ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजी कोच को उम्मीद, तेज गेंदबाज एशेज के दौरान बहाने नहीं बनाएंगे

सिडनी, ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजी कोच एंड्रयू मैकडॉनल्ड्स इस बात को लेकर उम्मीद जताई है कि जोश हेजलवुड, मिशेल स्टार्क और नए कप्तान पैट कमिंस के रूप में तेज गेंदबाज इंग्लैंड के खिलाफ 8 दिसंबर से शुरू होने वाली एशेज सीरीज के दौरान कोई बहाने नहीं बनाएंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि यह गेंदबाज जो रूट की अगुवाई वाली टीम के खिलाफ अच्छी गेंदबाजी करेंगे। तेज गेंदबाज तिकड़ी ने यूएई में आईसीसी टी20 विश्व कप में शामिल होने के कारण अंतरराष्ट्रीय स्तर पर या घरेलू रेड-बॉल क्रिकेट नहीं खेला है, लेकिन ऑस्ट्रेलियाई कोचिंग स्टाफ ने स्पष्ट कर दिया है कि खराब प्रदर्शन के बाद खेल के समय की कमी का हवाला नहीं दिया जाना चाहिए।

गाबा टेस्ट से पहले रविवार को ऑस्ट्रेलिया के पहले अभ्यास सत्र के दौरान मैकडॉनल्ड्स ने कहा, “मुझे लगता है कि हमने जो कुछ भी किया है, उसने हमें काफी बेहतर बनाया है।”

मैकडॉनल्ड्स ने ऑस्ट्रेलिया के एक न्यूज वेबसाइट को बताया, “क्वोरंटीन के कारण ज्यादा तैयारी और प्लान करने का समय कम मिला, लेकिन मुझे लगता है कि आधुनिक समय के क्रिकेटर की प्रतिभा के आगे यह सब मायने नहीं रखता। इसलिए, मुझे यकीन है कि हमारी ओर से कोई बहाना नहीं होगा।

Related Posts

Asian Games 2026 : नीरू ढांढा ने जीता ऐतिहासिक गोल्ड, एशियन गेम्स का रिकॉर्ड तोड़ रचा इतिहास

नीरू ढांडा ने शूटिंग में गोल्ड मेडल जीत…

Continue reading
विथ्या रामराज ने तोड़ा पीटी उषा का 42 साल पुराना रिकॉर्ड, गुलवीर सिंह ने जीता सिल्वर

सोमवार को भारत के गुलवीर सिंह ने 1500…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

आरके सिंह ने ज्ञानेश कुमार के खिलाफ खोला मोर्चा 

आरके सिंह ने ज्ञानेश कुमार के खिलाफ खोला मोर्चा 

एसआईआर को कांग्रेस गंभीर, ज्ञानेश कुमार की बड़ी घेराबंदी  

एसआईआर को कांग्रेस गंभीर, ज्ञानेश कुमार की बड़ी घेराबंदी  

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका पर सुनवाई करेगा SC, CJI से वकील बोले – गंभीर मसला

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका पर सुनवाई करेगा SC, CJI से वकील बोले – गंभीर मसला

Asian Games 2026 : नीरू ढांढा ने जीता ऐतिहासिक गोल्ड, एशियन गेम्स का रिकॉर्ड तोड़ रचा इतिहास

Asian Games 2026 : नीरू ढांढा ने जीता ऐतिहासिक गोल्ड, एशियन गेम्स का रिकॉर्ड तोड़ रचा इतिहास

भारत के संविधान और लोकतंत्र को बचाने का है पीडीए का विचार : डॉ. सुनीलम

भारत के संविधान और लोकतंत्र को बचाने का है पीडीए का विचार : डॉ. सुनीलम

‘ये अहंकार नहीं तो क्या है? बीजेपी वाले गुंडागर्दी…’, थप्पड़ कांड पर भड़की कांग्रेस

‘ये अहंकार नहीं तो क्या है? बीजेपी वाले गुंडागर्दी…’, थप्पड़ कांड पर भड़की कांग्रेस