ऑफताब ने श्रद्धा के लिए 35 टुकड़े, हर जंगल में फेंकता था दो अंग, लिव इन में खौफनाक कत्ल

26 वर्षीय श्रद्धा वाकर मुंबई के मलाड इलाके में स्थित कॉल सेंटर में नौकरी करती थी। यहीं पर श्रद्धा की मुलाकात ऑफताब अमीन से हुई थी। दोनों एक दूसरे को पसंद करने लगे और वे लिव इन रिलेशन में रहने लगे थे।

 

एक शख्स शादी का झांसा देकर कॉल सेंटर में काम करने वाली सहकर्मी को मुंबई से दिल्ली लेकर आ गया। जब युवती ने शादी का दबाव बनाया तो युवक ने हत्या कर शव के कई टुकड़े कर दिये। फिर उन्हें दिल्ली के अलग-अलग ठिकानों में फेंक दिया। घटना के करीब पांच महीने बाद वरादात का खुलासा होने पर पुलिस ने आरोपी आफताब अमीन पूनावाला को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस ने बताया कि 59 वर्षीय विकास मदान वाकर ने आठ नवम्बर को अपनी बेटी के अपहरण की एफआईआर दिल्ली के महरौली थाने में दर्ज कराई थी। पीड़ित ने बताया कि वह परिवार समेत महाराष्ट्र के पालघर में रहते हैं। पीड़ित की 26 वर्षीय बेटी श्रद्दा वाकर मुंबई के मलाड इलाके में स्थित बहुराष्ट्रीय कंपनी के कॉल सेंटर में नौकरी करती थी। यहीं पर श्रद्धा की मुलाकात आफताब अमीन ने हुई। जल्द ही दोनों एक दूसरे को पसंद करने लगे और वे लिव इन रिलेशन में रहने लगे जब परिवा को इस रिश्ते के बारे में जानकारी हुई तो उन्होंने विरोध करना शुरू कर दिया।
फेसबुक की फोटो से मिली युवती की लोकेशन
श्रद्दा के पिता विकास मदान वाकर ने बताया कि विरोध करने पर बेटी और आफताब ने अचानक मुंबई को छोड़ दिया था। बाद में मालूम हुआ कि वे महरौली के छतरपुर इलाके में रहते हैं। उन्होंने बताया कि किसी न किसी माध्यम से बेटी की जानकारी मिलती रहती थी। उन्हें फेसबुक पर अपलोड की गई फोटो से यह भी पता लगा कि श्रद्धा हिमाचल प्रदेश घूमने भी गई है लेकिन उसके बाद उसकी कोई सूचना नहीं मिली। फिर फोन नंबर पर भी संपर्क करने की कोशिश की गई लेकिन वह भी नहीं मिला। फिर अनहोनी की आशंका होने पर वह आठ ऩवम्बर को सीधे छतरपुर स्थित फ्लैट में गये जहां बेटी किराये पर रहती थी। वहां पर ताला बंद होने के बाद विकास ने महरौली थाने में पहुंचकर पुलिस को अपहरण की सूचना दी और अपहरण की एफआईआर दर्ज कराई।
पुलिस ने टेक्निकल सर्विलांस से आफताब को शनिवार को ढूंढ निकाला। आफताब ने बताया कि शादी करने को लेकर अक्सर श्रद्धा उस पर दबाव बनाती थी। इसी पर दोनों में विवाद होता रहता था। इसलिए 18 मई को झगड़ा हुआ तो उसने श्रद्धा की गाला घोंटकर हत्या कर दी। फिर शव को चापड़ से कई टुकड़ों में बांटा और अलग-अलग भागों में फेंक दिये। इसके बाद पुलिस ने आफताब के बयान पर हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया है फिलहाल पुलिस की टीम आरोपी के बयान के आधार पर शव के टुकड़े ढूंढने की कोशिश कर रही है।

 

  • Related Posts

    बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा देने वालों के राज में नाबालिग लड़की के साथ दरिंदगी की इंतह!
    • TN15TN15
    • October 22, 2026

    दौसा में दिल्ली मुंबई हाईवे पर गर्भवती नाबालिग…

    Continue reading
    लॉरेंस के गैंग : कितने लोग हैं और कहां-कहां फैलाई दहशत?
    • TN15TN15
    • October 19, 2026

    Attack On Tiger Shroff: रविवार शाम को मुंबई…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘ऐसा खाना दिया जिसे अवारा कुत्ता भी न खाए’, जेल की हालत पर बोले आजम खान

    • By TN15
    • November 19, 2026
    ‘ऐसा खाना दिया जिसे अवारा कुत्ता भी न खाए’, जेल की हालत पर बोले आजम खान

    दाढ़ी रख लेने से हर कोई मौलाना नहीं बन जाता’, ओवैसी पर आजम खान का निशाना

    • By TN15
    • November 19, 2026
    दाढ़ी रख लेने से हर कोई मौलाना नहीं बन जाता’, ओवैसी पर आजम खान का निशाना

    कुंडा की कथा में लहराए राजा भैया सीएम और योगी आदित्यनाथ पीएम के पोस्टर?

    • By TN15
    • November 19, 2026
    कुंडा की कथा में लहराए राजा भैया सीएम और योगी आदित्यनाथ पीएम के पोस्टर?

    भगवान दास: आंबेडकरवादी आंदोलन के एक सच्चे विचारक, योद्धा और संरक्षक

    • By TN15
    • November 19, 2026
    भगवान दास: आंबेडकरवादी आंदोलन के एक सच्चे विचारक, योद्धा और संरक्षक

    यूपी में इंकलाब लाएंगे आजम खान, बनेगी सपा की सरकार?

    • By TN15
    • November 19, 2026
    यूपी में इंकलाब लाएंगे आजम खान, बनेगी सपा की सरकार?

    दिल्ली में गूँजा हरियाणा की बेटी का नाम, डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिला भिवानी गौरव पुरस्कार–2026

    • By TN15
    • November 17, 2026
    दिल्ली में गूँजा हरियाणा की बेटी का नाम, डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिला भिवानी गौरव पुरस्कार–2026