PM Modi’s Birthday : 56 इंच मोदी जी नाम की थाली 49 मिनट में खत्म करने पर साढ़े 8 लाख का इनाम, केदारनाथ भी जाने का मौका

PM Modi’s Birthday : रेस्टोरेंट के मालिक ने थाली के साथ पुरस्कार भी रखा है, यदि कोई थाली को 40 मिनट में समाप्त करता है तो उसे रेस्टोरेंट की ओर से साढ़े आठ लाख रुपये दिए जाएंगे

नई दिल्ली । दिल्ली का एक रेस्टोरेंट 17 सितम्बर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर उनके लिए समर्पित एक थाली लांच करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित अरडोर 2.1 रेस्टोरेंट में 56 आइटम वाले बड़े आकार की थाली पेश की जाएगी, जिसमें ग्राहक के पास वेज और नॉन-वेज दोनों प्रकार के खाने का विकल्प होगा।
रेस्टोरेंट के मालिक सुमित कालरा ने एक समाचार एजेंसी को बताया है कि मैं पीएम मोदी का बहुत सम्मान करता हूं। वह हमारे देश के गौरव हैं और हम उनके जन्मदिन पर कुछ अनोखा उपहार देना चाहते हैं। इसलिए हमने इस भव्य थाली को लांच करने का फैसला किया, जिसका नाम हमने 56 इंच रखा है मोदी जी की थाली। हम उन्हें थाल उपहार में देना चाहते हैं और चाहते हंै कि वह यहां आकर खाएं लेकिन सुरक्षा कारणों से हम ऐसा नहीं कर सकते, इसलिए यह उनके उन सभी प्रशंसकों के लिए है जो उनसे बहुत प्यार करते हंै।

कृपया आएं और इस थाली का आनंद लें। ज्ञात हो कि रेस्टोरेंट के मालिक ने इस विशेष थाली पर कई इनाम भी रखे हैं। अगर किसी कपल में से एक भी व्यक्ति हम थाली को 40 मिनट के अंदर खत्म कर देता है तो उसे साढ़े आठ लाख रुपये का कैश प्राइज किया जाएगा। साथ ही केदारनाथ यात्रा का भी उपहार थाली पर रखा गया है। कायदे से न्यूयार्क टाइम्स में पीएम मोदी का एजुकेशन मॉडल छपना था। रेस्टोरेंट के मालिक ने बताया कि हां हमने इस थाली के साथ कुछ पुरस्कार रखने का फैसला किया है। यदि कपल में से कोॅई भी इस थाली को 40 मिनट में समाप्त करता है तो हम उन्हें 8.5 लाख रुपये पुरस्कार देंगे। साथ ही जो लोग 17-26 सितम्बर के बीच हमारे पास आते हैं और इस थाली को खाते हंै उनमें से भाग्यशाली विजेता या कपल केदारनाथ की यात्रा जीतेंगे, क्योंकि यह पीएम मोदी के पसंदीदा स्थलों में से एक है।
प्रधानमंत्री मोदी अपने जन्मदिन के मौके पर गुजरात के अहमदाबाद जाएंगे और अपनी मां का आशीर्वाद लेंगे। उसके बाद पीएम मोदी मध्य प्रदेश रवाना हो जाएंगे, जहां पर कूनो नेशनल पार्क में नमीबिया से आ रहे 8 चीतों की अगुवानी करेंगे। वहीं बीजेपी पीएम मोदी के जन्मदिन को सेवा पखवाड़े के रूप में मना रही है जहां पर स्वास्थ्य जांच और रक्तदान शिविर जैसे कई कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे।

  • Related Posts

    फिजूल दिवस के रूप में मनाया जाए मोदी का जन्मदिन!

    फिजूलखर्ची के सारे रिकार्ड तोड़ दिए जनता को उपदेश…

    Continue reading
    प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर क्या बोले नीतीश कुमार?

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज (गुरुवार) जन्मदिन है…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दिल्ली में युवाओं पर पुलिस दमन के खिलाफ आक्रोश 23 अक्टूबर को देशभर की सड़कों पर दिखेगा

    • By TN15
    • October 17, 2026
    दिल्ली में युवाओं पर पुलिस दमन के खिलाफ आक्रोश 23 अक्टूबर को देशभर की सड़कों पर दिखेगा

    रिजीम चेंज का नारा तो जनता का अधिकार है, प्रशांत भूषण ने कौन सा अपराध कर दिया ?

    • By TN15
    • October 17, 2026
    रिजीम चेंज का नारा तो जनता का अधिकार है, प्रशांत भूषण ने कौन सा अपराध कर दिया ?

    ‘PM मोदी का कोई बाल भी बांका नहीं कर पाएगा’, विपक्ष पर भड़के बृजभूषण शरण सिंह

    • By TN15
    • October 17, 2026
    ‘PM मोदी का कोई बाल भी बांका नहीं कर पाएगा’, विपक्ष पर भड़के बृजभूषण शरण सिंह

    अनंत सिंह के 9 लोगों की हत्या वाले बयान पर BJP की प्रतिक्रिया!

    • By TN15
    • October 17, 2026
    अनंत सिंह के 9 लोगों की हत्या वाले बयान पर BJP की प्रतिक्रिया!

    कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका

    • By TN15
    • October 17, 2026
    कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका

    यूपी मिशन की तैयारी में जुटी BJP!

    • By TN15
    • October 17, 2026
    यूपी मिशन की तैयारी में जुटी BJP!