Sahara Protest : सहारा से पैसे दिलवाने के लिए करें मेरी मदद : चंद्रकिशोर यादव 

अपने तीन करोड़ रुपए रुपए लेने के लिए नोएडा सेक्टर 11 स्थित सहारा ऑफिस पर अपनी मां के साथ अनिश्चितकालीन धरने पर बैठा लोकल निवेशक 

नोएडा के सेक्टर 11 स्थित ऑफिस पर अपने 3 करोड़ रुपए के भुगतान को लेकर अपनी मां के साथ अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे लोकल निवेशक ने एक बयान जारी किया है। इस बयान ने इस निवेशक ने कहा है कि उसका नाम चंद्रकिशोर यादव, पिता का नाम शिवकुमार यादव, दादा माथुर यादव है तथा वह गाँव गढ़ी चौखंडी  का निवासी है। यह निवेशक राष्ट्रीय स्तर का शूटर भी है। इस निवेशक ने कहा है कि सभी को हाथ जोड़कर राम राम करता हूँ। मैं हाथ जोड़कर कहना चाहता हूं कि मैं जिस यदुवंशी समाज का बेटा हूँ। राष्ट्रीय स्तर शूटर होने के बावजूद मुझे अपने ही पैसे के लिए सहारा के गेट पर बैठना पड़ रहा है। इस निवेशक ने कहा है कि जिस यदुवंशी समाज ने हमेशा से अन्याय के खिलाफ लड़ाई लड़ी है। मैं भी उसी सामाज से हूं। हार मानने वाला नहीं हूँ।

सहारा के पैसे न देने की वजह से आज मैं अपने पैसे लेने के लिए अपनी बीमार माँ के साथ सहारा के गेट पर बैठने को मजबूर हूँ। मेरे सहारा पर साढ़े तीन करोड़ रुपये बकाया हैं। मैं और मेरी बीमार माँ नोएडा के सेक्टर 11 स्थित सहारा ऑफिस के गेट पर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे हैं। मेरे परिवार ने अपनी पूरी जिंदगी की कमाई सहारा में जमा करा थी पर अब सहारा हमारा पैसा नहीं दे रहा है। पैसा न मिलने के कारण मेरे पिताजी मानसिक रूप से बीमार हो गये हैं। मैं और मेरी माँ  सहारा से पैसे मांगते-मांगते थक गये है पर हमे हमारा पैसा नहीं मिल रहा है।
कुछ दिन पहले जब मैं सहारा ऑफिस के गेट पर आकर बैठा तो सहारा प्रबंधन ने मुझे गिरफ्तार करवा दिया था तब भी मैंने कह दिया था कि भले ही मुझे जेल भेज दो पर हमारे पैसे दे दो। तब मुझे पैसे देने का आश्वासन सहारा ने दिया था पर मुझे पैसे नहीं मिले। अब फिर मजबूरन मुझे सहारा के गेट पर आकर बैठना पड़ा है। मैं और मेरी बीमार बेबस माँ सहारा के गेट पर धरने पर बैठे हैं। मेरा सभी ग्रामीण व किसान संगठनों और क्षेत्र के सामाजिक और राजनीतिक पार्टियों के नेताओं से अपील है कि मेरे परिवार की परेशानी को देखते हुए मेरी मदद करें।

  • Related Posts

    जिद्दीपन के चलते खुद भी बे मौत मरा और सहारा कर्मचारियों-निवेशकों को मरने के लिए छोड़ गया सुब्रत रॉय! 
    • TN15TN15
    • June 10, 2026

    चरण सिंह  यह फोटो गौर से देखिये। फोटो…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दिल्ली जंतर मंतर पर युवाओं के आंदोलन में कहां थी एबीवीपी और झारखंड में कहां है एनएसयूआई ?

    • By TN15
    • August 11, 2026
    दिल्ली जंतर मंतर पर युवाओं के आंदोलन में कहां थी एबीवीपी और झारखंड में कहां है एनएसयूआई ?

    Indian Politics: प्रशांत किशोर, थलपति विजय और अन्नामलाई ने जाने-अनजाने कर दिया ये बड़ा काम, बीजेपी-कांग्रेस से एकदम अलग

    • By TN15
    • August 11, 2026
    Indian Politics: प्रशांत किशोर, थलपति विजय और अन्नामलाई ने जाने-अनजाने कर दिया ये बड़ा काम, बीजेपी-कांग्रेस से एकदम अलग

    प्रियंका गांधी और बीजेपी सांसद में बहस, कहा- राहुल गांधी छात्रों से मिले थे

    • By TN15
    • August 11, 2026
    प्रियंका गांधी और बीजेपी सांसद में बहस, कहा- राहुल गांधी छात्रों से मिले थे

    ‘झारखंड में छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत’, राहुल गांधी की सोरेन सरकार को दो टूक

    • By TN15
    • August 10, 2026
    ‘झारखंड में छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत’, राहुल गांधी की सोरेन सरकार को दो टूक

    जोधपुर में बुजुर्ग दंपत्ति अपने ही घर में कैद, बेटे-बहू पर मारपीट का आरोप

    • By TN15
    • August 10, 2026
    जोधपुर में बुजुर्ग दंपत्ति अपने ही घर में कैद, बेटे-बहू पर मारपीट का आरोप

    अमित शाह के संसद में बोलने के रिजिजू के बयान पर खेड़ा का सवाल- वे किस मुद्दे पर…

    • By TN15
    • August 10, 2026
    अमित शाह के संसद में बोलने के रिजिजू के बयान पर खेड़ा का सवाल- वे किस मुद्दे पर…