UP Politics : गिरफ्तारी पर रोक लगते ही मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास पहुंच गये सैफई, अखिलेश यादव संग फोटो की शेयर

समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव को श्रद्धांजलि देने देश के बड़े नेता सैफई पहुंचे तो उत्तर प्रदेश के विधायकों और सांसदों का तो सैफई में तांता लगा हुआ है। गुरुवार को माफिया मुख्तार अंसारी के बेटे और विधायक अब्बास अंसारी सैफई पहुंचे और मुलायम सिंह यादव का श्रद्धांजलि दी। सुप्रीम कोर्ट ने अब्बास अंसारी की गिरफ्तारी पर रोक लगाई है। इस दौरान उनकी फोटो भी अखिलेश यादव के साथ सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।
मुलायम सिंह यादव को श्रद्धंजलि देने के बाद अंसारी ने फेसबुक पोस्ट पर उन्हें याद किया और बताया कि कैसे नेताजी उनके परिवार के करीब थे। अब्बास अंसारी ने कहा कि मुलायम सिंह यादव ने हर हालात में हमारा और परिवार का हाथ थामे रखा। अब्बास अंसारी ने फेसबुक पोस्ट में लिखा, मेरे वालिद जनाब मुख्तार अंसारी साहब के अभिभावक परम आदरणीय मुलायम सिंह यादव नेताजी को श्रद्धांजलि देने आज सैफई पहुंचा। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मिलकर खिराज ए अकीदत पेश की। नेताजी ने हमेशा अभिभावक के रूप में हर हालात में हमारा मार्गदर्शन किया। हमारा हाथ थामे रखा। नेतजी जी आपका जाना ऐसा है कि जिसकी भरपाई नहीं की जा सकती है। बस ये अहसास सुकून देगा कि हमने आपको देखा है। आपको सुना है और आपके विराट व्यक्तित्व की छांव में रहे हैं।
दरसल सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को अब्बास अंसारी को राहत दी है। आर्म्स एक्ट के मामले में आरोपी अब्बास अंसारी पर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही थी। लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने अब्बास अंसारी को अंतरिम राहत देते हुए उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है। गिरफ्तारी पर रोक लगने के बाद पहली बार अब्बास अंसारी सार्वजनिक स्थान पर नजर आए और उन्होंने सपा प्रमुख अखिलेश यादव से भी मुलाकात की।
अब्बास अंसारी के साथ उनके छोटे भाई उमर अंसारी भी मुलायम सिंह यादव को श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे और उन्होने भी अखिलेश यादव से मुलाकात की। इस मुलाकात की तस्वीर अखिलेश यादव ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से भी पोस्ट की। मुख्तार अंसारी बांदा जेल में बंद है। वहीं अब्बास अंसारी भी कई दिनों से फरार चल रहे थे। अब्बास अंसारी सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के टिकट पर २०२२ के विधानसभा चुनाव में मऊ से विधायक चुने गये थे।

  • Related Posts

    अनंत सिंह को मिली जमानत, दुलारचंद यादव मर्डर केस में थे बंद, कब तक आएंगे जेल से बाहर?
    • TN15TN15
    • March 19, 2026

    मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह को पटना…

    Continue reading
    असम BJP की पहली लिस्ट में 88 नाम, प्रद्युत बोरदोलोई को मिला ईनाम!
    • TN15TN15
    • March 19, 2026

    असम में 9 अप्रैल 2026 को होने वाले…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यह धरती नरपिशाचों के लिए तो नहीं है

    • By TN15
    • March 19, 2026
    यह धरती नरपिशाचों के लिए तो नहीं है

    अनंत सिंह को मिली जमानत, दुलारचंद यादव मर्डर केस में थे बंद, कब तक आएंगे जेल से बाहर?

    • By TN15
    • March 19, 2026
    अनंत सिंह को मिली जमानत, दुलारचंद यादव मर्डर केस में थे बंद, कब तक आएंगे जेल से बाहर?

    असम BJP की पहली लिस्ट में 88 नाम, प्रद्युत बोरदोलोई को मिला ईनाम!

    • By TN15
    • March 19, 2026
    असम BJP की पहली लिस्ट में 88 नाम, प्रद्युत बोरदोलोई को मिला ईनाम!

    इजरायल के ईरान पर हमले की सजा भुगत रहा कतर! तेहरान ने एनर्जी साइट पर दागीं मिसाइलें, कितना हुआ नुकसान?

    • By TN15
    • March 19, 2026
    इजरायल के ईरान पर हमले की सजा भुगत रहा कतर! तेहरान ने एनर्जी साइट पर दागीं मिसाइलें, कितना हुआ नुकसान?

    शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें

    • By TN15
    • March 18, 2026
    शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें

    ईरान के इंटेलिजेंस मिनिस्टर इस्माइल खातिब को IDF ने किया ढेर, इजरायल के रक्षा मंत्री का बड़ा दावा   

    • By TN15
    • March 18, 2026
    ईरान के इंटेलिजेंस मिनिस्टर इस्माइल खातिब को IDF ने किया ढेर, इजरायल के रक्षा मंत्री का बड़ा दावा