लिव इन पार्टनर को सिरसिरे आशिक ने उतारा मौत के घाट, दो साल से रह रहे थे साथ

केरल में लिव पार्टनर द्वारा एक महिला की मौत का मामला सामने आया है। सिंदू नाम की एक महिला राजेश के साथ लिव इन में रहती थी। महिला की हत्या के बाद पुलिस ने राजेश को हिरासत में लिया है। एएनआई ने सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी है। पुलिस का कहना है कि राजेश गत दो साल से उसके साथ रह रहा था और कुछ निजी मुद्दों के कारण उसने उस पर चाकू से हमला किया। उसे अस्पताल ले जााय गया लेकिन उसकी मौत हो गई।

कर्नाटक में भी सामने आया ऐसा मामला

वहीं कर्नाटक में एक लापता महिला का शव मिला है, जिसे लेकर कहा जा रहा है कि उसके लिव इन पार्टनर ने उसे दफनाया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। हासन जिले के होलेनरसीपुरा तालकु की रहने वाली काव्या (25) अविनाश के साथ लिव इन रिलेशनशिप में थी और 18 दिनों से लापता थी। पुलिस सूत्रों के अनुसार काव्या अपने पति अक्षय से अलग होने के बाद अविनाश के साथ लिव इन में आई थी। वे डेढ़ साल तक साथ रहे। पुलिस के मुताबिक काव्या की मां बेबी को काव्या और अविनाश के रिश्ते और लिव इन में रहने वाले में पता नहीं था परसनहल्ली के ग्रामीणों द्वारा बेबी को बतााय गया कि काव्या को अनिवाश ने मार डाला है । इसके बाद बेबी ने पुलिस से संपर्क किया और फिर उसे हिरासत में ले लिया गया।

आरोपी का दावा, महिला ने की आत्महत्या

वहीं अविनाश का कहना है कि काव्या ने खुदकुशी की थी, जिसके बाद उसने काव्या का शव गन्ने के खेत में दफना दिया था। एक पुलिस अधिकारी ने कहा, अविनाश ने दावा किया कि काव्या ने 25 नवम्बर को आत्महत्या कर ली थी और उससे यह बात छुपाने के लिए उसने दफन कर दिया। पुलिस अधिकारी ने कहा कि पोस्टमार्टम से भी पता चला है कि महिला ने फांसी लगाई थी। पुलिस अधिकारी ने कहा, लेकिन अभी किसी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी क्योंकि हम फॉरेंसिंग रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं। पुलिस ने कहा कि काव्या अविनाश से शादी करना चाहती थी लेकिन वह उससे बचने लगा था।

  • Related Posts

    कृष्ण का अवतार बताकर जाल में फंसा रहा था लड़कियों को?

    आईआईटी बाबा ने किया 24 लड़कियों का शोषण…

    Continue reading
    भारत का बड़ा एक्शन, लश्कर-जैश के 23 आतंकियों को घोषित किया टेररिस्ट, बिलबिला उठेगा पाकिस्तान

    India Declares 23 Terrorists:  आतंकवाद के खिलाफ केंद्र…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    संयुक्त किसान मोर्चे ने राष्ट्रीय सम्मेलन में लिए अहम फैसले

    • By TN15
    • July 28, 2026
    संयुक्त किसान मोर्चे ने राष्ट्रीय सम्मेलन में लिए अहम फैसले

    सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ का ट्रेलर रिलीज, बंटवारे के सबसे दर्दनाक दौर की झलक देख दहल जाएगा दिल

    • By TN15
    • July 28, 2026
    सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ का ट्रेलर रिलीज, बंटवारे के सबसे दर्दनाक दौर की झलक देख दहल जाएगा दिल

    ‘हथौड़ा लेकर तोड़ने…’, अखिलेश ने लोकसभा में उठाया जौहर यूनिवर्सिटी का मुद्दा

    • By TN15
    • July 28, 2026
    ‘हथौड़ा लेकर तोड़ने…’, अखिलेश ने लोकसभा में उठाया जौहर यूनिवर्सिटी का मुद्दा

    दिल्ली-NCR में भारी बारिश, नोएडा सेक्टर 16 मेट्रो के पास डिवाइडर गिरा!

    • By TN15
    • July 28, 2026
    दिल्ली-NCR में भारी बारिश, नोएडा सेक्टर 16 मेट्रो के पास डिवाइडर गिरा!

    रिहा होंगे गिरफ्तार किए गए सभी विद्यार्थी!

    • By TN15
    • July 28, 2026
    रिहा होंगे गिरफ्तार किए गए सभी विद्यार्थी!

    प्रेमचंद और हमारा समय : केरल विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग में परिचर्चा का आयोजन

    • By TN15
    • July 28, 2026
    प्रेमचंद और हमारा समय : केरल विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग में परिचर्चा का आयोजन