Delhi NCR News : जन मुद्दों पर 24 सितंबर को जंतर मंतर नई दिल्ली पर प्रदर्शन करेंगे माकपा कार्यकर्ता 

नोएडा । बढ़ती बेतहाशा महंगाई, बेरोजगारी एवं आम जनता से जुड़े जन मुद्दों पर भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) 14 से 24 सितंबर 2022 तक पूरे देश में जन अभियान चला रही है इसी के तहत सीपीआई (एम) नोएडा के कार्यकर्ता नुक्कड़ सभा, पर्चा वितरण कर जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं। 22 सितंबर 2022 को भी सीपीआईएम, सीटू, अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति के कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह जनसंपर्क व परचा वितरण कर अभियान के समापन पर 24 सितंबर 2022 को प्रातः 11:00 बजे जंतर मंतर नई दिल्ली पर होने वाले प्रदर्शन में भारी संख्या में शामिल होने की अपील किया।

अभियान की जानकारी देते हुए माकपा नेता व सीटू जिलाध्यक्ष गंगेश्वर दत्त शर्मा ने बताया कि हमारी प्रमुख मांग है कि बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी को रोकने के लिए तुरंत ठोस कदम उठाए जाएं तथा शहरी रोजगार योजना शुरू की जाए। खाने पीने के सामान पर जीएसटी तुरंत वापस ली जाए! पेट्रोलियम उत्पादों पर सभी उपकर वापस लिए जाएं! सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों एवं संस्थानों को बेचना बंद किया जाए!

हर परिवार को राशन कार्ड मुहैया कराया जाए, सभी आवश्यक वस्तुओं विशेषकर दाल और खाद्य तेल को सार्वजनिक वितरण प्रणाली में शामिल किया जाए! मेहनतकशों के बच्चों की पहुंच से शिक्षा को दूर करने वाली राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) को रद्द किया जाए! जनवादी अधिकारों और संवैधानिक संस्थानों पर हमले बंद किए जाएं राजद्रोह का कानून रद्द किया जाए! गांव व मजदूर बस्तियों/ कालोनियों में सभी मूलभूत नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। मजदूरों के लिए न्यूनतम वेतन ₹26000 घोषित किया जाए। जनसंपर्क अभियान का नेतृत्व आशा यादव, लता सिंह, चंदा बेगम, रेखा चौहान, इशरत, राम स्वारथ, मुकेश कुमार राघव, रामसागर आदि ने किया।

  • Related Posts

    दिल्ली के पानी में क्यों बढ़ रहा अमोनिया? CPCB की रिसर्च में सामने आई वजह
    • TN15TN15
    • August 20, 2026

    दिल्ली के पानी में अमोनिया के बढ़ते स्तर…

    Continue reading
    सत्येंद्र जैन केस: कांग्रेस का केजरीवाल पर निशाना
    • TN15TN15
    • August 19, 2026

    दिल्ली के पूर्व मंत्री और आम आदमी पार्टी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘मायावती जी आईं लेकिन…’ CM योगी ने की बसपा चीफ की तारीफ, अखिलेश यादव पर कसा तंज

    • By TN15
    • August 21, 2026
    ‘मायावती जी आईं लेकिन…’ CM योगी ने की बसपा चीफ की तारीफ, अखिलेश यादव पर कसा तंज

    जयपुर: अभिजीत दीपके के दावे को गांव वालों ने बताया झूठा, कहा- ‘खुद तोड़े गाड़ियों के शीशे’

    • By TN15
    • August 21, 2026
    जयपुर: अभिजीत दीपके के दावे को गांव वालों ने बताया झूठा, कहा- ‘खुद तोड़े गाड़ियों के शीशे’

    आनंद तेलतुंबडे: 80 साल बाद भी दलित के ‘दूषित’ स्पर्श को ‘शुद्ध’ करने की ज़रूरत क्यों पड़ती है?

    • By TN15
    • August 21, 2026
    आनंद तेलतुंबडे: 80 साल बाद भी दलित के ‘दूषित’ स्पर्श को ‘शुद्ध’ करने की ज़रूरत क्यों पड़ती है?

    पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच

    • By TN15
    • August 20, 2026
    पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच

    बच्चे पैदा करना चाहते हैं 200 पूर्व माओवादी, पर नसबंदी बनी दीवार, घर परिवार बसाने के लिए अब क्या है रास्ता

    • By TN15
    • August 20, 2026
    बच्चे पैदा करना चाहते हैं 200 पूर्व माओवादी, पर नसबंदी बनी दीवार, घर परिवार बसाने के लिए अब क्या है रास्ता

    Haridwar: कावड़ मेले में भिखारी बन पहुंचा यूट्यूबर, 8 घंटे की कमाई जान लोग बोले- महीने के तो ₹120000 हो गए!

    • By TN15
    • August 20, 2026
    Haridwar: कावड़ मेले में भिखारी बन पहुंचा यूट्यूबर, 8 घंटे की कमाई जान लोग बोले- महीने के तो ₹120000 हो गए!