Indian Politics : कांग्रेस ने आरएसएस का निक्कर जलता दिखाया तो भाजपा ने कहा-यह भारत जलाओ यात्रा

पोस्ट में लिखा गया है कि देश को नफरत के माहौल से मुक्त करने और आरएसएस-बीजेपी द्वारा किये गये नुकसान की भरपाई को पूरा करने के लक्ष्य की दिशा में हम कदम बढ़ा रहे हैं। कांग्रेस ने अपनी भारत जोड़ो यात्रा के बीच एक ऐसा ट्वीट कर दिया जिस पर सियासी बवाल खड़ा हो गया। कांग्रेस ने अपने आधारिक ट्वीटर हैंडल से किये गये पोस्ट में आरएसएस की निक्कर में आग लगी तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर के जरिये कांग्रेस ने आरएसएस-भाजपा पर निशाना साधा है। इसके बाद भाजपा ने पलटवार करते हुए कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा को आग लगाओ यात्रा बता दिया।
आरएसएस की निक्कर में आग लगी तस्वीर पोस्ट की

दरअसल अपनी पोस्ट में कांग्रेस ने लिखा कि देश को नफरत के माहौल से मुक्त करने और आरएसएस भाजपा द्वारा किये गये नुकसान की भरपाई को पूरा करने के लक्ष्य की दिशा में हम कदम बढ़ा रहे हैं। इसके बाद एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें आरएसएस की निक्कर में आग लगी हुई दिख रही है और उसमें से धुआं निकल रहा है।

भड़की भाजपा ने किया पलटवार

जैसे ही यह तस्वीर पोस्ट की गई तो भाजपा भड़क गई। भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने प्रेस कांफ्रेंस कर कहा कि यह तस्वीर भाजपा और आरएसएस को प्रतिनिधित्व करते हुए कांग्रेस ने ट्वीट किया और उसमें आग जलते हुए दिखाया है। कांग्रेस ने लोगों को उकसाने के लिए यह ट्वीट किया है इनकी भारत भारत जोड़ो यात्रा, आग लगाओ यात्रा है। यह पहली बार नहीं है जब कांग्रेस ने इस प्रकार की तस्वीर ट्वीट की हो।

सोशल मीडिया पर भाजपा नेता विरोध में उतरे

इतना ही नहीं भाजपा के अन्य नेता भी सोशल मीडिया पर इसके विरोध में उतर आए। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में मंत्री और पूर्व कांग्रेस नेता जितिन प्रसाद ने ट्वीट कर लिखा कि राजनीतिक मतभेद स्वाभाविक और समझने योग्य हैं लेकिन राजनीतिक विरोधियों को जलाने के लिए क्या इस तरह की मानसिकता की आवश्यकता है ?
इतना ही नहीं भाजपा के अन्य नेता भी सोशल मीडिया पर इसके विरोध में उतर आये। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार मे मंत्री और पूर्व कांग्रेस नेता जितिन प्रसाद ने ट्वीट किया है कि राजनीतिक मतभेद स्वभाविक और समझने योग्य हैं लेकिन राजनीतिक विरोदियों को जलाने के लिए क्या इस तरह की मानसिकता की आवश्कयता है ? नकारात्मकता और नफरत की इस राजनीति की सभी को निंदा करनी चाहिए।

भाजपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बेंगलुरु से सांसद तेजस्वी सूर्या ने लिखा कि 1984 में कांग्रेस की आग ने दिल्ली को जला दिया। इसके बाद 2002 में गोधरा में 59 कारसेवकों को जिंदा जला दिया गया। उन्होंने फिर से हिंसा का आह्वान किया है। कांग्रेस अब राजनीतिक दल नहीं रह गई है और राहुल गांधी सिर्फ भारत के खिलाफ लड़ रहे हैं।

 

  • Related Posts

    अब्दुल से बात कर रो पड़े अभिजीत दीपके, ‘अब तुम हमारी…’
    • TN15TN15
    • August 18, 2026

    कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके ने…

    Continue reading
    नितिन नवीन की नई टीम का ऐलान, वसुंधरा-स्मृति ईरानी को बड़ी जिम्मेदारी    
    • TN15TN15
    • August 17, 2026

    बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने नई टीम का…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बिहार BPSC TRE-4 का नोटिफिकशन जारी, कितने पदों पर होगी भर्ती?  

    • By TN15
    • August 18, 2026
    बिहार BPSC TRE-4 का नोटिफिकशन जारी, कितने पदों पर होगी भर्ती?  

    भरत तिवारी के घर पहुंचे BJP सांसद, बहन ने कर दी बड़ी मांग

    • By TN15
    • August 18, 2026
    भरत तिवारी के घर पहुंचे BJP सांसद, बहन ने कर दी बड़ी मांग

    पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, ‘हरियाणा का चुनाव भी…’

    • By TN15
    • August 18, 2026
    पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, ‘हरियाणा का चुनाव भी…’

    अब्दुल से बात कर रो पड़े अभिजीत दीपके, ‘अब तुम हमारी…’

    • By TN15
    • August 18, 2026
    अब्दुल से बात कर रो पड़े अभिजीत दीपके, ‘अब तुम हमारी…’

    वंदे मातरम: कांग्रेस नेता बोले- ‘फांसी पर चढ़ा दो या जेल भेज दो, मैं…’

    • By TN15
    • August 18, 2026
    वंदे मातरम: कांग्रेस नेता बोले- ‘फांसी पर चढ़ा दो या जेल भेज दो, मैं…’

    शादी को लेकर था मतभेद, प्रेमी ने महिला की ईंट से सिर कुचलकर की हत्या

    • By TN15
    • August 18, 2026
    शादी को लेकर था मतभेद, प्रेमी ने महिला की ईंट से सिर कुचलकर की हत्या