Reliance Industries: बाजार में कैंपा कोला की वापसी करेगी उलटफेर

एक समय जब सोफ्ट ड्रिंक का ख्याल आते ही जुबान पर कैंपा कोला का नाम आता था वहीं दौर फिर से शुरू हो सकता है क्योंकि आपका पंसदीदा सोफ्ट ड्रिंक ब्रांड बाजार में फिर आने जा रहा हैं  सोफ्ट ड्रिंक ब्रांड  कैंपा जो कभी अपने कैंपा कोला के लिए बाजार में जाना जाता था. इस साल अक्टूबर में वापसी करने जा रहा है Reliance Industries फिर से बाजार में कैंपा कोला लॉंच करने जा रही है   कैंपा कोला बाजार में फिर से उतरने की तैयारियां कर रहा है.कैंपा कोला ब्रांड जो 70 के दशक में बाजार का टॉप ब्रांड हुआ करता था इस साल अक्टूबर में फिर से बाजार में वापसी करने जा रहा है. जो बाजार में मौजूदा सॉफ्ट ड्रिंकस  जैसे कोका-कोला, पेपसी, स्पराइट (SPRITE), thumSup, बनाने वाली कंपनियों को भारी टक्कर देने का काम कर सकता है

मीडिया रिपोर्टस की मानें तो रिलांइस ने दिल्ली में स्थित प्योर ड्रिंक ग्रुप के साथ करीब 22 करोड़ रूपए के सौदे में इस ब्रांड का अधिग्रहण कर लिया है .इसी सौदे के साथ भारत में एक बार फिर से ब्रांड कैंपा के तीन फलेवर दीपावली के त्योहार पर लांच होने जा रहे है.आपको बता दें कि इसकी जिम्मेदारी रिलांयस के मुखिया मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी सभांल रही है.

Reliance Industries:क्या है कैंपा कोला की कहानी 

कैंपा की कहानी की शुरूआत करने से पहले हमें कोका- कोला के बारें में जानना जरूरी है.1949 का दौर जब भारत में पहली बार किसी विदेशी सॉफ्ट ड्रिंक कंपनी ने कदम रखा था.जिसका नाम था कोका कोला  ये वो ड्रिंक थी जिसे उस दौर में अमीर लोग पीना पंसद करते थे.

समय के साथ साथ 1970 तक आम लोगो को भी इसका चस्का लग गया.फिर देश में इमरजेंसी लगी जिसके बाद देश में जनता दल की सरकार बनी जिसने विदेशी सॉफ्ट ड्रिंक कोका-कोला कंपनी को देश से बाहर का रास्ता दिखा दिया जिसके जाने के बाद लोगों को  सॉफ्ट ड्रिंक चाहिए थी, तो  सॉफ्ट ड्रिंक की मांग को देखते हुए भारत में एक सरकारी कंपनी ने मार्केट में उतारी कोला ड्रिंक  जिसको नाम दिया गया DOUBLE SEVEN (77). लेकिन लोगों को इसका स्वाद पसंद नहीं आया. फिर भारतीय बाजारों में एक और ड्रिंक दिखा जिसकी बोतलों पर लिखा था. कैंपा कोला.

कैंपा कोला को लोगों ने अपनी पहली पसंद बना लिया  जिसका स्लोगन था. THE GREAT INDIAN TASTE. उस दौर में ये ड्रिंक इतनी डिमांडिंग हुआ  करती थी कि कई हफ्तों  पहले ही कंपनी को ऑडर दे दिए जाते थेकैंपा कोला लगभग 15 वर्षों तक लोगों की पंसद बनी रही

कोका- कोला के भारत से जाने का कारण

कोका- कोला सबसे पहले PURE DRINKS GROUP नाम की भारतीय कंपनी से मिलकर 1949 में भारत में आई. उस दौर में सॉफ्ट ड्रिंक का बाजार इतना विकसित नहीं होता था लेकिन कोका-कोला ने उस वक्त में भी अपना वर्चस्व बना लिया था 1959 आने तक कोका-कोला ने लगभग 4 लाख रूपए का मुनाफा कमाया था. लेकिन 1971 तक कंपनी प्रॉफिट में जाने लगी और इसे लोग कॉफी पसंद करने लगे.

आपको बता दें कि उस वक्त कोका- कोला का स्वाद एक कांस्नट्रेटर (concentraor) से ही आता था. जो अमेरिका के प्लांट्स में ही बनता था.. इसके बनाने का तरीका एक सीक्रेट बन गया था..उस वक्त  भारत सरकार ने 1973 में एक एक्ट पास कर दिया The Foreign exchange Regulation Act यानि FERA (फिरा).

इस एक्ट के तहत कंपनियों को RBI से हर तीन महीने में लाइसेंस रिन्यू कराना पड़ता था. जिसके तहत विदेशी कंपनियों को भारत में काम करने के लिए 2 शर्तों को पूरा करना पड़ता था, पहला कि 60% EQUITY  SHARE  किसी भारतीय कंपनी के नाम करना.. और दूसरा कि तकनीकी जानकारियों को भारतीय कंपनी को हस्तांतरित करना.इसका मतलब कोका-कोला को अपना सीक्रेट शेयर करना पड़ता. जोकि कोका-कोला नहीं करना चाहती थी.

