Himachal Pradesh Legislative Assembly : भाजपा के खेल को रोकने के लिए विधायकों को चंडीगढ़ ले जा सकती है कांग्रेस

हिमाचल प्रदेश में मतगणना चल रही है। इस बीच खबरें आ रही हैं कि कांग्रेस अपने विधायकों को चंडीगढ़ शिफ्ट कर सकती है

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए वोटों की गिनती चल रही है। शुरुआती रुझानों में बीजेपी आगे चल रही थी लेकिन बाद में कांग्रेस आगे निकल गई। इस बीच खबरें आ रही हैं कि कांग्रेस अपने विधायकों को चंडीगढ़ शफ्ट कर सकती है। सूत्रों के हवाले से यह जानकारी मिली है कि कांग्रेस को डर है कि बीजेपी बहुमत पाने के लिए कांग्रेस के विधायकों को अपनी ओर करने की कोशिश कर सकती है। ऐसे में पार्टी विधायकों को कहीं और शिफ्ट करने का सोच रही है।
चुनाव आयोग के डेटा के अनुसार कांग्रेस 40 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि बीजेपी पीछे चल रही है। ऐसे में कांग्रेस को राज्य में स्पष्ट रूप से बहुमत हासिल हो गया है क्योंकि सरकार बनाने के लिए 35 सीटों की जरूरत है। वहीं दूसरी ओर बीजेपी के पास अगर एकाध सीट कम रह जाती है तो वह बहुमत हासिल करने की कोशिश कर सकती है।
हिमाचल में कांग्रेस को खरीद-फराख्त का डर है। रिपोर्ट्स के अनुसार पार्टी अपने विधायकों को मोहाली के रेडिसन होटल ले जाने की तैयारी में है। उधर कांग्रेस नेता राजीव शुक्ला ने कहा है कि हमें ऑपरेशन लोटस का डर नहीं है। 10 सूत्रीय वादा पूरा करेंगे। उन्होंने कहा कि हम 40 सीटों पर आगे चल रही है। हम राज्य में 10 गारंटी लागू करेंगे। हम ऑपरेशन लोटस से नहीं डरते, अगर ये आंकड़े जारी रहे तो ऐसी स्थिति नहीं रहेगी।
कांग्रेस सूत्रों ने कहा कि पार्टी अपने विधायकें को चंडीगढ़ के रास्ते छत्तीसगढ़ ले जाएगी। पार्टी ने विधायकों को छत्तीसगढ़ शिफ्ट करने की योजना इसलिए बनाई है क्योंकि यहां कांग्रेस सत्ता में है।
वहीं निर्दलीय उम्मीदवारों ने भी तीन सीटें जीती हैं। ऐसे में भाजपा ने पहले ही निर्दलीय उम्मीदवारों से बातचीत शुरू कर दी है। इन निर्दलीयों में से दो भाजपा के बागी हैं। सरकार बनाने का फैसला करने में एक महत्पूर्ण कारक हो सकते हैं। निर्दलीयों का समर्थन जीतने का काम भाजपा के वरिष्ठ नेता और हिमाचल के पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम सिंह धूमल करेंगे। निर्दलीय कथित तौर पर उनके प्रति वफादार हैं।

  • Related Posts

    अब्दुल से बात कर रो पड़े अभिजीत दीपके, ‘अब तुम हमारी…’
    • TN15TN15
    • August 18, 2026

    कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके ने…

    Continue reading
    नितिन नवीन की नई टीम का ऐलान, वसुंधरा-स्मृति ईरानी को बड़ी जिम्मेदारी    
    • TN15TN15
    • August 17, 2026

    बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने नई टीम का…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    प्रधानमंत्री ने किया फसल बीमा योजना के नाम पर लाखों करोड़ का घोटाला 

    • By TN15
    • August 19, 2026
    प्रधानमंत्री ने किया फसल बीमा योजना के नाम पर लाखों करोड़ का घोटाला 

    NEET पेपर लीक: सरकार बोली- सिस्टम फूलप्रूफ, SC ने कहा- UPSC से सीखिए

    • By TN15
    • August 19, 2026
    NEET पेपर लीक: सरकार बोली- सिस्टम फूलप्रूफ, SC ने कहा- UPSC से सीखिए

    प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में बड़ा घोटाला, किसानों का हक मारकर बीमा कंपनियों को पहुंचाया जा रहा फायदा 

    • By TN15
    • August 19, 2026
    प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में बड़ा घोटाला, किसानों का हक मारकर बीमा कंपनियों को पहुंचाया जा रहा फायदा 

    स्कूलों में अव्यवस्था के खिलाफ उतरे छात्रों के साथ किसान संगठन

    • By TN15
    • August 19, 2026
    स्कूलों में अव्यवस्था के खिलाफ उतरे छात्रों के साथ किसान संगठन

    बिहार BPSC TRE-4 का नोटिफिकशन जारी, कितने पदों पर होगी भर्ती?  

    • By TN15
    • August 18, 2026
    बिहार BPSC TRE-4 का नोटिफिकशन जारी, कितने पदों पर होगी भर्ती?  

    भरत तिवारी के घर पहुंचे BJP सांसद, बहन ने कर दी बड़ी मांग

    • By TN15
    • August 18, 2026
    भरत तिवारी के घर पहुंचे BJP सांसद, बहन ने कर दी बड़ी मांग