Firozabad news : प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व क्लीनिक 28 को आयोजित होगा : सीएमओ

 जनपद के सभी एफआरयू पर होगी गर्भवतियों की जांच, दिवाली के अवकाश के चलते 24 की जगह 28 अक्टूबर को आयोजित होगा प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व क्लीनिक

फिरोजाबाद । हर माह की 24 तारीख को आयोजित होने वाला प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व क्लीनिक दिवाली के त्योहार पर अवकाश के चलते 28 अक्टूबर को आयोजित होगा। इसमें जनपद के सभी फर्स्ट रेफरल यूनिट (एफआरयू) पर गर्भवतियों की प्रसव पूर्व जांच की जाएगी।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. डीके प्रेमी ने बताया कि यह प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान दिवस का ही विस्तारित रूप है। इसमें जनपद के सभी एफआरयू पर गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व जांच की जाएगी। इस बार 24 तारीख को दिवाली पर्व का अवकाश होने के चलते यह 28 अक्टूबर को आयोजित होगा।
एसीएमओ डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि हर माह की नौ तारीख को जनपद के सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान दिवस आयोजित होता है। इसमें एमबीबीएस चिकित्सक गर्भवती की प्रसव पूर्व जांच नि:शुल्क करती हैं। जटिलता होने पर महिला को चिन्हित कर उन पर खास नजर रखी जाती है। चिन्हित इन्ही उच्च जोखिम वाली गर्भवतियों को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व क्लीनिक में जनपद के एफआरयू पर जांच की जाती है।
जिला मातृ स्वास्थ्य परामर्शदाता प्रदीप कुमार ने बताया कि इस अवसर पर गर्भवती को पहली और दूसरी तिमाही में विशेषज्ञ या एमबीबीएस चिकित्सक की देखरेख में निःशुल्क प्रसव पूर्व गुणवत्तापरक जांच एवं उपचार उपलब्ध कराया जाएगा।
इन केंद्रों पर आयोजित होगा प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व क्लीनिक
-जिला महिला चिकित्सालय, फिरोजाबाद
– जिला संयुक्त चिकित्सालय शिकोहाबाद
-सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, टूंडला
-सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, जसराना
-सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सिरसागंज

  • Related Posts

    Opinion: दवाएं सस्ती करना काफी नहीं, भारत में गैर जरूरी दवाएं लिखने, ज्यादा जांच कराने की आदत
    • TN15TN15
    • October 19, 2026

    सरकार का कैंसर की दवाओं पर ट्रेड मार्जिन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    इमरान मसूद पर भड़के सपा नेता ST हसन, ‘कांग्रेस को मजबूत करने की बजाय…’

    • By TN15
    • November 25, 2026
    इमरान मसूद पर भड़के सपा नेता ST हसन, ‘कांग्रेस को मजबूत करने की बजाय…’

    अखिलेश के अयोध्या दौरे पर सीएम योगी आदित्यनाथ का तंज

    • By TN15
    • November 25, 2026
    अखिलेश के अयोध्या दौरे पर सीएम योगी आदित्यनाथ का तंज

    Anaemia In Women: भारत में महिलाओं के लिए बड़ा खतरा, 56% में खून की कमी; सर्वे में खुलासा

    • By TN15
    • November 25, 2026
    Anaemia In Women: भारत में महिलाओं के लिए बड़ा खतरा, 56% में खून की कमी; सर्वे में खुलासा

    अंतर्राष्ट्रीय महिला हिंसा उन्मूलन दिवस पर सीटू का आह्वान

    • By TN15
    • November 25, 2026
    अंतर्राष्ट्रीय महिला हिंसा उन्मूलन दिवस पर सीटू का आह्वान

    कांग्रेस से गठबंधन टूटा तो सपा की सरकार बनना नामुमकिन!

    • By TN15
    • November 25, 2026
    कांग्रेस से गठबंधन टूटा तो सपा की सरकार बनना नामुमकिन!

    यदि डॉ. बी.आर. आंबेडकर को संविधान बनाने की पूरी स्वतंत्रता होती: ‘स्टेट्स एंड माइनॉरिटीज़’ के आलोक में एक वैकल्पिक दृष्टि

    • By TN15
    • November 25, 2026
    यदि डॉ. बी.आर. आंबेडकर को संविधान बनाने की पूरी स्वतंत्रता होती: ‘स्टेट्स एंड माइनॉरिटीज़’ के आलोक में एक वैकल्पिक दृष्टि