Uttar Pradesh : 60 वर्ष व उससे अधिक वृद्ध पत्रकारों को दी जाएगी पेंशन

उत्तर प्रदेश सरकार के माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा उत्तर प्रदेश के 60 वर्ष या उससे अधिक आयु के वृद्ध पत्रकारों को आर्थिक सहायता देने के उद्देश्य से पेंशन देने का निर्णय लिया गया है, जिसके क्रम में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के अपर निदेशक ने पत्र जारी करते हुए 60 वर्ष व उससे अधिक आयु के वृद्ध पत्रकारों का विवरण निदेशालय को प्रेषित किए जाने के निर्देश दिए हैं।
इसी क्रम में जिला सूचना अधिकारी गौतमबुद्धनगर राकेश चौहान ने जनपद के सम्मानित पत्रकार बंधुओं का आह्वान करते हुए उन्हें जानकारी दी है कि पात्र सम्मानित पत्रकार बंधु उपरोक्त पेंशन योजना का लाभ उठाने के लिए उत्तर प्रदेश के स्थाई निवासी सम्मानित पत्रकार बन्धु जिनकी उम्र 60 वर्ष पूर्ण या इससे अधिक हो गयी है, वह अपना भरा हुआ आवेदन पत्र, आधार कार्ड की फोटोकॉपी, अन्य किसी पेंशन से लाभान्वित न होने सबंधी 100 रुपए के स्टांप पेपर पर घोषणा पत्र, सक्षम अधिकारी द्वारा निर्गत आय व आयु प्रमाण पत्र, अनुभव प्रमाण पत्र, सम्बंधित समाचार पत्र के परिचय पत्र एवं आवेदक का बैंक खाता संख्या/पैन नंबर/आई.एफ.एस.सी. कोड संख्या का विवरण पुष्टि के लिए कैंसिल चेक/पैन कार्ड की छाया प्रति अन्य आवश्यक दस्तावेजों की प्रमाणित फोटो प्रति के साथ भरा हुआ आवेदन पत्र यथाशीघ्र जिला सूचना कार्यालय गौतमबुद्धनगर कक्ष संख्या 201ए, प्रथम तल कलेक्ट्रेट कम्पाउण्ड सूरजपुर ग्रेटर नोएडा में अवश्य जमा कर दें, ताकि विवरण निदेशालय को ससमय भेजा जा सकें।
उन्होंने यह भी बताया कि उक्त पेंशन योजना का लाभ उठाने के लिए ऐसे सम्मानित पत्रकार बंधु आवेदन कर सकते हैं जो उत्तर प्रदेश में 5 वर्ष तक निरंतर राज्य अथवा जनपद स्तरीय मान्यता प्राप्त रहे हैं अथवा 10 वर्ष तक श्रमजीवी पत्रकार अधिनियम 1955 के प्रावधानों के अंतर्गत श्रमजीवी पत्रकार रहे हो।
  • Related Posts

    मोदी कैबिनेट: बिहार को हाईवे का तोहफा, 4 रेल लाइन प्रोजेक्ट्स पर मुहर
    • TN15TN15
    • August 19, 2026

    यूनियन कैबिनेट की बैठक में बुधवार को पांच…

    Continue reading
    अब्दुल से बात कर रो पड़े अभिजीत दीपके, ‘अब तुम हमारी…’
    • TN15TN15
    • August 18, 2026

    कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके ने…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जम्मू में बारिश का कहर! वैष्णो देवी हेली सेवा बंद, नदियां उफान पर

    • By TN15
    • August 19, 2026
    जम्मू में बारिश का कहर! वैष्णो देवी हेली सेवा बंद, नदियां उफान पर

    अखिलेश यादव का Gen-Z वोटर्स वाला प्लान? पश्चिमी यूपी से होगी शुरुआत

    • By TN15
    • August 19, 2026
    अखिलेश यादव का Gen-Z वोटर्स वाला प्लान? पश्चिमी यूपी से होगी शुरुआत

    सत्येंद्र जैन केस: कांग्रेस का केजरीवाल पर निशाना

    • By TN15
    • August 19, 2026
    सत्येंद्र जैन केस: कांग्रेस का केजरीवाल पर निशाना

    चाहे अमीर की हो या गरीब की संतान, सबकी शिक्षा हो एक समान

    • By TN15
    • August 19, 2026
    चाहे अमीर की हो या गरीब की संतान, सबकी शिक्षा हो एक समान

     ऑस्ट्रेलिया में 5 मिनट के शावर पर लगा 1.30 लाख का जुर्माना!

    • By TN15
    • August 19, 2026
     ऑस्ट्रेलिया में 5 मिनट के शावर पर लगा 1.30 लाख का जुर्माना!

    मोदी कैबिनेट: बिहार को हाईवे का तोहफा, 4 रेल लाइन प्रोजेक्ट्स पर मुहर

    • By TN15
    • August 19, 2026
    मोदी कैबिनेट: बिहार को हाईवे का तोहफा, 4 रेल लाइन प्रोजेक्ट्स पर मुहर