Delhi Politics : कूड़े के पहाड़ पर चढ़ शाह को केजरीवाल ने दिया जवाब, अब चल दिया ‘श्रवण कुमार’ दांव

दिल्ली में एमसीडी चुनाव की आहट के साथ ‘कूड़े’ पर पॉलिटिक्स तेज हो गई है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के साथ गाजीपुर लैंडफिल पहुंचे और भाजपा पर जोरदार हमला किया। 

दिल्ली में एमसीडी चुनाव की आहट के साथ ‘कूड़े’ पर पॉलिटिक्स तेज हो गई है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के साथ गाजीपुर लैंडफिल पहुंचे और भारतीय जनता पार्टी पर जोरदार हमला किया। केजरीवाल ने खुद को दिल्ली का श्रवण कुमार बताते हुए कहा कि उन्हें बीजेपी नेता गाली दे रहे हैं। उन्होंने दिल्ली की ‘मां-बहनों’ को गाली का जवाब देने की अपील की। केजरीवाल ने कहा कि बीजेपी को एमसीडी में अपने काम पर शर्म आ रही है। इसलिए उनका यहां आने पर विरोध किया जा रहा है। दिल्ली के सीएम ने कूड़े के पहाड़ को बीजेपी के ‘कुकर्मों और भ्रष्टाचार का पहाड़’ बताते चैलेंज किया। उन्होंने कहा कि बीजेपी के बड़े नेता बताएं कि एमसीडी में 15 साल में कौन सा काम किया।

फंड नहीं दिए जाने के आरोपों पर केजरीवाल ने कहा, ”ये एक ही चीज का रोना रोते हैं, केजरीवाल ने पैसा नहीं दिया, केजरीवाल ने पैसा नहीं दिया, हाय पैसा, हाय पैसा, 24 घंटे पैसा रे, पैसा रे, हाय रे पैसा, पैसा, पैसा, पैसा ये सिर्फ यही करते हैं और कुछ नहीं। 15 साल में नगर निगम ने 2 लाख करोड़ रुपए खर्च किए। कहां गए ये पैसे? ये दिल्ली के लोगों का पैसा था। दिल्ली के लोगों ने प्रॉपर्टी पर टैक्स दिया था। जीएसटी में पैसा दे रहे हैं लोग। उस 2 लाख करोड़ में से एक लाख करोड़ दिल्ली सरकार ने दिया था। केंद्र सरकार ने 15 साल में एक नया पैसा नहीं दिया।”

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर निशाना साधते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा कि उन्हें गालियां दी जा रही है। केजरीवाल ने कहा, ”दिल्ली में आते हैं इनके बड़े-बड़े मंत्री और केजरीवाल को गालियां देकर चले जाते हैं। मैं दिल्ली की मां-बहनों से पूछना चाहता हूं तुम्हारे बेटे ने तुम्हारे बच्चों के अच्छे स्कूल बनवाए, ये मंत्री तुम्हारे बेटे को गाली देकर जा रहे हैं, बर्दाश्त करोगे तुम लोग। दिल्ली के बुजुर्गों से माताओं से पूछना चाहता हूं तुम्हारे बेटे ने श्रवण कुमार बनकर तुम्हें तीर्थ यात्रा पर भेजा। अब ये तुम्हारे श्रवण कुमार को गाली देकर जा रहे हैं, बर्दाश्त करोगे। इस बार बदला लेना है।”

केजरीवाल ने कहा कि इस बार का चुनाव कूड़े के मुद्दे पर होगा। उन्होंने यह भी दावा किया कि बीजेपी दिल्ली में 16 और कूड़े के पहाड़ बनाना चाहती है। केजरीवाल ने बीजेपी के कार्यकर्ताओं से भी अपील की कि वे अपनी पार्टी को भूलकर इस बार आम आदमी पार्टी को वोट देना। उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं से कहा कि बीजेपी के समर्थकों का भी दिल जीता जाए।

  • Related Posts

    मोदी कैबिनेट: बिहार को हाईवे का तोहफा, 4 रेल लाइन प्रोजेक्ट्स पर मुहर
    • TN15TN15
    • August 19, 2026

    यूनियन कैबिनेट की बैठक में बुधवार को पांच…

    Continue reading
    अब्दुल से बात कर रो पड़े अभिजीत दीपके, ‘अब तुम हमारी…’
    • TN15TN15
    • August 18, 2026

    कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके ने…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच

    • By TN15
    • August 20, 2026
    पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच

    बच्चे पैदा करना चाहते हैं 200 पूर्व माओवादी, पर नसबंदी बनी दीवार, घर परिवार बसाने के लिए अब क्या है रास्ता

    • By TN15
    • August 20, 2026
    बच्चे पैदा करना चाहते हैं 200 पूर्व माओवादी, पर नसबंदी बनी दीवार, घर परिवार बसाने के लिए अब क्या है रास्ता

    Haridwar: कावड़ मेले में भिखारी बन पहुंचा यूट्यूबर, 8 घंटे की कमाई जान लोग बोले- महीने के तो ₹120000 हो गए!

    • By TN15
    • August 20, 2026
    Haridwar: कावड़ मेले में भिखारी बन पहुंचा यूट्यूबर, 8 घंटे की कमाई जान लोग बोले- महीने के तो ₹120000 हो गए!

    सोरेन सरकार को झटका, JSSC-GGL समेत 22 रद्द परीक्षा पर HC ने लगाई रोक

    • By TN15
    • August 20, 2026
    सोरेन सरकार को झटका, JSSC-GGL समेत 22 रद्द परीक्षा पर HC ने लगाई रोक

    स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना

    • By TN15
    • August 20, 2026
    स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना

    ट्रंप ने की आर्थिक नाकेबंदी, ईरान बोला, ‘इस टेररिज्म से दुनियाभर में…  

    • By TN15
    • August 20, 2026
    ट्रंप ने की आर्थिक नाकेबंदी, ईरान बोला, ‘इस टेररिज्म से दुनियाभर में…