Business Deal : गौतम अडानी, मुकेश अंबानी के बीच एग्रीमेंट! एक दूसरे के कर्मचारियों को नही देंगे नौकरी

एशिया के दो सबसे रईस अरबपति गौतम अडानी और मुकेश अंबानी ने आपस में नो पोचिंग एग्रीमेंट किया है। इसके तहत अडानी समूह के कर्मचारी न तो रिलायंस इंडस्ट्रीज में नैकरी कर सकेंगे और न ही मुकेश अंबानी की कंपनी में काम कर चुके कर्मचारियों को अडानी समूह हायर करेगी। यह एग्रीमेंट इस साल मई से लागू है और दोनों कंपनियों से जुड़े सभी कारोबार के लिए है।

बिजनेस इनसाइडर की रिपोर्टर में यह जानकारी दी गई है। रिपोर्ट के अनुसार अडानी समूह या रिलायंस इंडस्ट्रीज की ओर से अब तक इस एग्रीमेंट से जुड़े सवाल के जवाब नहीं दिये गये हैं। एग्रीमेंट की वजह क्या है, नो पोचिंग एग्रीमेंट इसलिए भी अहम है क्योंकि अब अडानी समूह उन कारोबार में एंट्री कर रहा है जहं पहले से ही रिलायंस इंडस्ट्रीज का दबदबा है। गत साल अडानी समूह ने अडानी पेट्रोकेमिकल्स लिमिटेड के साथ पेट्रोकेमिकल क्षेत्र मे प्रवेश का ऐलान किया। इस सेक्टर में रिलायंस की सबसे बड़ी उपस्थिति है। वहीं टेलीकॉम मेंभी अडानी समूह ने एंट्री के लिए पहला कदम बढ़ा दिया है। हाल ही में अडानी ने 5 जी स्पेक्ट्रम के लिए बोली लगाई है। वहीं ग्रीन एनर्जी सेक्टर में अडानी और अंबानी एक दूसरे के प्रतिद्वंद्वी बनते देख रहे हंै। इसी तरह मीडिया में भी मुकेश अंबानी के बाद अब अडानी समूह ने एंट्री की है।
कितने कर्मचारियों पर असर ज् मुकेश अंबानी और गौतम अडानी के बीच एग्रीमेंट की वजह से लाखों कर्मचारियें के लिए रास्ते बंद हो गये हैं। रिलायंस के 3.80 लाख से ज्यादा कर्मचारी हैं, वहीं अडानी समूह भी हजारों कर्मचारी मुकेश अंबानी की किसी कंपनी में नौकरी नहीं कर पाएंगे।
दरअसल भारत में बढ़ रहा चलन ज् वैसे तो भारत में नो पोचिंंग एग्रीमेंट का चलन एक प्रथा के रूप में नहीं रहा है लेकिन अब तेजी से प्रचलित हो रा है। टैलेंट वॉर और सेलरी हाइक की वजह से कंपनियां नो पोचिंग एग्रीमेंट पर जोर दे रही हैं। कर्मचारियों की डिमांड या बढ़ती सेलरी कंपनियों के लिए एक जोखिम है। खासकर उस सेक्टर में जहां टैलेंट कम हैं।

  • Related Posts

    LPG Price Hike : तीन महीने में दूसरी बार महंगा हुआ घरेलू गैस सिलेंडर, 29 रुपए और बढाए

    पश्चिम एशिया में ईरान-अमेरिका के बीच संघर्ष और…

    Continue reading
     Zomato-Swiggy डिलीवरी ठप! महंगे पेट्रोल के खिलाफ गिग वर्कर्स की हड़ताल का ऐलान

    देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतें बढ़ने…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    विशाखापट्टनम स्टील प्लांट में बड़ा हादसा, 8 लोगों की मौत, कई घायल 

    • By TN15
    • June 8, 2026
    विशाखापट्टनम स्टील प्लांट में बड़ा हादसा, 8 लोगों की मौत, कई घायल 

    यूपी विधानसभा चुनाव के लिए करणी सेना का ऐलान, 50 सीटों पर उतारेगी उम्मीदवार; कहा- हम गुलाम नहीं

    • By TN15
    • June 8, 2026
    यूपी विधानसभा चुनाव के लिए करणी सेना का ऐलान, 50 सीटों पर उतारेगी उम्मीदवार; कहा- हम गुलाम नहीं

    इंडिया गठबंधन की बैठक के बाद संजय राउत की ममता बनर्जी को सलाह, ‘…आप उनके पीछे मत भागिए’

    • By TN15
    • June 8, 2026
    इंडिया गठबंधन की बैठक के बाद संजय राउत की ममता बनर्जी को सलाह, ‘…आप उनके पीछे मत भागिए’

    RJD को बड़ा झटका, शिवचंद्र राम ने दिया इस्तीफा, फूट-फूटकर रोए, कहा- ‘मैंने 3-4 दिन से…’

    • By TN15
    • June 8, 2026
    RJD को बड़ा झटका, शिवचंद्र राम ने दिया इस्तीफा, फूट-फूटकर रोए, कहा- ‘मैंने 3-4 दिन से…’

    ममता बनर्जी को बड़ा झटका, TMC के 20 सांसदों की लोकसभा स्पीकर को चिट्ठी, एनडीए को किया समर्थन

    • By TN15
    • June 8, 2026
    ममता बनर्जी को बड़ा झटका, TMC के 20 सांसदों की लोकसभा स्पीकर को चिट्ठी, एनडीए को किया समर्थन

    ‘जॉब सीकर नहीं, जॉब क्रिएटर बनें युवा’, नवाचार आधारित अर्थव्यवस्था को नई गति देने पर CM योगी का जोर

    • By TN15
    • June 8, 2026
    ‘जॉब सीकर नहीं, जॉब क्रिएटर बनें युवा’, नवाचार आधारित अर्थव्यवस्था को नई गति देने पर CM योगी का जोर