Sahara Protest : झुमरीतिलैया में सहारा इंडिया कार्यालय का घेराव

Sahara Protest : झारखंड में सहारा मैनेजर के खिलाफ केस दर्ज करेंगे निवेशक

भुगतान को लेकर निवेशक सहारा इंडिया के खिलाफ देश भर में आंदोलन कर रहे हैं। देश के हर प्रदेश में सहारा के चैयरमेन सुब्रत राय के खिलाफ धरना प्रदर्शन हो रहे हैं। दिल्ली जंतर मंतर पर 5,6 और 7 अगस्त को प्रोटेस्ट होने के बाद अब विभिन्न जिलों में आंदोलन तेज हो गया है। निवेशक सहारा इंडिया के कार्यालयों का घेराव कर रहे हैं। वैसे तो सभी प्रदेशों में निवेशक सड़कों पर हैं पर बिहार और झारखंड में भुगतान की मांग को लेकर आंदोलन ने बड़ा रूप ले लिया है। मंगलवार को  झारखंड में सहारा इंडिया कंपनी के झुमरीतिलैया रीजन में कार्यकर्ताओं ने भुगतान को लेकर शाखा का घेराव किया। आंदोलनकारियों ने रीजनल मैनेजर के पर केस दर्ज करने का निर्णय लिया है।

दरअसल बिहार में सहारा के चेयरमैन सुब्रत राय का जन्म स्थान होने की वजह से यहां पर सहारा में सबसे अधिक निवेश हुआ है। अब सहारा इंडिया के भुगतान न करने पर सबसे अधिक धरने-प्रदर्शन भी यहां पर भी हो रहे हैं। गत दिनों तो पटना हाईकोर्ट ने सुब्रत राय को कोर्ट में पेश होने के लिए गैर जमानती वारंट जारी कर दिया था। हालांकि बाद में सुप्रीम कोर्ट ने उसे रद्द कर दिया। सहारा इंडिया में भुगतान को लेकर एक ओर आंदेालन चल रहा है है तो दूसरी ओर निवेशक लीगल लड़ाई लड़ रहे हैं। मतलब चारों ओर से सहारा इंडिया की घेराबंदी की जा रही है।

  • Related Posts

    347वीं किसान पंचायत संपन्न : 26 नवंबर को खेती बचाओ – रोजगार बचाओ -लोकतंत्र बचाओ – संविधान बचाओ आंदोलन में बढ़ चढ़ कर भागीदारी करें किसान
    • TN15TN15
    • November 16, 2026

    किसान-मजदूर संघर्ष के साथ वैकल्पिक कृषि एवं आर्थिक…

    Continue reading
    बैतूल जिले को सूखाग्रस्त घोषित कर किसानों एवं पशुपालकों को राहत देने की मांग
    • TN15TN15
    • October 22, 2026

    डॉ. सुनीलम के नेतृत्व में मुख्यमंत्री के नाम…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    इंडिया गठबंधन ने ज्ञानेश कुमार से 48 सवाल पूछने की मांगी परमिशन

    • By TN15
    • November 16, 2026
    इंडिया गठबंधन ने ज्ञानेश कुमार से 48 सवाल पूछने की मांगी परमिशन

    Social Media : आरएसएस भाजपा का षड्यंत्र डिकोडेड,चन्द्रशेखर को कैसे बनाया बीजेपी की बी टीम

    • By TN15
    • November 16, 2026
    Social Media : आरएसएस भाजपा का षड्यंत्र डिकोडेड,चन्द्रशेखर को कैसे बनाया बीजेपी की बी टीम

    347वीं किसान पंचायत संपन्न : 26 नवंबर को खेती बचाओ – रोजगार बचाओ -लोकतंत्र बचाओ – संविधान बचाओ आंदोलन में बढ़ चढ़ कर भागीदारी करें किसान

    • By TN15
    • November 16, 2026
    347वीं किसान पंचायत संपन्न : 26 नवंबर को खेती बचाओ – रोजगार बचाओ -लोकतंत्र बचाओ – संविधान बचाओ आंदोलन में बढ़ चढ़ कर भागीदारी करें किसान

    आजम खान ने अखिलेश यादव से 2027 में कितनी सीटें मांगी?

    • By TN15
    • October 22, 2026
    आजम खान ने अखिलेश यादव से 2027 में कितनी सीटें मांगी?

    ‘सत्ता परिवर्तन में कुछ भी गलत नहीं’, नेहा बोरा की याचिका पर कल आएगा फैसला

    • By TN15
    • October 22, 2026
    ‘सत्ता परिवर्तन में कुछ भी गलत नहीं’, नेहा बोरा की याचिका पर कल आएगा फैसला

    स्पीकर ओम बिरला की दो टूक, ‘अगर CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष का प्रस्ताव…’

    • By TN15
    • October 22, 2026
    स्पीकर ओम बिरला की दो टूक, ‘अगर CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष का प्रस्ताव…’