भीतर-भीतर जंग

उनका क्या विश्वास अब, उनसे क्या हो बात ।
‘सौरभ’ अपने खून से, कर बैठे जो घात ।।

गलती है ये खून की, या संस्कारी भूल ।
अपने काँटों से लगे, और पराये फूल ।।

राय गैर की ले रखे, जो अपनों से बैर ।
अपने हाथों काटते, खुद वो अपने पैर ।।

अपने अब अपने कहाँ, बन बैठे गद्दार ।
मौका ढूंढें कर रहे, छुप-छुपकर वो वार ।।

अपने अपनों से करें, दुश्मन-सा व्यवहार ।
पहले आंगन में उठी, अब छत पे दीवार ।।

कहाँ प्रेम की डोर अब, कहाँ मिलन का सार ।
परिजन ही दुश्मन हुए, छुप-छुप करे प्रहार ।।

भाई-भाई से करे, भीतर-भीतर जंग ।
अपने बैरी हो गए, बैठे गैरों संग ।।

टूट रहा विश्वास अब, करते अपने घात ।
मन की मन में राखिये, ‘सौरभ’अपनी बात ।।

(सत्यवान ‘सौरभ’ के चर्चित दोहा संग्रह ‘तितली है खामोश’ से। )

  • Related Posts

    हम तो बस हार ही चुके थे साथी

    जहर की खेंपे आती थीं हमारी आत्मा में…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डीआईसी इंडिया प्रबंधन की श्रमिक विरोधी नीतियों के खिलाफ श्रम कार्यालय पर सीटू ने जोरदार प्रदर्शन कर दिया ज्ञापन 

    डीआईसी इंडिया प्रबंधन की श्रमिक विरोधी नीतियों के खिलाफ श्रम कार्यालय पर सीटू ने जोरदार प्रदर्शन कर दिया ज्ञापन 

    3 अक्टूबर को भिटहा में उमड़ेगा श्रद्धा का महासैलाब, दादा जी की पुण्यतिथि पर जुटेगा पूर्वांचल

    3 अक्टूबर को भिटहा में उमड़ेगा श्रद्धा का महासैलाब, दादा जी की पुण्यतिथि पर जुटेगा पूर्वांचल

    ₹2700 की दवा पर ₹27 हजार की कीमत क्यों?

    ₹2700 की दवा पर ₹27 हजार की कीमत क्यों?

    UP: ओपी राजभर-अखिलेश के बीच तू-तू-मैं-मैं, नथवानी, रामगोपाल, INDIA पर भिड़े दोनों नेता

    UP: ओपी राजभर-अखिलेश के बीच तू-तू-मैं-मैं, नथवानी, रामगोपाल, INDIA पर भिड़े दोनों नेता

    कैसे ओमानी पायलट के हाथ में थी फ्लाई दुबई की कमान? आतंकी साजिश की जांच करेगा UAE

    कैसे ओमानी पायलट के हाथ में थी फ्लाई दुबई की कमान? आतंकी साजिश की जांच करेगा UAE

    आराधना मिश्रा हो सकती हैं यूपी कांग्रेस अध्यक्ष, अजय राय की होगी छुट्टी

    आराधना मिश्रा हो सकती हैं यूपी कांग्रेस अध्यक्ष, अजय राय की होगी छुट्टी