साहा की गर्दन में दर्द, केएस भरत संभालेंगे विकेटकीपर का मोर्चा

कानपुर, ग्रीन पार्क में खेले जा रहे पहले टेस्ट के तीसरे दिन शनिवार को भारतीय टीम के विकेटकीपर रिद्धिमान साहा गर्दन में दर्द के कारण डॉक्टर की देखरेख में हैं। जब तक वो मैच में वापसी नहीं कर लेते तब तक उनकी जगह केएस भरत विकेटकीपर का मोर्चा संभालेंगे। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने कहा कि डॉक्टर साहा के स्वास्थ्य की निगरानी कर रहे हैं और केएस भरत उनकी जगह विकेटकीपिंग का मोर्चा संभालेंगे। बीसीसीआई के बयान में यह उल्लेख नहीं किया गया है कि साहा विकेटकीपर के लिए कब वापसी कर पाएंगे।

बता दें कि टिम साउदी की गेंद पर विकेटकीपर ब्लंडेल के हाथों कैच आउट होने से पहले साहा ने भारत की पहली पारी में एक रन बनाया था। इससे पहले शुक्रवार को, श्रेयस अय्यर ने शतक लगाया था, लेकिन टिम साउदी द्वारा पांच विकेट लेने के बाद सलामी बल्लेबाज विल यंग और टॉम लैथम के अर्धशतकों की मदद से टीम ने दूसरे दिन बिना विकेट खोये 129 रन बना लिए थे।

फिलहाल न्यूजीलैंड ने 68 ओवर में 1 विकेट गंवाकर 161 रन बना लिए हैं। अश्विन के ओवर में विल यंग 214 गेंदों में 89 रन बनाकर आउट हुए।

Related Posts

भारत की पुरुष हॉकी टीम ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में पांचवीं बार जीता गोल्ड

भारत की पुरुष हॉकी टीम ने गोल्ड मेडल…

Continue reading
एशियन गेम्स: अमन सहरावत ने वर्ल्ड नंबर-1 पहलवान को किया चित्त, भारत को दिलाया 20वां गोल्ड

अमन सहरावत ने गोल्ड मेडल जीत लिया है।…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मस्क के हटते ही साथियों का ट्रंप ने किया पत्ता साफ!

मस्क के हटते ही साथियों का ट्रंप ने किया पत्ता साफ!

CJP Protest : दिल्ली में तिरंगा मार्च से पहले बड़ा एक्शन, अभिजीत दिपके हिरासत में, नेहा बोरा को भी पुलिस ने किया डिटेन

CJP Protest : दिल्ली में तिरंगा मार्च से पहले बड़ा एक्शन, अभिजीत दिपके हिरासत में, नेहा बोरा को भी पुलिस ने किया डिटेन

भारतीय सोशलिस्ट मंच ने महान वैज्ञानिक डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम को दी श्रद्धांजलि 

भारतीय सोशलिस्ट मंच ने महान वैज्ञानिक डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम को दी श्रद्धांजलि 

नाम लिए बिना अनंत सिंह पर बरसे जदयू प्रवक्ता, बोले- कोई माई का लाल…

नाम लिए बिना अनंत सिंह पर बरसे जदयू प्रवक्ता, बोले- कोई माई का लाल…

‘मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं’, कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार – ‘सफाई देनी होगी’

‘मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं’, कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार – ‘सफाई देनी होगी’

सोनीपत फोम फैक्ट्री में भयंकर आग, जिंदा जले दो मजदूर, 3 की हालत नाजुक

सोनीपत फोम फैक्ट्री में भयंकर आग, जिंदा जले दो मजदूर, 3 की हालत नाजुक