Mental health Awareness Week : अर्श गुरुकुल में संगोष्ठी व पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित

विद्यार्थियों ने पोस्टरों में बुजुर्गों के प्रति सम्मान और मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता परक संदेशों को चित्रों के साथ उकेरा

नोएडा । मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत सोमवार को सेक्टर 33 नोएडा स्थित अर्श गुरुकुल में संगोष्ठी एवं पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। संगोष्ठी में वक्ताओं ने मानसिक अस्वस्थता के लक्षण, बचाव व उपचार के बारे में बताया, जबकि विद्यार्थियों ने पोस्टर के माध्यम से बुजुर्गों के प्रति सम्मान, मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता परक संदेशों को चित्रों के साथ उकेरा।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को मानसिक रोग के लक्षण जैसे मन का उदास रहना, नींद न आना, घबराहट, चिंता, बेहोशी का दौरा आना, परीक्षा के पूर्व होने वाला तनाव, मोबाइल की लत आत्महत्या के विचार व अन्य के बारे में विस्तृत जानकारी देने के साथ-साथ हाइपरटेंशन, शुगर, कैंसर व अन्य गैर संचारी रोगों के लक्षण बचाव व उपचार के बारे में बताया गया। वक्ताओं ने अपनी दिनचर्या पर ध्यान देने की बात कही, साथ ही आज की तनाव पूर्ण जिंदगी में खुद को तनाव रहित रहने की सलाह दी। मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम की टीम ने कहा-कोई भी व्यक्ति किसी प्रकार के मानसिक रोग जैसे अवसाद चिंता स्किज़ोफ्रेनिया, बाईपोलर डिस्ऑर्डर एवं मिर्गी के दौरे से ग्रसित है तो उसे तांत्रिक एवं अन्य बातों में न आकर चिकित्सकीय उपचार कराना चाहिए। स्वास्थ्य देखभाल पर ध्यान देना चाहिए, पर्याप्त नींद लेनी चाहिए, पौष्टिक आहार का सेवन व नियमित व्यायाम करना चाहिए। वक्ताओं ने कहा- मानसिक स्वास्थ्य समस्या के कई कारण हैं। प्रारंभिक लक्षणों पर गौर करके इन्हें बढ़ने से रोका जा सकता है।
वक्ताओं ने घर में उपस्थित बुजुर्ग सदस्य के प्रति सहानुभूति का भाव रखते हुए उनके साथ अच्छा व्यवहार करने के लिए प्रोत्साहित किया। विद्यार्थियों से खासतौर पर बुजुर्गों का सम्मान करने की बात कही। इसके साथ ही यह भी बताया कि बुजुर्गों का अच्छे से ख्याल कैसे रखा जा सकता है। वक्ताओं ने कहा बुजुर्गों को अकेलापन सबसे ज्यादा खलता है, कोशिश करें कि उन्हें वक्त दें और अहसास कराएं कि वह अकेले नहीं हैं।

पोस्टर प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों में मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाने का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में लगभग 70 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में सौम्य रंजन साहू प्रथम, आयुष द्वतीय, राकेश तृतीय स्थान पर रहे। कार्यक्रम में वरिष्ठ चिकित्सक डा. प्रदीप शैलत, मनोचिकित्सक तनूजा, क्लीनिकल साइकोलॉजिस्ट नीति सिंह, साइकेट्रिक सोशल वर्कर रजनी सूरी, नर्स सोनी व एनसीडी स्टाफ नर्स अर्चना आदि उपस्थित रहीं।

  • Related Posts

    लड़ते रहिए जाति और धर्म के नाम, मरने की व्यवस्था कर दी है धंधेबाज लोगों ने!
    • TN15TN15
    • August 26, 2026

      दिल्ली में महंगी एंटी-कैंसर दवाओं की कालाबाजारी…

    Continue reading
    इस पत्रकार ने तो नितिन गडकरी के इथेनॉल ब्लेंडिंग की कलई ही खोल दी!
    • TN15TN15
    • June 30, 2026

      विवेक कुमार- छोटे से गांव बिरनीहाट के…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डीआईसी इंडिया प्रबंधन की श्रमिक विरोधी नीतियों के खिलाफ श्रम कार्यालय पर सीटू ने जोरदार प्रदर्शन कर दिया ज्ञापन 

    डीआईसी इंडिया प्रबंधन की श्रमिक विरोधी नीतियों के खिलाफ श्रम कार्यालय पर सीटू ने जोरदार प्रदर्शन कर दिया ज्ञापन 

    3 अक्टूबर को भिटहा में उमड़ेगा श्रद्धा का महासैलाब, दादा जी की पुण्यतिथि पर जुटेगा पूर्वांचल

    3 अक्टूबर को भिटहा में उमड़ेगा श्रद्धा का महासैलाब, दादा जी की पुण्यतिथि पर जुटेगा पूर्वांचल

    ₹2700 की दवा पर ₹27 हजार की कीमत क्यों?

    ₹2700 की दवा पर ₹27 हजार की कीमत क्यों?

    UP: ओपी राजभर-अखिलेश के बीच तू-तू-मैं-मैं, नथवानी, रामगोपाल, INDIA पर भिड़े दोनों नेता

    UP: ओपी राजभर-अखिलेश के बीच तू-तू-मैं-मैं, नथवानी, रामगोपाल, INDIA पर भिड़े दोनों नेता

    कैसे ओमानी पायलट के हाथ में थी फ्लाई दुबई की कमान? आतंकी साजिश की जांच करेगा UAE

    कैसे ओमानी पायलट के हाथ में थी फ्लाई दुबई की कमान? आतंकी साजिश की जांच करेगा UAE

    आराधना मिश्रा हो सकती हैं यूपी कांग्रेस अध्यक्ष, अजय राय की होगी छुट्टी

    आराधना मिश्रा हो सकती हैं यूपी कांग्रेस अध्यक्ष, अजय राय की होगी छुट्टी