Firozabad News : खुशहाल परिवार दिवस पर लाभार्थियों को परिवार नियोजन के साधनों की दी जानकारी

Firozabad News : परिवार नियोजन साधनों को न अपनाने वाले दंपतियों पर विशेष ध्यान : सीएमओ

फिरोजाबाद । प्रत्येक माह की 21 तारीख को मनाए जाने वाले खुशहाल परिवार दिवस पर लाभार्थियों को परिवार नियोजन के साधनों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही लोगों में परिवार नियोजन तथा बच्चों में अंतर रखने के लिए जागरूकता और परिवार नियोजन के साधनों को अपनाने के लिए काउंसलिंग की गई।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. डी के प्रेमी ने कहा कि खुशहाल परिवार दिवस जनपद की सभी स्वास्थ्य इकाइयों के साथ-साथ हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर पर भी मनाया गया। उन्होंने कहा कि शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में जो दंपति परिवार नियोजन के साधनों को नहीं अपना रहे हैं उन्हें चिन्हित कर विशेष काउंसिलिंग पर जोर दिया गया।
परिवार नियोजन के नोडल अधिकारी डॉ. हंसराज ने बताया कि इस दिवस पर सभी स्वास्थ्य इकाइयों पर लाभार्थियों की काउंसलिंग कर परिवार नियोजन के बास्केट ऑफ चॉइस में मौजूद साधनों के बारे में जानकारी दी गई।
जिला कार्यक्रम प्रबंधक मो. आलम ने बताया कि खुशहाल परिवार दिवस की सफलता में आशा कार्यकर्ताओं की बड़ी भूमिका होती है। लोगों में परिवार नियोजन से संबंधित भय व भ्रांति होती है तो आशा उन्हें लक्षित कर उनकी समस्याओं का समाधान करती हैं। खुशहाल परिवार दिवस के सफल आयोजन में यूपीटीएसयू के प्रतिनिधि की भी विशेष भूमिका रही।
जिला लॉजिस्टिक मैनेजर अरविंद चौधरी ने बताया इस अवसर पर नव विवाहित दंपति को शगुन किट का वितरण किया गया।
लाभार्थी आशा (बदला हुआ नाम) ने बताया कि उन्होंने अपने अंतरा त्रैमासिक गर्भनिरोधक इंजेक्शन की पहली डोज लगवाई है। उन्हें इसे लगवाने में कोई परेशानी नहीं हुई। इसमें बार-बार गोली खाने का झंझट भी नहीं है।

  • Related Posts

    Digestive Health: दस्त के साथ भयंकर कब्ज को न करें इग्नोर, हो सकता है कैंसर का संकेत 

    अगर आपको कभी ऐसा महसूस हुआ है कि…

    Continue reading
    Matka Water Cooling Tips: मटके का पानी ठंडा नहीं हो रहा, इस जुगाड़ से फ्रिज भी हो जाएगा फेल

    How To Make Matka Water Colder Naturally: गर्मी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘यूपी में बाबा, बंगाल में दादा, बिहार में सम्राट बैठा है’, CM की दो टूक, ‘कोई माई का लाल…’

    • By TN15
    • June 17, 2026
    ‘यूपी में बाबा, बंगाल में दादा, बिहार में सम्राट बैठा है’, CM की दो टूक, ‘कोई माई का लाल…’

    किसान संघर्ष मोर्चा ने यमुना एक्सप्रेसवे टोल मैनेजमेंट के विरुद्ध किया प्रदर्शन

    • By TN15
    • June 17, 2026
    किसान संघर्ष मोर्चा ने यमुना एक्सप्रेसवे टोल मैनेजमेंट के विरुद्ध किया प्रदर्शन

    सड़क हादसे में मां की मौत, शव के पास हाथ जोड़कर रोती 6 वर्षीय मासूम का वीडियो वायरल

    • By TN15
    • June 17, 2026
    सड़क हादसे में मां की मौत, शव के पास हाथ जोड़कर रोती 6 वर्षीय मासूम का वीडियो वायरल

    बिहार: युवक ने पुलिस पर तान दी पिस्टल, कहा- ठोक देंगे

    • By TN15
    • June 17, 2026
    बिहार: युवक ने पुलिस पर तान दी पिस्टल, कहा- ठोक देंगे

    Shiv Sena UBT Crisis: टूट गई ‘उद्धव की सेना’, एकनाथ शिंदे की शिवसेना को मिला 6 सांसदों का समर्थन

    • By TN15
    • June 17, 2026
    Shiv Sena UBT Crisis: टूट गई ‘उद्धव की सेना’, एकनाथ शिंदे की शिवसेना को मिला 6 सांसदों का समर्थन

    इस देश की आर्थिक रीढ़ ग्रामीण भारत है जिसे हम सबको एकजुटता के साथ सुरक्षित करना होगा क्योंकि आने वाला समय पूंजीवाद का है : राकेश टिकैत

    • By TN15
    • June 17, 2026
    इस देश की आर्थिक रीढ़ ग्रामीण भारत है जिसे हम सबको एकजुटता के साथ सुरक्षित करना होगा क्योंकि आने वाला समय पूंजीवाद का है : राकेश टिकैत