Greater Noida Noida : तस्कर हवाला में, रात भर शराब की मांग पर घनघनाता रहा फोन

आरोपी की पहचान पारस टेरा सोसायटी के रहने वाले अनुराग भाटी के रूप में हुई है। आरोपी के पास से एक कार व एक स्कूटी बरामद की गई है। रात ११ बजे के बाद शराब की मांग आने पर आरोपी प्रति बोतल पांच सौ रुपये तक अतिरिक्त चार्ज वसूलता था।

ग्रेटर नोएडा। आबकारी विभाग की टीम ने एक शराब तस्कीर को गिरफ्तार किया है। आरोपी पारस टेरा समेत आसपास की विभिन्न सोसायटी में ऑन डिमांड शराब की बोतल पहुंचाई जाती थी। आरोपी पारस टेरा सोसायटी मे रहता था। प्रति बोतल दो सौ से पांच सौ रुपये अतिरिक्त चार्ज लेता था। आरोपी के पास से आबकारी विभाग ने 139 बोतल शराब व 143 केन बीयर बरामद की है। बरामद शराब हरियाणा मार्का है। आरोपी के खिलाफ विभाग ने आबकारी अधिनियम की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया है।
विभाग की टीम का सूचना मिली थी कि हरियाणा से शराब लाकर एक व्यक्ति उसकी तस्करी कर रहा है। फोन आने पर आरोपी सोसायटी के फ्लैट व घरों में मांगी गई शराब पहुंचाता था। देर रात दो से तीन बजे तक भी शराब की डिलीवरी होती थी। सूचना के बाद आबकारी निरीक्षक क्षेत्र पांच चंद्रशेखर सिंह व आबकारी निरीक्षक राहुल कुमार सिंह ने सोसायटी पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार किया।
आरोपी की पहचान पारस टेरा सोसायटी के रहने वाले अनुराग भाटी के रूप में हुई है। आरोपी के पास से एक कार व एक स्कूटी बरामद की गई है। राहुल सिंह ने बताया कि समारा रेड वाइन, ब्लेंडर प्राइड विहस्की, बकार्डी, लेमन वोदका, राकफोर्ड, विहस्की, ओकस्मिथ विहस्की समेत शराब के अन्य ब्रांड की बोतल बरामद की गई है।

देर रात तक फोन पर आती रही शराब की डिमांड

राहुल सिंह ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद आरोपी का फोन भी जब्त कर लिया गया था। आरोपी के फोन पर लगभग ढाई बजे तक शराब भेजने की डिमांड आ रही थी। पुरुषों के साथ ही शराब मंगाने के लिए महिलाएं भी फोन कर रही थीं। रात ११ बजे के बाद शराब की मांग आने पर आरोपी प्रति बोतल पांच सौ रुपये तक अतिरिक्त चार्ज वसूलता था।

  • Related Posts

    गंगेश्वर रसोई गैस की क़ीमतों में बेतहासा वृद्धि किए जाने की माकपा ने की कड़ी आलोचना : गंगेश्वर दत्त शर्मा
    • TN15TN15
    • March 10, 2026

    नोएडा l सीपीआई(एम) गौतम बुध नगर कमेटी की…

    Continue reading
    किसान सभा गौतम बुद्ध नगर के सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने किसान मजदूर संसद में लिया हिस्सा
    • TN15TN15
    • March 10, 2026

    किसान सभा गौतम बुद्ध नगर के सैकड़ो कार्यकर्ता…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हकीकत की ठोकरें हमें हमारे ख्वाबों की असली कीमत समझाने…

    • By TN15
    • March 13, 2026
    हकीकत की ठोकरें हमें हमारे ख्वाबों की असली कीमत समझाने…

    अज्ञानी रिश्तों में झुकता नहीं-अहंकार, रिश्ते और जीवन की सच्चाई

    • By TN15
    • March 13, 2026
    अज्ञानी रिश्तों में झुकता नहीं-अहंकार, रिश्ते और जीवन की सच्चाई

    बीजेपी के गले की फांस बन गई उज्ज्वला’

    • By TN15
    • March 13, 2026
    बीजेपी के गले की फांस बन गई उज्ज्वला’

    तानाशाही की पराकाष्ठा है संकट के समय मोदी-योगी का डराने-धमकाने का रवैया! 

    • By TN15
    • March 13, 2026
    तानाशाही की पराकाष्ठा है संकट के समय मोदी-योगी का डराने-धमकाने का रवैया! 

    अफगानिस्तान ने किया पाकिस्तान पर ड्रोन हमला

    • By TN15
    • March 13, 2026
    अफगानिस्तान ने किया पाकिस्तान पर ड्रोन हमला

    क्या मोदी लोगों से पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने की अपील कर सकते हैं?

    • By TN15
    • March 13, 2026
    क्या मोदी लोगों से पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने की अपील कर सकते हैं?