Noida News : मोबाइल कंपनी में नौकरी का सपना दिखाकर 18 युवकों को लगाया चूना

नोएडा में मोबाइल कंपनी में नौकरी दिलाने के नाम पर सैकड़ों युवाओं से ठगी करने का मामला सामने आया है। 18 युवकों ने सेक्टर-20 पुलिस से शिकायत की है। ट्रेनिंग के नाम पर कास्मेटिक का सामान बिकवाया

मोबाइल कंपनी में नौकरी के नाम पर सैकड़ों युवकों से लाखों रुपये ठग लिये गये। इस मामले में 18 युवकों ने सामने आकर सेक्टर 20 कोतवाली पुलिस से शिकायत की है। बुलंदशहर के खुर्जा निवासी देवेश कुमार ने बताया कि वह इंटर पास है। एक मह पूर्व उसे विज्ञापन के जरिये मोबाइल कंपनी में 14,500 रुपये प्रति माह की नौकरी के बारे में पता चला। उन्होंने निठासी निवासी अपने दोस्त धर्मेंद्र को इस बारे में बताया। इसके बाद दोनों विज्ञापन में लिखे सेक्टर 18 स्थित कंपनी के ऑफिस पर पहुंचे। यहां उन्हें रिसेप्शन पर युवती ने फार्म भरने के लिए दिया और दोनों से 1,350 रुपये पीटीएम करा लिये। युवती ने उन्हें एक नंबर दिया और उक्त नंबर पर व्हाट्सएप के जरिेय बात कर बदरपुर बार्डर पिलर नंबर 36 पर जाकर अपने दस्तावेजों का सत्यापन कराने के लिए कहा। दोनों युवक बदरपुर पहुंचे यहां पर एक शख्स ने दस्तावेज सत्यापन करने की एवज में दोनों से 350 रुपये लेकर उन्हें एक लिफाफ थमाया और एक महिला का नंबर देकर कासना स्थित कंपनी का पता बताते हुए भेज दिया।
दोनों युवक वहां पहुंचे मौजूद छह लोगों ने उनसे लिफाफा लेकर उनकी ट्रेनिंग शुरू कर दी। उन्होंने उनसे 6500 रुपये जमा करा लिये और उन्हें वॉश, क्रीम आदि कास्टेटिक सामान थमा दिया। उनसे कहा गया कि 65 प्रतिशत सामान बाजार में बेचने पर उन्हें कंपनी में नियुक्त कर दिया जाएगा। सामान बेचने का, जो पीड़ितों का पैसा मिला, वह भी जालसाजों ने ले लिया। ट्रेनिंग खत्म होने के बाद आरोपियों ने उन्हें कंपनी से दो दिन में काल आने की बात कही और घर भेज दिया। पीड़ितों के पास एक माह बाद भी फोन नहीं आया। उन्होंने जालसाजों को कॉल किया ता नंबर बंद मिले। नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी के मामले लगातार सामन आ रहे हैं। गत एक महीने में जिले में 30 से ज्यादा मामले सामने आ चुके हंै। पीड़ितों में अधिकतर युवा बेरोजगार हैं जो यूपी, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा और झारखंड के हैं। ठग मोटी तनख्वाह देने का लालच देकर बेरोजगारों को शिकार बनाते हंै। पीड़ितों से मोटी रकम एंेठकर ऑफिस बंद करके भाग जाते हैं।
पीड़ित पुलिस में शिकायत करते हैं लेकिन न ता आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आते हैं और न ही पीड़ितों के रुपये ही उन्हें मिल पाते हैं। अधिकतर ठग सेक्टर 20 थाना क्षेत्र के सेक्टर 1,2,3,4,5,6 और 18 में सक्रिय हैं। आरोपियों ने इन्हीं सेक्टर में अपने ऑफिस बना रखे हंै। पुलिस ने बचने के लिए आरोपियों ने मकानों को किराए पर लेकर भी ऑफिस बनाए हैं।

 

  • Related Posts

    JPSC प्रोटेस्ट के बीच गिरिराज सिंह का अभिजीत दीपके पर हमला, ‘मुंह छिपाते फिर रहे’
    • TN15TN15
    • August 7, 2026

    झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के…

    Continue reading
    मुलतापी से जंतर मंतर तक संघर्ष के सफल मॉडल!
    • TN15TN15
    • August 5, 2026

    डॉ. सुनीलम जेन ज़ी के जंतर मंतर आंदोलन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    CM विजय को बड़ा झटका! परिसीमन पर बुलाई मीटिंग से 37 सांसद गायब

    • By TN15
    • August 8, 2026
    CM विजय को बड़ा झटका! परिसीमन पर बुलाई मीटिंग से 37 सांसद गायब

    रांची: छात्रों से मिली CJP टीम, अभिजीत दीपके के आने पर दिया अपडेट

    • By TN15
    • August 8, 2026
    रांची: छात्रों से मिली CJP टीम, अभिजीत दीपके के आने पर दिया अपडेट

    बाढ़ ही खा रही  थी फसल को : खुद एनटीए ने ही लीक किए पर्चे!

    • By TN15
    • August 8, 2026
    बाढ़ ही खा रही  थी फसल को : खुद एनटीए ने ही लीक किए पर्चे!

    PAK एजेंट के हनी ट्रैप में फंसा वायुसेना का अधिकारी, गिरफ्तार  

    • By TN15
    • August 8, 2026
    PAK एजेंट के हनी ट्रैप में फंसा वायुसेना का अधिकारी, गिरफ्तार  

    रांची छात्र आंदोलन पर उद्धव ठाकरे बोले, ‘अगर जरूरत पड़ी तो मैं…’

    • By TN15
    • August 8, 2026
    रांची छात्र आंदोलन पर उद्धव ठाकरे बोले, ‘अगर जरूरत पड़ी तो मैं…’

    मूड खराब है तो मत आओ ऑफिस, इस कंपनी ने लागू की Unhappy Leave पॉलिसी

    • By TN15
    • August 8, 2026
    मूड खराब है तो मत आओ ऑफिस, इस कंपनी ने लागू की Unhappy Leave पॉलिसी