Delhi University : अटल बिहारी वाजपेयी, अरुण जेटली और अमर्त्स सेन के नाम पर होंगे डीयू के नए कॉलेज और सेंर्ट्स, शिक्षा मंत्रालय की हरी झंडी

दिल्ली विश्वविद्यालय के कुछ कालेजों और केंद्रों के नामकरण की संभावना है। इन कॉलेजों और केंद्रों के नाम पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी, अरुण जेटली, अमर्त्स सेन और सावित्रि बाई फुले पर रखने की संभावना जताई गई है और इन पर चर्चा भी की गई है। दिल्ली विश्वविद्यालय की कार्यकारी परिषद ने गत साल एक प्रस्ताव पारित किया था कि आगामी कॉलेजों और केंद्रों का नाम स्वामी विवेकानंद, सुषमा स्वराज, वीडी सावरकर और सरदार वल्लभभाई पटेल के नाम रखा जा सकता है।

शिक्षा मंत्रालय ने लोकसभा में दिया जवाब

इस फैसले पर लोकसभा में एक सवाल के जवाब में सोमवार को शिक्षा मंत्रालय ने अन्य नामों का भी सुझाव दिया। परिषद ने अटल बिहारी वाजपेयी, सावित्री बाई फुले, अरुण जेटली, चौधरी ब्रह्म प्रकाश, सीडी. देशमुख और अमर्त्स सेन के नाम पर सुझाव दिया। वहीं कुलपति को नाम का अंतिम रूप देने के लिए अधिकृत किया जाएगा।

कांग्रेस सांसद ने पूछा था प्रश्न

केरल के कांग्रेस सांसद कोडिकुन्निल सुरेश ने इस फैसले पर लोकसभा में एक सवाल उठाया था जिसमें पूछा गया था कि क्या सरकार प्रतिस्पर्थी विरासत वाले व्यक्तियों के नाम पर कॉलेजों के नामकरण की नीति पर फिर से विचार करने का प्रस्ताव रखता है। मंत्रालय ने सुरेश द्वारा पूछे गये सवाल का जवाब देते हुए कहा कि डीयू अपने वैधानिक निकायों की मंजूरी के साथ सभी शैक्षणिक और प्रशासनिक निर्णय लेने में सक्षम है।
दिल्ली विश्वविद्यालय नए कालेज शुरू करने की दिशा में पहले कदम के रूप में दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के दूर-दराज के इलाकों में रहने वाले छात्रों की जरूरतों और आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए दो सुविधा केंद्र स्थापित करने पर काम कर रहा है। नजफगढ़ और फतेहपुर बेरी में डीयू को आवंटित भूमि के भूखंडों पर दो केंद्र स्थापित किये जाने का प्रस्ताव है।

  • Related Posts

    सोशलिस्ट पार्टी (इंडिया) सूरजमल विश्वविद्यालय कालेज ऑफ़ नर्सिंग के छात्रों के आंदोलन के साथ
    • TN15TN15
    • August 6, 2026

    यह अत्यंत खेद का विषय है कि सूरजमल…

    Continue reading
    ‘झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए’, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले अभिजीत दीपके, CJP का पहला रिएक्शन
    • TN15TN15
    • July 25, 2026

    केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिल्ली के…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    रांची: छात्रों ने सरकार को दी नई लिस्ट, डेलीगेशन में 10 नाम

    • By TN15
    • August 7, 2026
    रांची: छात्रों ने सरकार को दी नई लिस्ट, डेलीगेशन में 10 नाम

    छात्र आंदोलन पर राज ठाकरे का बड़ा दावा, ‘BJP की अंदरूनी लड़ाई…’

    • By TN15
    • August 7, 2026
    छात्र आंदोलन पर राज ठाकरे का बड़ा दावा, ‘BJP की अंदरूनी लड़ाई…’

    पीएम के साथ मीटिंग में सांसदों को दिया गया उनका ‘रिपोर्ट कार्ड ‘, 90 दिनों का सोशल मीडिया डेटा क्यों खास?

    • By TN15
    • August 7, 2026
    पीएम के साथ मीटिंग में सांसदों को दिया गया उनका ‘रिपोर्ट कार्ड ‘, 90 दिनों का सोशल मीडिया डेटा क्यों खास?

    मोहन भागवत के बयान पर बोले अभिजीत दीपके

    • By TN15
    • August 7, 2026
    मोहन भागवत के बयान पर  बोले अभिजीत दीपके

    JPSC प्रोटेस्ट के बीच गिरिराज सिंह का अभिजीत दीपके पर हमला, ‘मुंह छिपाते फिर रहे’

    • By TN15
    • August 7, 2026
    JPSC प्रोटेस्ट के बीच गिरिराज सिंह का अभिजीत दीपके पर हमला, ‘मुंह छिपाते फिर रहे’

    सऊदी, तुर्किए और पाकिस्तान में आज होगी बड़ी रक्षा डील!

    • By TN15
    • August 7, 2026
    सऊदी, तुर्किए और पाकिस्तान में आज होगी बड़ी रक्षा डील!