Delhi Politics : भगत सिंह के पैर की तो धूल भी नहीं हैं सिसोदिया : सुरेन्द्र कुमार सिंह

भाजपा नेता ने कहा-दिल्ली को लूटने में लगी है केजरीवाल गैंग

दिल्ली भाजपा नेता सुरेन्द्र कुमार सिंह ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को भगत सिंह करार देने का मजाक बनाते हुए कहा कि सिसोदिया तो भगत सिंह के पैर की धूल भी नहीं हैं। उन्होंने कहा कि जो लोग दिल्ली को लूट कर खा रहे हैं वे भगत सिंह बनने का ढोंग रच रहे हैं।

सुरेन्द्र कुमार सिंह का कहना है कि जो लोग दिल्ली के युवाओं को नशेड़ी बनाने में लगे थे। गली-गली में शराब ठेके खोल रहे थे, वे सत्यमेव जयते की बात कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें आप नेताओं की मानसिक अपंगता पर दया आ रही है। दिल्ली को किसी भी कीमत पर लूटने न देने की बात करते हुए भाजपा नेता ने कहा कि अरविंद केजरीवाल गैंग देश की राजनीति का कबाड़ा करने में लगी है। उन्होंने कहा कि ये ही केजरीवाल कहते थे कि जिस क्षेत्र में महिलाएं शराब के ठेके का विरोध करेंगी उस क्षेत्र में शराब के ठेके नहीं खुलेंगे। पर महिलाएं विराध करती रहीं और मनीष सिसोदिया की अगुआई में आम आदमी के कार्यकर्ता लूटखसोट मचाते रहे।

सुरेन्द्र कुमार सिंह का कहना है कि केजरीवाल के सभी मंत्री जेल की हवा खाएंगे। बाद में केजरीवाल को भी जेल में जाकर मंत्रियों के साथ समय बिताना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि केजरीवाल दूसरे नेताओं के कंधे बंदूक रखकर गोली चलाते हैं। एक दिन वह भी होगा, जिस दिन ये ही नेता बंदूक की नाल केजरीवाल की ओर कर देंगे। उन्होंने कहा कि ये ही अरविंद केजरीवाल टीम देश की राजनीति सुधार रही थी। वह बात दूसरी है कि अब ये लोग भ्रष्टाचार के मामले में दूसरे दलों से भी आगे निकल गये हैं। सुरेन्द्र कुमार सिंह ने कहा कि अरविंद केजरीवाल गैंग ने जिन अन्ना हजारे को अपना गुरु माना, उनको ही धोखा दे दिया। योगेंद्र यादव ने इनका संविधान लिखा, उनको चलता किया।

कुमार विश्वास और आतुतोष इनके वैचारिक नेता थे। उनको भी पार्टी से निकाल दिया। साजिया इल्मी के साथ भी इन लोगों ने ये ही किया। जितने भी अच्छे लोग आम आदमी पार्टी से जुड़े थे वे सभी केजरीवाल, मनीष सिसोदिया ओैर संजय सिंह की टिकड़ी ने पार्टी से बाहर कर दिये।


उन्होंने कहा कि अब यह आम आदमी पार्टी नहीं बल्कि इस तिकड़ी का एनजीओ परिवर्तन ही है। इस तिकड़ी के संरक्षण में जो रहेंगे वे ही आम आदमी पार्टी में रहेंगे। अब तो इनके गुरु भी इन्हें दुत्कारते हैं। उन्होंने कहा कि कहां है केजरीवाल का लोकपाल ? कहां है आम आदमी ? कहां है मैट्रो से सफर करना ? कहां है जनता के बीच में रहना ? उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल से बड़ा नौटंकीबाज किसी भी पार्टी में नहीं है। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि केजरीवाल टीम की नौटंकी अब निकल जाएगी।

 

  • Related Posts

    पंजाब चुनाव में कौन होगा AAP का मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार? केजरीवाल ने CM मान के सामने किया ऐलान
    • TN15TN15
    • June 13, 2026

    आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद…

    Continue reading
    CJP पर संजय राउत का बड़ा दावा, ‘अभिजीत दीपके और प्रधानमंत्री की अमेरिका में मीटिंग हुई, फोटो…’
    • TN15TN15
    • June 11, 2026

    कॉकरोच जनता पार्टी पर उद्धव गुट के राज्यसभा…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नागौद राजघराना : बाबा राजा की एक पत्नी ने दूसरी को मारी गोली

    • By TN15
    • June 13, 2026
    नागौद राजघराना : बाबा राजा की एक पत्नी ने दूसरी को मारी गोली

    लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ को मिली बड़ी जिम्मेदारी, सरकार ने बनाया आर्मी चीफ, जनरल उपेंद्र द्विवेदी की लेंगे जगह

    • By TN15
    • June 13, 2026
    लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ को मिली बड़ी जिम्मेदारी, सरकार ने बनाया आर्मी चीफ, जनरल उपेंद्र द्विवेदी की लेंगे जगह

     यूपी की 12वीं पास महिलाओं के लिए मौका, आंगनबाड़ी में निकलने वाली है बंपर भर्ती

    • By TN15
    • June 13, 2026
     यूपी की 12वीं पास महिलाओं के लिए मौका, आंगनबाड़ी में निकलने वाली है बंपर भर्ती

    Rajasthan News: फर्जी डिग्रियों और प्रमाण पत्रों पर राजस्थान SOG का एक्शन, रडार पर देश भर की 25 यूनिवर्सिटी

    • By TN15
    • June 13, 2026
    Rajasthan News: फर्जी डिग्रियों और प्रमाण पत्रों पर राजस्थान SOG का एक्शन, रडार पर देश भर की 25 यूनिवर्सिटी

    ‘प्रोड्यूसर अचानक करोड़पति बन गए’, अपनी भोजपुरी फिल्म ‘धुरंधर’ के 13 साल बाद ट्रेंड करने पर बोले रवि किशन

    • By TN15
    • June 13, 2026
    ‘प्रोड्यूसर अचानक करोड़पति बन गए’, अपनी भोजपुरी फिल्म ‘धुरंधर’ के 13 साल बाद ट्रेंड करने पर बोले रवि किशन

    अमिताभ बच्चन ने एक दिन में निपटा दी 12 फिल्मों की शूटिंग, बिग बी ने खुद किया खुलासा, बोले- ‘बाकी सब तो चलता रहेगा…’

    • By TN15
    • June 13, 2026
    अमिताभ बच्चन ने एक दिन में निपटा दी 12 फिल्मों की शूटिंग, बिग बी ने खुद किया खुलासा, बोले- ‘बाकी सब तो चलता रहेगा…’