किया सम्मानित

फिरोजाबाद । शिकोहाबाद के एक निजी प्रांगण में मंगलवार की देर शाम परिवार नियोजन कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्वास्थ्य कर्मियों सहित अन्य को सम्मानित किया गया।
इस मौके पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. नरेंद्र ने परिवार नियोजन के स्थाई तथा अस्थाई साधनों को अपनाने के लिए समुदाय को प्रेरित करने वाले स्वास्थ्य कर्मियों तथा सहयोगी संस्थाओं यूनिसेफ, सीफार, यूपीटीएसयू तथा पीएसआई के प्रतिनिधियों सहित अन्य लोगों को प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह प्रदान करके सम्मानित किया । उन्होंने कहा कि परिवार कल्याण कार्यक्रम को सफल बनाने में इन कर्मचारियों का बड़ा योगदान रहा है, आशा है कि आगे भी इसी तरह का सहयोग सभी का मिलता रहेगा |

इस अवसर पर जिला कार्यक्रम प्रबन्धक (डीपीएम) मो. आलम ने कहा कि परिवार नियोजन के कार्यक्रम में सफलता पाना अपने आप में कड़ी मेहनत का परिणाम है। चिकित्सक से लेकर आशा कार्यकर्ता तक बधाई के पात्र हैं | इसके साथ ही सहयोगी संस्थाएं भी प्रशंसा और पुरस्कार पाने के सच्चे हकदार हैं।

सम्मान समारोह में एसीएमओ डॉ अशोक कुमार, डीआईओ डॉ पवन, डीटीओ डॉ ब्रजमोहन, डॉ नितिन जग्गी, डॉ केके वर्मा, डॉ हंसराज, डीसीपीएम रवि कुमार, क्वालिटी इंश्योरेंस सलाहकार डॉ रवीश, लॉजिस्टिक मैनेजर अरविंद चौधरी, गौरव शाक्य, अतुल सहित सभी चिकित्सा इकाइयों के प्रमुख सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मियों को उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रशस्ति पत्र तथा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

  • Related Posts

    Digestive Health: दस्त के साथ भयंकर कब्ज को न करें इग्नोर, हो सकता है कैंसर का संकेत 

    अगर आपको कभी ऐसा महसूस हुआ है कि…

    Continue reading
    Matka Water Cooling Tips: मटके का पानी ठंडा नहीं हो रहा, इस जुगाड़ से फ्रिज भी हो जाएगा फेल

    How To Make Matka Water Colder Naturally: गर्मी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    विशाखापट्टनम स्टील प्लांट में बड़ा हादसा, 8 लोगों की मौत, कई घायल 

    • By TN15
    • June 8, 2026
    विशाखापट्टनम स्टील प्लांट में बड़ा हादसा, 8 लोगों की मौत, कई घायल 

    यूपी विधानसभा चुनाव के लिए करणी सेना का ऐलान, 50 सीटों पर उतारेगी उम्मीदवार; कहा- हम गुलाम नहीं

    • By TN15
    • June 8, 2026
    यूपी विधानसभा चुनाव के लिए करणी सेना का ऐलान, 50 सीटों पर उतारेगी उम्मीदवार; कहा- हम गुलाम नहीं

    इंडिया गठबंधन की बैठक के बाद संजय राउत की ममता बनर्जी को सलाह, ‘…आप उनके पीछे मत भागिए’

    • By TN15
    • June 8, 2026
    इंडिया गठबंधन की बैठक के बाद संजय राउत की ममता बनर्जी को सलाह, ‘…आप उनके पीछे मत भागिए’

    RJD को बड़ा झटका, शिवचंद्र राम ने दिया इस्तीफा, फूट-फूटकर रोए, कहा- ‘मैंने 3-4 दिन से…’

    • By TN15
    • June 8, 2026
    RJD को बड़ा झटका, शिवचंद्र राम ने दिया इस्तीफा, फूट-फूटकर रोए, कहा- ‘मैंने 3-4 दिन से…’

    ममता बनर्जी को बड़ा झटका, TMC के 20 सांसदों की लोकसभा स्पीकर को चिट्ठी, एनडीए को किया समर्थन

    • By TN15
    • June 8, 2026
    ममता बनर्जी को बड़ा झटका, TMC के 20 सांसदों की लोकसभा स्पीकर को चिट्ठी, एनडीए को किया समर्थन

    ‘जॉब सीकर नहीं, जॉब क्रिएटर बनें युवा’, नवाचार आधारित अर्थव्यवस्था को नई गति देने पर CM योगी का जोर

    • By TN15
    • June 8, 2026
    ‘जॉब सीकर नहीं, जॉब क्रिएटर बनें युवा’, नवाचार आधारित अर्थव्यवस्था को नई गति देने पर CM योगी का जोर