Journalists’ Voice : राष्ट्रीय पत्रकार संगठन के कार्यक्रम में रखे गए खुले विचार

Journalists’ Voice : जिला कार्यकारिणी का हुआ गठन, शोषित पत्रकारों एवं दबे कुचलों की आवाज बुलंद करेगा संगठन : जितेंद्र जैन 

किरतपुर (बिजनौर) । राष्ट्रीय पत्रकार संगठन की खुली बैठक का आयोजन रस्तोगी धर्मशाला में हुआ। बैठक में बतौर मुख्य अतिथि संगठन के संस्थापक पधारे जितेंद्र जैन पधारे। बैठक की अध्यक्षा मोहम्मद मोहसिन ने एवं संचालन पवन कुमार ने किया। खुली बैठक में वक्ताओं ने संगठन हित में अपने-अपने विचार रखे। पत्रकारों का  आह्वान करते हुए जितेंद्र जैन ने कहा कि यह संगठन अभी पौधा है।  इसे आप सभी को अपनी देखरेख में वट वृक्ष बनाना है।

उन्होंने कहा कि यह तभी संभव है जब सभी पत्रकार  निडर निर्भीक होकर पूरी निष्ठा ईमानदारी से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि आप लोगों के हाथ में कलम है। इसका इस्तेमाल जब हो गरीब, दबे, कुचले, शोषित लोगों की आवाज बुलंद करने के लिए करें। आपकी कलम हमेशा खराब व्यवस्था के विरोध में उठे। जितेंद्र जैन ने कहा कि उनका संगठन कहीं भी किसी पत्रकार का शोषण बर्दास्त नही करेगा। वरिष्ठ पत्रकार मिर्जा अफजल बेग  ने संगठन की मजबूती को बल देते हुए कहा कि हम सबको आपसी मतभेद भुलाकर एक ही बैनर तले संगठित रहकर संगठन का तम मन धन से साथ देना है। इस अवसर पर सर्वसम्मति से संगठन की जिला कार्य कार्यकारिणी गठित की गई।जिसमें  जिलाध्यक्ष कपिल रस्तोगी, उपाध्यक्ष फहीम भाई, (शहरी)।

डॉक्टर साजिद जिला उपाध्यक्ष ( ग्रामीण), सुनील पाल मनोहारिया महासचिव, पवन कुमार मीडिया प्रभारी, डॉक्टर विकास कुमार कोषाध्यक्ष, अभिषेक चतुर्वेदी संगठन मंत्री, मिर्जा अफजल बेग, मोहम्मद अली, मोहम्मद मोहसिन,सचिव, इसी श्रंखला में जोगेंद्र सिंह को ब्लाकअध्यक्ष ,डॉ खिजार जावेद नगर अध्यक्ष किरतपुर, राजीव चौधरी नगर अध्यक्ष मंडावर बनाया गया। बैठक में फहीम भाई, अभिषेक चतुर्वेदी, मोहम्मद परवेज, मूशेब सिद्दीकी, कपिल रस्तोगी, योगेंद्र सिंह, पवन कुमार , जोगिंदर सिंह, जैनेंद्र सिंह, मनोज कुमार, दिव्यम अरोड़ा, मोहम्मद मोहसिन, मोहम्मद जाकिर, आशु शर्मा, अजीत सिंह त्यागी, नंदराम सैनी, डॉ हेमंत शर्मा, डॉक्टर विकास कुमार, डॉक्टर जावेद, शादाब, आदि वक्ताओं ने संगठन हित में अपने विचार रखें।

  • Related Posts

    स्वराज सत्याग्रह यात्रा: “स्वराज मेरा जन्म सिद्ध अधिकार”
    • TN15TN15
    • June 13, 2026

    हिमाचल प्रदेश में हाल में पंचायती राज संस्थाओं…

    Continue reading
    वानी से इंकार, चाहिए जिला हिसार
    • TN15TN15
    • June 13, 2026

    सिवानी की दशक पुरानी न्यायसंगत मांग   डॉ.…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नागौद राजघराना : बाबा राजा की एक पत्नी ने दूसरी को मारी गोली

    • By TN15
    • June 13, 2026
    नागौद राजघराना : बाबा राजा की एक पत्नी ने दूसरी को मारी गोली

    लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ को मिली बड़ी जिम्मेदारी, सरकार ने बनाया आर्मी चीफ, जनरल उपेंद्र द्विवेदी की लेंगे जगह

    • By TN15
    • June 13, 2026
    लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ को मिली बड़ी जिम्मेदारी, सरकार ने बनाया आर्मी चीफ, जनरल उपेंद्र द्विवेदी की लेंगे जगह

     यूपी की 12वीं पास महिलाओं के लिए मौका, आंगनबाड़ी में निकलने वाली है बंपर भर्ती

    • By TN15
    • June 13, 2026
     यूपी की 12वीं पास महिलाओं के लिए मौका, आंगनबाड़ी में निकलने वाली है बंपर भर्ती

    Rajasthan News: फर्जी डिग्रियों और प्रमाण पत्रों पर राजस्थान SOG का एक्शन, रडार पर देश भर की 25 यूनिवर्सिटी

    • By TN15
    • June 13, 2026
    Rajasthan News: फर्जी डिग्रियों और प्रमाण पत्रों पर राजस्थान SOG का एक्शन, रडार पर देश भर की 25 यूनिवर्सिटी

    ‘प्रोड्यूसर अचानक करोड़पति बन गए’, अपनी भोजपुरी फिल्म ‘धुरंधर’ के 13 साल बाद ट्रेंड करने पर बोले रवि किशन

    • By TN15
    • June 13, 2026
    ‘प्रोड्यूसर अचानक करोड़पति बन गए’, अपनी भोजपुरी फिल्म ‘धुरंधर’ के 13 साल बाद ट्रेंड करने पर बोले रवि किशन

    अमिताभ बच्चन ने एक दिन में निपटा दी 12 फिल्मों की शूटिंग, बिग बी ने खुद किया खुलासा, बोले- ‘बाकी सब तो चलता रहेगा…’

    • By TN15
    • June 13, 2026
    अमिताभ बच्चन ने एक दिन में निपटा दी 12 फिल्मों की शूटिंग, बिग बी ने खुद किया खुलासा, बोले- ‘बाकी सब तो चलता रहेगा…’