इसके बाद कंपनी को 1976 में अपना आखिरी इम्पोर्ट लाइसेंस मिला1977 के अप्रैल तक सरकार बदल चुकी थी और सरकार बन गई जनता पार्टी की जिसने इस कंपनी को लाइसेंस देने से मना कर दिया .जिसके बाद कोका कोला को भारत से अपने काम को समेटना पड़ा.

कैंपा- कोला की हुई भारत में एंट्री

कोका कोला के भारत से जाने के बाद भारतीय ब्रांड आया जिसने लॉच की Double seven 77 . जो लोगो के दिलों में अपनी वो जगह न बना पाई जो कोका-कोला की थी कोका कोला को लेकर सरकार द्वारा किए फैसले से PURE DRINKS GROUP के मालिक चरणजीत सिंह खुश नहीं थे साथ ही उन्हें 2800 कर्मचारियों की चिंता भी सताई हुई थी.इसलिए 77 के मुकाबले में भारतीय बाजारों में लाई गई कैंपा- कोला .कैंपा कोला ब्रॉड भारतीयों की एक अलग ही पसंद बन चुका था. 77 बाजारो सें गायब होने लगा जिसके बाद कैंपा ने बाजारों में जगह बनाई और तकरीबन 1992 तक कैंपा की मार्केट में मोनोपली बरकरार रही.

Reliance Industries
CAMPA COLA

इसके बाद बाजारों में कैंपा के सामने कई और सॉफ्ट ड्रिंक ब्रॉड आ चुके थे…. लेकिन कोई भी कैंपा के क्रेज को कम नहीं कर पाया फिर बाजार में आया THUMSUP जिसनें कैंपा को टक्कर दी…..उस वक्त अभिनेता सलमान खान कैंपा का ADS में प्रचार करते दिखते थें. समय के साथ साथ सरकार भी बदलने लगी। 1991 में मनमोहन की सरकार बनने के बाद भारतीय इकनोमी को बनाए ऱखने के लिए मार्केट में 1992 में कोका- कोला सॉप्ट ड्रिंक को दोबारा लाया गया

कोका कोला की वापसी ने कैंपा का वर्चस्व खत्म करना शुरू कर दिया था. उधर 1989 में   Pepsi भारतीय बाजारों में आ चुकी थी उसके बाद समय के साथ साथ कोका कोला और pepsi ने अपने स्वाद और मार्केटिंग नेटवर्क के कारण  बाजारों में  जगह बना ली थी। फिर क्या, कैंपा बाजारों से पिछड़ने लगी और 2001 में  दिल्ली में  स्थित बॉटलिंग कंपनी और ऑफिसीज़ बंद हो गए फिर कैंपा केवल हरियाण तक सिमट कर रह गया 2012 तक कपंनी का अंत हो गया

अब रिलाइंस ( Reliance Industries ) दोबारा से कैंपा को रिलॉच करने जा रही है. जिसकी बागडोर रिलांइस के मुखिया मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी के हाथों में है, हालांकि PURE DRINKS GROUP  लगभग बंद ही हो चुका है  अब (Reliance Industries) ने इस कंपनी को अक्वायर कर FMCG सेक्टर में अपनी एंट्री का ऐलान कर दिया है.अब देखना ये होगा कि कैंपा कोला के आने के बाद इसको भी नई जीवनी मिलेगी और कैंपा कोला फिर से बाजार में अपना पुराना वर्चस्व वापस ला पाएगा.

Related Posts

अर्जुन तेंदुलकर की शादी में लगा सितारों का मेला!
  • TN15TN15
  • March 5, 2026

अभिषेक-ऐश्वर्या से लेकर शाहरुख-आमिर तक, अमिताभ बच्चन भी…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गंगेश्वर रसोई गैस की क़ीमतों में बेतहासा वृद्धि किए जाने की माकपा ने की कड़ी आलोचना : गंगेश्वर दत्त शर्मा

  • By TN15
  • March 10, 2026
गंगेश्वर रसोई गैस की क़ीमतों में बेतहासा वृद्धि किए जाने की माकपा ने की कड़ी आलोचना : गंगेश्वर दत्त शर्मा

Sahara : निष्ठा और लगन की एक पहचान बनकर आए हैं ?

  • By TN15
  • March 10, 2026
Sahara : निष्ठा और लगन की एक पहचान बनकर आए हैं ?

किसान संघर्ष समिति की बैठक में अमेरिका इजरायल की निंदा !

  • By TN15
  • March 10, 2026
किसान संघर्ष समिति की बैठक में अमेरिका इजरायल की निंदा !

विदेश दौरे में सबसे अधिक पर विदेश नीति पर उपलब्धि शून्य?

  • By TN15
  • March 10, 2026
विदेश दौरे में सबसे अधिक पर विदेश नीति पर उपलब्धि शून्य?

विदेश दौरे सबसे अधिक पर विदेश नीति पर उपलब्धि शून्य?

  • By TN15
  • March 10, 2026
विदेश दौरे सबसे अधिक पर विदेश नीति पर उपलब्धि शून्य?

दोहरे मापदंड महिला आजादी में बाधक : नारी चेतना मंच

  • By TN15
  • March 10, 2026
दोहरे मापदंड महिला आजादी में बाधक : नारी चेतना मंच