Bihar News : पटना में ताबड़तोड़ वारदात, लूटपाट के दौरान सेना के जवान की गोली मराकर हत्या

बिहार की राजधानी पटना के कंकड़बाग थाना इलाके में बुधवार देर रात लुटेरों ने लूटपाट के दौरान सेना के एक जवान की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक जवान अपने बेटे का एडमिशन कराने पटना गया था। बिहार की राजधानी पटना में गत कुछ घंटों में ताबड़तोड़ वरादात सामने आई हैं। बुधवार को पहले कोचिंग से लौट रही एक किशोरी को गोली मारने के कुछ ही घंटों के बाद गुरुवार तड़के अपराधियों ने सेना के जवान को लूटने के लिए गोली मारकर हत्या कर दी। कंकड़बाग थाना इलाके के ओल्ड बायपास स्थित चंदन ऑटोओबाइल्स के पास अपराधियों ने जवान बबलू कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी।

मूलरूप से राघोपुर के चांदपुरा गांव के निवासी बबलू पाटलिपुत्र स्टेशन की ओर बाइक पर जा रहे थे। इस दौरान कुछ बदमाशों ने उन्हें रोक लिया और लूटपाट शुरू कर दी जानकारी के मुताबिक तड़के करीब २.३० बजे बबलू कुमार कंकड़बाग थाने के चिड़ियांतर पुल के पास से गुजर रहे थे। इस दौरान बदमाशों ने उन्हें लूटपाट के इरादे से रोका और फिर जब बबलू कुमार ने लूटपाट का विरोध किया तो बदमाशों ने उनके सिर पर गोली मार दी। मृतक के पिता अमरनाथ यादव ने बताया कि बबलू कुमार गुहाटी में तैनात थे और पटना में अपने बेटा का सेंट्रल स्कूल में एडमिशन करवाने गये थे। जवान का शव आर्मी ऑफिस दानापुर में रखा गया है। परिवार के मुताबिक जिस वक्त ये घटना हुई, उस वक्त बबलू कुमार पाटलिपुत्र से गुवाहाटी के लिए राजधानी एक्सप्रेस पकड़ने बाइक से जा रहे थे। चंदन ऑटो सर्विसेज के पास बाइक सवार दो आदमी पीछे से आए और पटना स्टेशन का रास्ता पूछने लगे। गाड़ी धीमी होते ही बदमाशों ने जवान बबलू कुमार के सिर पर गोली मार दी। बाइक के पीछे बैठे हुए बबलू कुमार गोली लगते ही बाइक से गिर गये। बाइक चला रहा शख्स डर की वजह से वहां से आगे निकल गया। बाइक पर बबलू को स्टेशन पर छोड़ने जा रहा शख्स जब बाइक घुमाकर वापस वहां पहुंचा तो देखा कि बबलू की गोली लगने से मौत हो चुकी है। इसके बाद चालक ने मोबाइल से उनके घर वाले को इस घटना की सूचना दी। खबर मिलते ही उनके घर में कोहराम मच गया। जवान बबलू कुमार का शव दानापुर आर्मी ऑफिस लाया गया जहां सेना के अधिकारियों और जवानों ने उन्हें श्रद्दांजलि दी। कंकड़बाग थानेदार रविशंकर सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। लूटपाट समेत अन्य पहलुओं पर भी तफ्तीश की जा रही है।

 

  • Related Posts

    लखनऊ में पारिवारिक विवाद का खूनी अंत, पत्नी-बहन की हत्या के बाद खुदकुशी
    • TN15TN15
    • August 20, 2026

    उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक पारिवारिक…

    Continue reading
    प्रिंसिपल को 27 बार गोदा चाकू, ‘बाबू’ शब्द ने कातिल छात्र तक पहुंचाया
    • TN15TN15
    • August 20, 2026

    नलगोंडा जिले में प्राइवेट स्कूल की प्रिंसिपल रूपा…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    क्या डॉ. बी. आर. अम्बेडकर ने सनातन धर्म की उस अवधारणा को स्वीकार किया था जिसका दावा रूढ़िवादी हिन्दू करते हैं?

    क्या डॉ. बी. आर. अम्बेडकर ने सनातन धर्म की उस अवधारणा को स्वीकार किया था जिसका दावा रूढ़िवादी हिन्दू करते हैं?

    तो हम संसद अटेंड कर लेते

    तो हम संसद अटेंड कर लेते

    इंडिया गठबंधन मार्च : अखिलेश हिरासत में, UP में सपाइयों ने काटा बवाल

    इंडिया गठबंधन मार्च : अखिलेश हिरासत में, UP में सपाइयों ने काटा बवाल

    पंजाब सीएम के OSD के खिलाफ CBI जांच पर सरकार पहुंची सुप्रीम कोर्ट, कब होगी सुनवाई?

    पंजाब सीएम के OSD के खिलाफ CBI जांच पर सरकार पहुंची सुप्रीम कोर्ट, कब होगी सुनवाई?

    महाराष्ट्र में सूखे का संकट, किसानों का कर्जमाफ, सरकार ने बनाई 12 सदस्यीय कमेटी

    महाराष्ट्र में सूखे का संकट, किसानों का कर्जमाफ, सरकार ने बनाई 12 सदस्यीय कमेटी

    स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरते समय जहाज पर हमला, 11 भारतीय घायल, MEA- बंद कीजिए

    स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरते समय जहाज पर हमला, 11 भारतीय घायल, MEA- बंद कीजिए