सरकार हर विषय पर चर्चा को तैयार, लेकिन संसद की गरिमा का भी रखा जाए ध्यान- प्रधानमंत्री मोदी

नई दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद के शीतकालीन सत्र के पहले दिन सभी राजनीतिक दलों से संसद सुचारू रूप से चलने देने की अपील करते हुए कहा है कि सरकार हर विषय पर चर्चा करने के लिए, खुली चर्चा के लिए तैयार है।

संसद सत्र के पहले दिन मीडिया से बात करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि सरकार हर सवाल का जवाब देने को तैयार है। उन्होंने सदन में देशहित और राष्ट्रहित पर चर्चा की बात कहते हुए कहा कि संसद में सवाल भी हो और शांति भी होनी चाहिए।

विरोधी दलों से सदन को सुचारू रूप से चलने देने की अपील करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार के खिलाफ जितनी आवाज बुलंद करनी चाहिए, विरोधी दल करें लेकिन इसके साथ ही उन्होंने सभी से संसद की गरिमा का भी ध्यान रखने की अपील की।

सत्र के पहले दिन मीडिया से बात करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है और इसे लेकर देश भर में कई तरह के कार्यक्रमों का आयोजन हो रहा है।

उन्होंने संसद के इस सत्र को अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि हम चाहेंगे कि ये सत्र और आगे आने वाला सत्र भी आजादी के दीवानों की भावना के अनुकूल चले । संसद में देशहित की चचार्एं हो । उन्होंने कहा कि संसद का मानदंड यह नहीं हो सकता कि किसने काम रोक दिया बल्कि संसद का मानदंड यह होना चाहिए कि कितने घंटे काम हुआ , कितना सकारात्मक काम हुआ।

कोरोना के रिकॉर्ड टीकाकरण का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री ने नए वेरिएंट को लेकर सबसे सतर्क रहने की भी अपील की।

आपको बता दें कि सोमवार को केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर लोकसभा में कृषि कानून निरसन विधेयक, 2021 पेश करने जा रहे हैं लेकिन विपक्ष एमएसपी पर कानून बनाने और आंदोलन के दौरान मरे किसानों को मुआवजा देने की मांग पर अड़ा हुआ है।

Related Posts

‘मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं’, कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार – ‘सफाई देनी होगी’

SIR से जुड़े मामलों पर सुप्रीम कोर्ट में…

Continue reading
सरकार किसी के भी विरोध-प्रदर्शन करने के खिलाफ क्यों है? जंतर-मंतर का जिक्र कर ओवैसी ने केंद्र को घेरा!

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में जंतर-मंतर को प्रदर्शन…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मस्क के हटते ही साथियों का ट्रंप ने किया पत्ता साफ!

मस्क के हटते ही साथियों का ट्रंप ने किया पत्ता साफ!

CJP Protest : दिल्ली में तिरंगा मार्च से पहले बड़ा एक्शन, अभिजीत दिपके हिरासत में, नेहा बोरा को भी पुलिस ने किया डिटेन

CJP Protest : दिल्ली में तिरंगा मार्च से पहले बड़ा एक्शन, अभिजीत दिपके हिरासत में, नेहा बोरा को भी पुलिस ने किया डिटेन

भारतीय सोशलिस्ट मंच ने महान वैज्ञानिक डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम को दी श्रद्धांजलि 

भारतीय सोशलिस्ट मंच ने महान वैज्ञानिक डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम को दी श्रद्धांजलि 

नाम लिए बिना अनंत सिंह पर बरसे जदयू प्रवक्ता, बोले- कोई माई का लाल…

नाम लिए बिना अनंत सिंह पर बरसे जदयू प्रवक्ता, बोले- कोई माई का लाल…

‘मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं’, कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार – ‘सफाई देनी होगी’

‘मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं’, कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार – ‘सफाई देनी होगी’

सोनीपत फोम फैक्ट्री में भयंकर आग, जिंदा जले दो मजदूर, 3 की हालत नाजुक

सोनीपत फोम फैक्ट्री में भयंकर आग, जिंदा जले दो मजदूर, 3 की हालत नाजुक