क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने कमिंस को कप्तानी संभालने के लिए मजबूर किया: रिपोर्ट

सिडनी, ऑस्ट्रेलियाई नए टेस्ट कप्तान पैट कमिंस ने खुलासा किया है कि आठ दिसंबर से गाबा में शुरू होने वाली एशेज सीरीज के लिए टीम की कप्तानी करने से पहले क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने उनपर कप्तानी संभालने के लिए दबाव डाला था। क्रिकेट तस्मानिया के एक पूर्व कर्मचारी से विवाद में टिम पेन ने कप्तानी पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद पेन ने क्रिकेट से ब्रेक ले लिया है। अब कमिंस को उनकी जगह में टीम का दायित्व सौंपा गया है।

बता दें कि, 2018 में दक्षिण अफ्रीका के दौरे के दौरान पूर्व क प्तान स्टीव स्मिथ और अब पेन से जुड़े विवादों को लेकर ऑस्ट्रेलियाई टीम में बड़े बदलाव किए गए हैं।

एबीसी के खेल प्रेजेंटटर कॉर्बिन मिडलमास के साथ एक इंटरव्यू में कमिंस से पूछा गया कि क्या क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) पैनल ने कप्तान नियुक्त होने से पहले उनसे “कबूलनामे जैसा कुछ” करवाया था, तो उन्होंने जवाब दिया, “हां, कुछ सवाल थे, जिसके बारे में समिति के साथ हमने चर्चा की थी। तब सीए के मुख्य चयनकर्ता जॉर्ज बेली, चयनकर्ता टोनी डोडेमैड, सीए बोर्ड के सदस्य मेल जोन्स, सीईओ निक हॉकले और अध्यक्ष रिचर्ड फ्रायडेनस्टीन के पांच सदस्यों ने कप्तानी पद के लिए मेरा नाम चयन किया।

कमिंस ने इस आशंका को भी दूर किया कि इस साल रेड-बॉल अनुभव की कमी से एशेज सीरीज में टीम के खेलने की संभावना प्रभावित होगी। जोश हेजलवुड, मिशेल स्टार्क, डेविड वार्नर और स्टीव स्मिथ के अलावा, खुद कमिंस सहित कई शीर्ष ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटरों ने कोविड के कारण अंतरराष्ट्रीय स्तर पर या प्रथम श्रेणी क्रिकेट में छह महीने से अधिक समय तक रेड-बॉल से प्रदर्शन नहीं किया है।

हालांकि, कमिंस ने कहा कि आईसीसी टी20 विश्व कप में मिली सफलता के साथ ही टीम आगे के मैच खेलने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। कप्तान के रूप में पहले प्रशिक्षण सत्र के बाद कमिंस ने कहा, “हमने वास्तव में मैच में अच्छा प्रदर्शन किया है।

Related Posts

कंपनियों की लगी लाइन, वैभव सूर्यवंशी की ब्रांड वैल्यू में बंपर उछाल 

वैभव सूर्यवंशी को जब राजस्थान रॉयल्स ने खरीदा…

Continue reading
IPL 2026 में सबसे तेज फिफ्टी… वैभव सूर्यवंशी नहीं हैं No-1, देखें Top-5 लिस्ट

IPL 2026 का क्वालीफायर-2 आज गुजरात टाइटंस और…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

बच्चों में नैतिक शिक्षा की आवश्यकता

  • By TN15
  • June 11, 2026
बच्चों में नैतिक शिक्षा की आवश्यकता

टांग खींचने नहीं, हाथ थामने की संस्कृति विकसित करें

  • By TN15
  • June 11, 2026
टांग खींचने नहीं, हाथ थामने की संस्कृति विकसित करें

हमे परीक्षा नहीं, शिक्षा और रोजगार चाहिए

  • By TN15
  • June 10, 2026
हमे परीक्षा नहीं, शिक्षा और रोजगार चाहिए

1857 की क्रांति को दबाने में सेना पर आए खर्च की भरपाई के लिए भारतीयों पर थोपा गया था इनकम टैक्स!

  • By TN15
  • June 10, 2026
1857 की क्रांति को दबाने में सेना पर आए खर्च की भरपाई के लिए भारतीयों पर थोपा गया था इनकम टैक्स!

अखिलेश यादव की बेटी के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी, सपा बोली- इसके पीछे बीजेपी

  • By TN15
  • June 10, 2026
अखिलेश यादव की बेटी के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी, सपा बोली- इसके पीछे बीजेपी

राम मंदिर में चढ़ावे के गबन के आरोपों पर BJP नेता ने जांच करने को PM मोदी को चिट्ठी!

  • By TN15
  • June 10, 2026
राम मंदिर में चढ़ावे के गबन के आरोपों पर BJP नेता ने जांच करने को PM मोदी को चिट्ठी!