द्रविड़ ने मुझे बहुत पहले केएस भरत के टैलेंट के बारे में बताया था: लक्ष्मण

कानपुर, भारत के पूर्व क्रिकेटर वीवीएस लक्ष्मण को विकेटकीपर केएस भरत के खेल के बारे में कोच राहुल द्रविड़ ने काफी समय पहले बताया था। उन्होंने कहा था “रिद्धिमान साहा के बाद केएस भरत ही एक ऐसे खिलाड़ी है जो टेस्ट में भारतीय टीम की तरफ से विकेटकीपर की कमान संभाल सकते हैं।” न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट टीम में भारत के दूसरे विकेटकीपर-बल्लेबाज केएस भरत को ग्रीन पार्क स्टेडियम में पहले टेस्ट के तीसरे दिन विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी संभालनी पड़ी, क्योंकि विकेटकीपर साहा गर्दन में परेशानी होने के कारण मैदान में नहीं उतर सके।

शनिवार को भरत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो कैच लपके और एक स्टंपिंग की मदद से भारत ने न्यूजीलैंड को 296 रनों पर रोक दिया और 49 रन की बढ़त बना ली।

लक्ष्मण ने स्टार स्पोर्ट्स से कहा, “मुझे अब भी याद है कि राहुल द्रविड़ केएस भरत के विकेटकीपिंग के बारे में बताते थे। उन्होंने मुझे बताया कि भारतीय टीम में रिद्धिमान साहा के बाद भरत के पास अच्छी कीपिंग करने का टैलेंट हैं।”

लक्ष्मण ने कहा कि भरत ने चयनकर्ताओं और कोच द्रविड़ द्वारा किए गए विश्वास को पूरा किया है। उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि भरत ने चयनकर्ताओं और कोच द्वारा लिए गए फैसले को सही ठहराया है।” विकेटकीपर-बल्लेबाज ने घरेलू क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन किया है, उन्होंने 78 मैचों में 4,283 रन बनाए हैं, जिसमें नौ शतक और 23 अर्धशतक शामिल हैं।

“यदि आपके पास टीम में एक विश्वसनीय विकेटकीपर नहीं है, तो आप बहुत सारे मौके गंवाने वाले हैं। हमने शनिवार को मैच में भरत का शानदार प्रदर्शन देखा, वह खेल में घबराया नहीं। किसी ऐसे व्यक्ति के लिए जो हाल में इस टीम में नया आया है और उसे केवल साहा के चोटिल होने के कारण खेलने को मिला है। भरत के लिए यह शानदार प्रदर्शन, उसे अपने करियर में आगे बढ़ने में मदद करेगा।

Related Posts

विराट कोहली या इमरान खान? द्रविड़ ने पकिस्तान के पूर्व कप्तान को बताया बेस्ट!

विराट कोहली ने भारत के लिए तीनों फॉर्मेट…

Continue reading
पाकिस्तान टीम की मदद से वसीम अकरम ने साफ कर दिया मना

पाकिस्तान क्रिकेट टीम कितने बुरे हाल में है,…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

‘स्वीकार नहीं कर सकता’, राहुल गांधी के मिमिक्री वाले वीडियो पर भड़की BJP

ABVP की जीत पर अमित शाह से राजनाथ तक ने दी ऐसे बधाई

ABVP की जीत पर अमित शाह से राजनाथ तक ने दी ऐसे बधाई

DUSU चुनाव में ABVP ने लहराया परचम, उपाध्यक्ष पद निर्दलीय खाते में, कोई सीट न जीत सकी एनएसयूआई!

DUSU चुनाव में ABVP ने लहराया परचम, उपाध्यक्ष पद निर्दलीय खाते में,  कोई सीट न जीत सकी एनएसयूआई!

गणेश उत्सव के दौरान युवक की बिगड़ी तबीयत, हार्ट अटैक से मौत

गणेश उत्सव के दौरान युवक की बिगड़ी तबीयत, हार्ट अटैक से मौत

किसान संघर्ष मोर्चा की तीनों प्राधिकरणों के CEO, जिलाधिकारी एवं जॉइंट पुलिस कमिश्नर के साथ तीन घंटे चली मैराथन बैठक

किसान संघर्ष मोर्चा की तीनों प्राधिकरणों के CEO, जिलाधिकारी एवं जॉइंट पुलिस कमिश्नर के साथ तीन घंटे चली मैराथन बैठक