Indian Politics : दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की गुजरात में ऑटो वाली राजीनीति

देवाशीष कुमार 

पंजाब फतह करने के बाद आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल इस वक्त गुजरात में अपना समय बिता रहे हैं, आपको बता दें कि इस साल के अंत में गुजरात में विधानसभा चुनाव होने हैं, ऐसे में आम आदमी पार्टी वहां जीत दर्ज करने के लिए कोई भी कसर छोड़ना नहीं चाहती है इसी को लेकर इस वक्त दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल गुजरात दौरे पर हैं गुजरात दौरे पर अरविंद केजरीवाल दिल्ली की तरह ही मुफ्त सब कुछ बांटने की बात कर रहे हैं।

केजरीवाल वहां जमीनी स्तर के नेताओं के साथ-साथ नीचे तबके के लोगों के साथ भी मिल रहे हैं खासकर के एक कार्यक्रम के दौरान अरविंद केजरीवाल ने वहां के ऑटो रिक्शा चालकों से बात की है ऑटो चालकों के इस कार्यक्रम में अरविंद केजरीवाल ने वहां दिल्ली जैसी ही व्यवस्था देने का वादा किया है अरविंद केजरीवाल ने सोमवार गुजरात में ऑटो कैंपेन शुरू किया. इस कड़ी में उन्होंने तमाम ऑटो ड्राइवरों के साथ संवाद स्थापित किया. इससे पहले आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल अहमदाबाद में ऑटो रिक्शा चालकों की एक सभा को संबोधित कर रहे थे। इसी दौरान एक शख्स ने उन्हें अपने घर पर डिनर के आमंत्रित किया।

केजरीवाल ने तत्काल निमंत्रण स्वीकार कर लिया। शख्स ने कहा, ‘मैं आपका बहुत बड़ा प्रशंसक हूं। मैंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो देखा कि आप पंजाब में एक ऑटो चालक के घर रात का खाना खा रहे हैं। क्या आप मेरे घर भी रात के खाने के लिए आएंगे?’ जिसके बाद केजरीवाल उस ऑटो वाले के घर खाना खाने गए हालांकि गुजरात पुलिस ने उन्हें ऑटो से जाने को लेकर मना कर दिया जिसके बात पुलिस और केजरीवाल के बीच बहस भी हो गया जिसका वीडियो मीडिया में खूब तेज़ी से वायरल हो रहा है।

  • Related Posts

    मुंबई में PM मोदी के कार्यक्रम स्थल से पुलिस ने 2 को दबोचा, मिली बंदूक

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मुंबई में जहां कार्यक्रम…

    Continue reading
    राहुल गांधी को हाई कोर्ट से झटका, PM मोदी के खिलाफ टिप्पणी से जुड़ा है केस

    बॉम्बे हाई कोर्ट से कांग्रेस नेता राहुल गांधी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यूजीसी एक्ट खिलाफ चल रहे सवर्ण समाज के आंदोलन के यूपी में तेज होने पर दिखेगा योगी का असली चेहरा!

    यूजीसी एक्ट खिलाफ चल रहे सवर्ण समाज के आंदोलन के यूपी में तेज होने पर दिखेगा योगी का असली चेहरा!

    तो मायावती का साथ छोड़ अखिलेश का दामन थाम लेंगे आकाश ?

    तो मायावती का साथ छोड़ अखिलेश का दामन थाम लेंगे आकाश ?

    BRICS में शामिल होने आ रहे शी जिनपिंग! भारत को चीन से क्या मिलेगा 

    BRICS में शामिल होने आ रहे शी जिनपिंग! भारत को चीन से क्या मिलेगा 

    लक्ष्मीबाई महाविद्यालय में राष्ट्रीय संगोष्ठी संपन्न: विशेषज्ञों ने कहा-भारतीय ज्ञान परंपरा ही ‘विकसित भारत @2047’ का आधार

    लक्ष्मीबाई महाविद्यालय में राष्ट्रीय संगोष्ठी संपन्न: विशेषज्ञों ने कहा-भारतीय ज्ञान परंपरा ही ‘विकसित भारत @2047’ का आधार

    ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर किसानों का हल्ला बोल आंदोलन जारी, धरना अनिश्चितकाल के लिए बढ़ाया गया

    ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर किसानों का हल्ला बोल आंदोलन जारी, धरना अनिश्चितकाल के लिए बढ़ाया गया

    नाकारा है 80 प्रतिशत लोगों में डर पैदा करने वाली सत्ता!

    नाकारा है 80 प्रतिशत लोगों में डर पैदा करने वाली सत्ता!