दूरदृष्टि कवि कल्पना

यूँ ही बनते है कहाँ, कवि सवेंदनशील ।
पीने पड़ते है उन्हें, आँसू समकालीन ।।

जगा न पाए लेखनी, जिनकी सुप्त समाज।
बोलो कैसे मान ले, उनको हम कविराज।।

होते प्रहरी सजग कवि, देते युग को मोड़ ।
करे प्रतिकूल समय से, सौरभ खुलकर होड़।।

बोल मंच के और है, कवि होना कुछ और।
होते सच्चे कवि वही, करे समाज की गौर।।

समसामयिक विवाद पर, अगर रहे कवि मौन।
युग बोध धर्म की पालना, यहाँ करेगा कौन।।

कविवर परहित सर्वहित, रचते छन्द अपार।
जाग्रत कवि की कल्पना, रखती नवल विचार।।

जनहितकारी भाव से, करते युग उत्कर्ष।
कवि करता कवि कर्म से, जीवन भर संघर्ष।।

सही समय पर बात का, करते कवि उल्लेख।
दूरदृष्टि कवि कल्पना, सब कुछ लेती देख।।

होती कवि की लेखनी, ब्रह्म रूप साक्षात।
गीत सृजन का ये लिखे, यही प्रलय की बात।।

डॉ० सत्यवान सौरभ

  • Related Posts

     तख्तापलट की आहट …
    • TN15TN15
    • August 3, 2026

    संसद की दीवारों से कैसी सुगबुगाहट है ..…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मुजफ्फरनगर दंगे में सपा सांसद समेत 22 नेताओं के मुकदमे वापस, BJP नेताओं भी राहत

    • By TN15
    • August 13, 2026
    मुजफ्फरनगर दंगे में सपा सांसद समेत 22 नेताओं के मुकदमे वापस, BJP नेताओं भी राहत

    संवैधानिक अधिकारों की गारंटी करे सरकार

    • By TN15
    • August 13, 2026
    संवैधानिक अधिकारों की गारंटी करे सरकार

    चला गया एक और समाजवादी पुरोधा !

    • By TN15
    • August 13, 2026
    चला गया एक और समाजवादी पुरोधा !

    ललितपुर में भारतीय सोशलिस्ट मंच का जनसंवाद कार्यक्रम !

    • By TN15
    • August 13, 2026
    ललितपुर में भारतीय सोशलिस्ट मंच का जनसंवाद कार्यक्रम !

    किसान संघर्ष समिति की 344वीं किसान पंचायत संपन्न

    • By TN15
    • August 12, 2026
    किसान संघर्ष समिति की 344वीं किसान पंचायत संपन्न

    ‘राहुल गांधी के रूप में जिन्ना..’: बीजेपी MP ने कांग्रेस नेतृत्व पर लगाया बेहद गंभीर आरोप- डूब मरना चाहिए

    • By TN15
    • August 12, 2026
    ‘राहुल गांधी के रूप में जिन्ना..’: बीजेपी MP ने कांग्रेस नेतृत्व पर लगाया बेहद गंभीर आरोप- डूब मरना चाहिए