Gyanvapi Mosque : फैसला हिन्दू पक्ष में, मुस्लिम पक्ष की याचिका खारिज

वाराणसी में श्रृंगाल-गौरी ज्ञानवापी मस्जिद मामले में जिल कोर्ट ने सोमवार को एक बड़ा फैसला सुनाया। सीपीसी के आदेश 7 नियम 11 के तहत ये केस सुनने योग्य है या नहीं। इसी को लेकर सोमवार को सुनवाई हुई जिसे कोर्ट ने सुनवाई योग्य माना है। हिन्दू पक्ष की दलील सुनने के बाद कोर्ट ने फैसला हिन्दू पक्ष की ओर लिया। इससे पहले कोर्ट ने फैसले को सुरक्षित रखा था। 24 अगस्त को हुई सुनवाई में जज अजय कृष्णा ने फैसले को सुरक्षित रखा था और ज्ञानवापी मस्जिद पर अगली सुनवाई 12 सितंबर को करने का फैसला किया था। पहले से ही माना जा रहा था कि जज अजय कृष्णा हिन्दू धर्म के पक्ष में फैसला सुना सकते हैं। नागरिक प्रक्रिया संहिता सीपीसी के आदेश 7 नियम 11 के तहत ये केस सुनने याग्य है या नहीं इसी को लेकर आज सुनवाई हुई।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम

कोर्ट के फैसले के बाद किसी भी पक्ष में निर्णय किया जाता है तो जाहिर है सी बात है कि किसी विशेष समुदाय या धर्म को उससे ठेस पहुंच सकती है। जिसे ध्यान में रखते हुए वाराणसी कोर्ट और ज्ञानवापी मस्जिद के आसपास आईपीसी की धारा 144 लागू की गई है। आम लोगों को कोर्ट के बाहर खड़े होने की इजाजत नहीं है।

2000 पुलिसकर्मी तैनात

ज्ञानवापी मस्जिद और कोर्ट के बाहर लगभग २ हजार पुलिसकर्मियें को तैनात किया गया है। फैसले के दौरान किसी को घर से बाहर निकलने की इजाजत नहीं दी गई है। यही नहीं पीआरवी और क्यूआरटी की टीम भी तैनात की गई है। इसके अलावा बॉम्ब निरोधक और डॉग स्कॉवड की तैनाती भी की गई है।

होटल, धर्मशाला और गेस्ट हाउस की तलाशी

पुलिस कमिश्नर ने फैसले से पहले जगह-जगह पर पुलिस की टीम तैनात की है। साथ ही साथ होटल, धर्मशाला ओैर गेस्ट हाउस की चेकिंग करने का भी काम किया है। वाराणसी में सभी होटल, धर्मशाला और गेस्ट हाउस की लगातार निगरानी की जा रही है। खतरे की आशंका मिलते ही उन्हें गिरफ्तार करने के ऑर्डर भी दिये गये हैं। पीआरवी और ब्यूआरटी की टीमों को नाजुम माहौल वाले इलाकों को तैनात किया गया है।

दो बजकर 28 मिनट पर आया फैसला

ज्ञानवापी मस्जिद के फैसले का इंतजार हिन्दू-मुस्लिम पक्ष को काफी दिनों से था। जज अजय कृष्णा की अध्यक्षता में यह फैसला 2 बजकर 28 मिनट पर हिन्दू पक्ष की ओर सुनाया गया। नाजुक स्थिति को देखते हुए कमिश्नर ने अलग-अलग सेक्टर बनाकर चप्पे-चप्पे पर नजर बनाई हुई है।

क्या है मामला ?

वाराणसी की कुछ महिलाओं ने श्रृंगार गौरी की पूजा और सुरक्षा को लेकर अगस्त 2021 में सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी, जिसके बाद ज्ञानवपी मस्जिद की वीडियोग्राफी की गई। वीडियोग्राफी में शिवलिंग और हिन्दू धर्म से संबंधित कई प्रकार के चिह्न मिले थे। जैसे सतिया ओम का निशान भगवान शिव का त्रिशुल आदि। यही नहीं शिवलिंग के ठीक सामने नंदी विराजमान है। वहीं मुस्लिम पक्ष ने यह दावा किया है कि वो फव्वारा है शिवलिंग नहीं। मस्जिद के भीतर हिन्दू धर्म के मंदिर जैसा गुम्मद भी दिखाई दिये। जिसके ऊपर एक और गुम्मद बना हुआ है। वीडियोग्राफी के बाद सरे सबूत हिन्दू लोगों के पक्ष में जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। विश्व हिन्दू परिषद का भी मानना है कि पहले यहां पर पूजा की जाती थी।

 

  • Related Posts

    न्यायालय ने शर्तों के साथ स्वीकार कर ली जमानत याचिका 
    • TN15TN15
    • March 11, 2026

    केरल उच्च न्यायालय ने हाल ही में यह…

    Continue reading
    ‘THEY FIRED THE FIRST SHOT… न्यायपालिका करप्ट है आप ये सिखाना चाहते हो’, NCERT पर भड़के चीफ जस्टिस
    • TN15TN15
    • February 26, 2026

    सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत ने…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का ‘एग्जिट प्लान’

    • By TN15
    • March 17, 2026
    स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का ‘एग्जिट प्लान’

    पाकिस्तान ने काबुल में 400 निर्दोष लोगों को एयर स्ट्राइक में मारा, गुस्से में भारत, बोला- ‘बर्दाश्त नहीं…’

    • By TN15
    • March 17, 2026
    पाकिस्तान ने काबुल में 400 निर्दोष लोगों को एयर स्ट्राइक में मारा, गुस्से में भारत, बोला- ‘बर्दाश्त नहीं…’

    हरियाणा : राज्यसभा चुनाव रिजल्ट के बाद कांग्रेस में कलह! कार्यकारी अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा

    • By TN15
    • March 17, 2026
    हरियाणा : राज्यसभा चुनाव रिजल्ट के बाद कांग्रेस में कलह! कार्यकारी अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा

    मुकेश सूर्यान को मिली असम चुनाव में बड़ी जिम्मेदारी!

    • By TN15
    • March 17, 2026
    मुकेश सूर्यान को मिली असम चुनाव में बड़ी जिम्मेदारी!

    टीएमसी ने उतारे 291 उम्मीदवार, नंदीग्राम से नहीं लड़ेंगी ममता बनर्जी, इस पार्टी के लिए छोड़ी 3 सीट

    • By TN15
    • March 17, 2026
    टीएमसी ने उतारे 291 उम्मीदवार, नंदीग्राम से नहीं लड़ेंगी ममता बनर्जी, इस पार्टी के लिए छोड़ी 3 सीट

    वाराणसी में गंगा की लहरों पर ‘नॉनवेज इफ्तारी’! कूड़ा नदी में फेंका, वीडियो बनाने वाले तहसीम सहित 14 गिरफ्तार

    • By TN15
    • March 17, 2026
    वाराणसी में गंगा की लहरों पर ‘नॉनवेज इफ्तारी’! कूड़ा नदी में फेंका, वीडियो बनाने वाले तहसीम सहित 14 गिरफ्तार