Bharat jodo Yatra : 44वां दिन बनवासी गांव, कुरनूल से सुबह 6:00 बजे शुरू हुआ

आज मेडिकोज पेरेंट्स एसोसिएशन (आंध्र प्रदेश) और बीसी कर्मचारी संघ (आंध्र प्रदेश) के केशवुलु, डी शिव कुमार, एलएसआरके प्रसाद, बी राजू यादव, भास्कर, नागार्जुन, बीवीएन सत्यनारायण, डॉ आला वेंकटेश्वरलु ने योगेंद्र यादव से मुलाकात की और भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए। उनके प्रतिनिधिमंडल ने राहुल गांधी से भी मुलाकात की और ज्ञापन सौंप कर मंडल आयोग की रिपोर्ट को पूरी तरह से लागू किया जाने के लिए अपनी मांग रखी। मेडिकोज पैरेंट्स एसोसिएशन (आंध्र प्रदेश) और बीसी कर्मचारी संघ (आंध्र प्रदेश) राष्ट्रीय स्तर पर नीट प्रवेश प्ररीक्षा में आरक्षण के उचित कार्यान्वयन के लिए काम कर रहे हैं।

आज स्वराज इंडिया हरियाणा के वरिष्ठ नेता एसपी सिंह और उनके सहयोगी हर्षित तिवारी और दिवाकर तिवारी भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए। आंध्र प्रदेश में भारी बारिश के कारण कपास की फसल को काफी नुकसान पहुंचा है। योगेंद्र यादव ने कपास के खेतों का दौरा किया और नुकसान का जायजा लिया।

भारत जोड़ो यात्रा कन्याकुमारी से कश्मीर तक की 3500 किलोमीटर की पदयात्रा है। पदयात्रा गहरे सांस्कृतिक और राजनीतिक अर्थ वाला एक आंदोलन होता है। पदयात्रा एक तपस्या के समान है। पदयात्रा के भीतर ही अपने संकल्प को स्वीकार करने और सिद्ध करने की कर्मठता छिपी है। इसके अलावा, पदयात्रा संचार का एक वैकल्पिक साधन भी है।

आंध्र प्रदेश के कुरनूल जिले के चार विधानसभा क्षेत्रों में लगभग 100 किमी की दूरी तय कर यात्रा का आंध्र प्रदेश चरण शुक्रवार को समाप्त होगा। यात्रा शाम सात बजे राघवेंद्र स्वामी मठ में समाप्त हुई।

  • Related Posts

    मोदी ने अग्निवीर के नाम पर युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने के साथ ही सेना को भी कमजोर किया! 
    • TN15TN15
    • March 20, 2026

    कमांडरों की सहमति के बिना सेना पर थोपी गई…

    Continue reading
    सोनम वांगचुक जोधपुर की जेल से रिहा, सुप्रीम कोर्ट में बुरी तरह से घिरी हुई है केंद्र सरकार
    • TN15TN15
    • March 16, 2026

    स्वराज सत्याग्रह यात्रा: सोनम वांगचुक को जोधपुर की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मोदी ने अग्निवीर के नाम पर युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने के साथ ही सेना को भी कमजोर किया! 

    • By TN15
    • March 20, 2026
    मोदी ने अग्निवीर के नाम पर युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने के साथ ही सेना को भी कमजोर किया! 

    हीलियम ने हिला दिया दुनिया को… कतर पर ईरानी हमले से पूरी

    • By TN15
    • March 20, 2026
    हीलियम ने हिला दिया दुनिया को… कतर पर ईरानी हमले से पूरी

    अलीगढ़ : रेप पीड़िता से बोला सिपाही- ‘मेरे साथ सोना पड़ेगा तभी करूंगा कार्रवाई

    • By TN15
    • March 20, 2026
    अलीगढ़ : रेप पीड़िता से बोला सिपाही- ‘मेरे साथ सोना पड़ेगा तभी करूंगा कार्रवाई

    पेड़ों की हो रही लूट सिस्टम मौन जलालपुर क्षेत्र में वन विभाग व किसकी मिलीभगत

    • By TN15
    • March 20, 2026
    पेड़ों की हो रही लूट सिस्टम मौन जलालपुर क्षेत्र में वन विभाग व किसकी मिलीभगत

    विवाह या विभाजन? रिश्तों के संतुलन पर सवाल

    • By TN15
    • March 20, 2026
    विवाह या विभाजन? रिश्तों के संतुलन पर सवाल

    यह धरती नरपिशाचों के लिए तो नहीं है

    • By TN15
    • March 19, 2026
    यह धरती नरपिशाचों के लिए तो नहीं है