उज्बेकिस्तान में जिस सिरप को पीने से हुई थी बच्चों की मौत, उसको लेकर एब्ल्यूएचओ ने जारी किया अलर्ट

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भारत की नोएडा बेस्ट कंपनी के बनाए गये दो कफ सिरप को लेकर अलर्ट जारी किया है। डब्ल्यूएचओ ने कहा कि उजबेकिस्तान में इन कफ सिरप का इस्तेमाल बच्चों के लिए तत्काल प्रभाव से बंद कर देना चाहिए। डब्ल्यूएचओ ने बुधवार को मेडिकल प्रोडक्ट पर अलर्ट जारी किया है। जिसमें डब्ल्यूएचओ ने कहा कि मैरियन बायोटेक द्वारा बनाए गये निम्नस्तरीय मेडिकल प्रोडक्ट वो उत्पाद हैं जो गुणवत्ता के मानकों को पूरा करने में असफल रहे हैं और इसलिए इन्हें इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए। आपको बता दें कि अभी हाल ही में कथित तौर पर इन दोनों कफ सिरप के पीने से उज्बेकिस्तान के दो बच्चों की मौत हो गई थी।

सुरक्षा मानकों पर कंपनी ने डब्ल्यूएचओ को नहीं दी गारंटी

मैरियम बायोटेक प्राइवेट लिमिटेड के दो कफ सिरप एम्ब्रोनोल जो भारत के नोएडा स्थित कंपनी से बने हैं। इन उत्पादों की सुरक्षा और गुणवत्ता पर डब्ल्यूएचओ को गारंटी नहीं दी है। इसके पहले उज्बेकिस्तान में कथित तौर पर खांसी की दवाई पीने के बाद बच्चों की मौत की खबरें सामने आने के बाद नोएडा स्थित फार्मा मैरियन बायोटेक पर संकट के बादल छा गये हैं।

डब्ल्यूएचओ ने जराी की कफ सिरप को लेकर चेतावनी

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने बुधवार को इस बात की सिफारिश की है कि उज्बेकिस्तान में बच्चों के लिए दो भारतीय कफ सिरप एम्ब्रोनोल और डॉक-१ मैक्स पर रोक लगा देनी चाहिए। डब्ल्यूएचओ ने आगे कहा कि ऐसे मेडिकल प्रोडक्ट हैं जो गुणवत्ता मानकों को पूरा नहीं कर पा रहे हैं। लैब में इस मेडिकल प्रोडक्ट का विश्लेण में पाया गया कि दोनों ही प्रोडक्टस में दूषित पदार्थांे के रूप में डायथिनील ग्लाइकोल या एथिनील ग्लाइकोल की अस्वीकार्य मात्रा शामिल की गई है।
उधर उज्बेकिस्तान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने भारतीय कफ सिरप का विश्लेषण करते हुए दावा किया था कि इस कफ सिरप में एक जहरीला पदार्थ, एथिलीन ग्लाइकॉल होता है जो कि बच्चों को ज्यादा मात्रा में दिये जाने पर उनके लिए खतरनाक साबित हो सकता है। उज्बेकिस्तान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने जारी किये गये बयान में कहा कि उनके देश में बच्चों ने नोएडा की मैरियन बायोटेक के कफ सिरप लियाथा, जिसके बाद उन बच्चों की मौत हो गई थी।

  • Related Posts

    आखिर क्यों बलूचिस्तान को नहीं छोड़ना चाहता पाकिस्तान?
    • TN15TN15
    • July 15, 2026

    पाकिस्तान के सबसे अशांत और आर्थिक रूप से…

    Continue reading
    खतरे में देश की परमाणु सुरक्षा! भारत के सबसे बड़े न्यूक्लियर पावर प्लांट कुडनकुलम के डेटा में सेंध
    • TN15TN15
    • July 15, 2026

    तमिलनाडु स्थित देश के सबसे बड़े कुडनकुलम न्यूक्लियर…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राहुल-प्रियंका को पुलिस ने किया डिटेन, अखिलेश यादव को PM आवास से हटाया गया

    • By TN15
    • July 21, 2026
    राहुल-प्रियंका को पुलिस ने किया डिटेन, अखिलेश यादव को PM आवास से हटाया गया

    आम आदमी पार्टी की उम्मीदों को झटका, राहुल गांधी- प्रियंका को मिला अखिलेश यादव का साथ, पहुंचे धरना स्थल

    • By TN15
    • July 21, 2026
    आम आदमी पार्टी की उम्मीदों को झटका, राहुल गांधी- प्रियंका को मिला अखिलेश यादव का साथ, पहुंचे धरना स्थल

    रुपेश वर्मा ने जंतर मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की घोर निंदा करते हुए बताया लोकतंत्र!

    • By TN15
    • July 21, 2026
    रुपेश वर्मा ने जंतर मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की घोर निंदा करते हुए बताया लोकतंत्र!

    सरकार से दो-दो हाथ करने के मूढ़ में दिल्ली पहुंचा देश का युवा!

    • By TN15
    • July 21, 2026
    सरकार से दो-दो हाथ करने के मूढ़ में दिल्ली पहुंचा देश का युवा!

    दिल्ली के जंतर-मंतर पर लाठी चार्ज करके छात्रों की आवाज़ को दबाना लोकतंत्र के लिए गंभीर खतरा : देवेन्द्र गुर्जर

    • By TN15
    • July 21, 2026
    दिल्ली के जंतर-मंतर पर लाठी चार्ज करके छात्रों की आवाज़ को दबाना लोकतंत्र के लिए गंभीर खतरा : देवेन्द्र गुर्जर

    दिल्ली पुलिस की दमनकारी कार्रवाई के विरोध में जंतर-मंतर पर सीटू का जोरदार प्रदर्शन

    • By TN15
    • July 21, 2026
    दिल्ली पुलिस की दमनकारी कार्रवाई के विरोध में जंतर-मंतर पर सीटू का जोरदार प्रदर्शन