एटीसी रूम में घुसकर जबर्दस्ती ले ली विमान उड़ाने की इजाजत, दो बीजेपी सांसदों समेत कई पर एफआईआर

झारखंड में राजनीतिक संकट के बीच पुलिस ने भाजपा सांसद निशिकांत दुबे, मनोज तिवारी और सात अन्य लोगों देवघर एयरपोर्ट में टेक-ऑफ के लिए एयर टैफिक कंट्रोल से जबरन मंजूरी लेने के मामले में एफआईआर दर्ज की है। घटना ३१ अगस्त की है, जिसमें एयरपोर्ट सुरक्षा प्रभारी सुमन आनंद ने शिकायत दर्ज कराई है। आपको बता दें, जुलाई महीने में झारखंड के देवघर में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस एयरपोर्ट का उद्घाटन किया था। हालांकि अभी तक इस एयरपोर्ट से रात में विमान उड़ाने के लिए मंजूरी नहीं दी गई है। देवघर एयरपोर्ट पर अभी केवल सूर्यास्त से आधे घंटे पहले तक ही विमान सेवाओं की इजाजत है।

एयरपोर्ट के सुरक्षा प्रभारी सुमन आनंद द्वारा दर्ज कराई गई एएफआईआर में आरोप लगाया है कि 31 अगस्त को भाजपा सांसद निशिकांत दुबे अपन बेटों, मनोज तिवारी समेत अन्य लोगों के साथ ही सिक्योरिटी वाले एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) एरिया में दाखिल हए और अधिकारियों को अपने चार्टर्ड विमान को टेक-ऑफ करने के लिए मजबूर किया वहीं सांसद निशिकांत दुबे ने देवघर डीसी के खिलाफ भी केस दर्ज कराया है। इसके अलावा सांसद दुबे ने देवघर डीसी पर निशाना साधते हुए ट्वीट किया और उन्हें सीएम का चमचा बता दिया।

पुलिस ने इस मामले में एयरपोर्ट के सुरक्षा प्रभारी सुमन आनंद ने भाजपा सांसद निशिकांत दुबे, मनोज तिवारी और एयरपोर्ट निदेशक समेत नौ लोगों पर दूसरों की जान के खतरे में डालने समेत कई आरोप लगाये हैं। कुंडा थाने में दोनों सांसदों निशिकांत दुबे, मनोज तिवारी और एयरपोर्ट के डायरेक्टर समेत नौ लोगों पर आईपीसी की धारा ४४७ और ४४८ के तहत केस दर्ज किया गया है।

  • Related Posts

    मुंबई में PM मोदी के कार्यक्रम स्थल से पुलिस ने 2 को दबोचा, मिली बंदूक

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मुंबई में जहां कार्यक्रम…

    Continue reading
    राहुल गांधी को हाई कोर्ट से झटका, PM मोदी के खिलाफ टिप्पणी से जुड़ा है केस

    बॉम्बे हाई कोर्ट से कांग्रेस नेता राहुल गांधी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यूजीसी एक्ट खिलाफ चल रहे सवर्ण समाज के आंदोलन के यूपी में तेज होने पर दिखेगा योगी का असली चेहरा!

    यूजीसी एक्ट खिलाफ चल रहे सवर्ण समाज के आंदोलन के यूपी में तेज होने पर दिखेगा योगी का असली चेहरा!

    तो मायावती का साथ छोड़ अखिलेश का दामन थाम लेंगे आकाश ?

    तो मायावती का साथ छोड़ अखिलेश का दामन थाम लेंगे आकाश ?

    BRICS में शामिल होने आ रहे शी जिनपिंग! भारत को चीन से क्या मिलेगा 

    BRICS में शामिल होने आ रहे शी जिनपिंग! भारत को चीन से क्या मिलेगा 

    लक्ष्मीबाई महाविद्यालय में राष्ट्रीय संगोष्ठी संपन्न: विशेषज्ञों ने कहा-भारतीय ज्ञान परंपरा ही ‘विकसित भारत @2047’ का आधार

    लक्ष्मीबाई महाविद्यालय में राष्ट्रीय संगोष्ठी संपन्न: विशेषज्ञों ने कहा-भारतीय ज्ञान परंपरा ही ‘विकसित भारत @2047’ का आधार

    ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर किसानों का हल्ला बोल आंदोलन जारी, धरना अनिश्चितकाल के लिए बढ़ाया गया

    ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर किसानों का हल्ला बोल आंदोलन जारी, धरना अनिश्चितकाल के लिए बढ़ाया गया

    नाकारा है 80 प्रतिशत लोगों में डर पैदा करने वाली सत्ता!

    नाकारा है 80 प्रतिशत लोगों में डर पैदा करने वाली सत्ता!