अपने गर्दन काटते

नेह-स्नेह सूखे सभी, पाले बैठे बैर ।
अपने गर्दन काटते, देते कन्धा गैर ।।

उलटे लटकोगे यहाँ, ज्यों लटका बेताल ।
अपने हक की बात पर, पूछे अगर सवाल ।।

भैया खूब अजीब है, रिश्तों का संसार ।
अपने ही लटका रहे, गर्दन पर तलवार ।।

बिखर रहें है मूल्य अब, बिगड़ रहा व्यवहार ।
अपने ही अब घोंपते, अपनों को तलवार ।।

दो पैसे क्या शहर से, लाया अपने गाँव ।
धरती पर टिकते नहीं, अब ‘सौरभ’ के पाँव।।

औरों की जब बात हो, करते लाख बवाल ।
बीती अपने आप पर, भूले सभी सवाल ।।

मतलब के संसार का, कैसा मुख विकराल ।
अपने पाँवों मारते, ‘सौरभ’ आज कुदाल ।।

छँटे कुहासा मौन का, निखरे मन का रूप ।
सब रिश्तों में खिल उठे, अपनेपन की धूप ।।

दुनिया हमने देख ली, नाप-नाप हर ओर ।
अपने ही हैं लूटते, बनकर के चितचोर ।।

(सत्यवान ‘सौरभ’ के चर्चित दोहा संग्रह ‘तितली है खामोश’ से। )

  • Related Posts

     तख्तापलट की आहट …
    • TN15TN15
    • August 3, 2026

    संसद की दीवारों से कैसी सुगबुगाहट है ..…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    CM विजय को बड़ा झटका! परिसीमन पर बुलाई मीटिंग से 37 सांसद गायब

    • By TN15
    • August 8, 2026
    CM विजय को बड़ा झटका! परिसीमन पर बुलाई मीटिंग से 37 सांसद गायब

    रांची: छात्रों से मिली CJP टीम, अभिजीत दीपके के आने पर दिया अपडेट

    • By TN15
    • August 8, 2026
    रांची: छात्रों से मिली CJP टीम, अभिजीत दीपके के आने पर दिया अपडेट

    बाढ़ ही खा रही  थी फसल को : खुद एनटीए ने ही लीक किए पर्चे!

    • By TN15
    • August 8, 2026
    बाढ़ ही खा रही  थी फसल को : खुद एनटीए ने ही लीक किए पर्चे!

    PAK एजेंट के हनी ट्रैप में फंसा वायुसेना का अधिकारी, गिरफ्तार  

    • By TN15
    • August 8, 2026
    PAK एजेंट के हनी ट्रैप में फंसा वायुसेना का अधिकारी, गिरफ्तार  

    रांची छात्र आंदोलन पर उद्धव ठाकरे बोले, ‘अगर जरूरत पड़ी तो मैं…’

    • By TN15
    • August 8, 2026
    रांची छात्र आंदोलन पर उद्धव ठाकरे बोले, ‘अगर जरूरत पड़ी तो मैं…’

    मूड खराब है तो मत आओ ऑफिस, इस कंपनी ने लागू की Unhappy Leave पॉलिसी

    • By TN15
    • August 8, 2026
    मूड खराब है तो मत आओ ऑफिस, इस कंपनी ने लागू की Unhappy Leave पॉलिसी