Noida News : अब सीएचओ भी खोजेंगे टीबी मरीज, दिया गया प्रशिक्षण

नोएडा । हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर तैनात सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (सीएचओ) भी टीबी रोगी खोजेंगे। ओपीडी में आने वाले मरीजों की स्क्रीनिंग की जाएगी और लक्षण युक्त व्यक्ति की टीबी जांच कराई जाएगी। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं जिला क्षय रोग अधिकारी डा. शिरीश जैन ने बताया इसके लिए जिले में तैनात सभी सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों को बुधवार को जूम एप के माध्यम से प्रशिक्षण दिया गया।

प्रशिक्षण में जिला क्षय रोग अधिकारी डा. शिरीश जैन और उनकी टीम ने सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों को टीबी के लक्षणों के बारे में विस्तार से बताया। उन्हें बताया गया कि टीबी की बीमारी जीवाणु से होती है। यह अधिकतर फेफड़ों को प्रभावित करती है, हालांकि टीबी शरीर के किसी भी अंग में हो सकती है। फेफड़ों की टीबी संक्रामक होती है। यह हवा के जरिए एक से दूसरे व्यक्ति में फैलती है। इसलिए टीबी के मरीज को खुले स्थान पर रखने की सलाह दी जाती है। बंद स्थान पर यदि टीबी रोगी के संपर्क में कोई व्यक्ति आए तो वह मास्क का प्रयोग करे। एक क्षय रोगी यदि मास्क का प्रयोग करता है तो वह 10 से 12 लोगों को संक्रमण से बचा सकता है।

सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों को स्क्रीनिंग के बारे में बताते हुए जिला क्षय रोग अधिकारी ने कहा – यदि किसी व्यक्ति को दो सप्ताह से अधिक समय से खांसी है, खांसते समय बलगम या खून आता है, वजन कम हो रहा है, बुखार रहता है, सीने में दर्द रहता है, थकान अधिक रहती है, तो ऐसे व्यक्ति की टीबी की जांच अवश्य कराएं। उन्हें बताया गया कि ओपीडी में आने वाले रोगियों से टीबी के लक्षणों के बारे में अवश्य पूछें। 2025 तक भारत को टीबी मुक्त करने के लिए टीबी रोगियों की पहचान तेज करनी होगी ताकि जल्दी उपचार शुरू कर टीबी संक्रमण के फैलाव को रोका जा सके।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में सरकार की ओर से टीबी पीड़ितों के लिए चलाए जा रहे कार्यक्रमों की जानकारी दी गयी। डा. जैन ने बताया टीबी की जांच और उपचार पूरी तरह निशुल्क है। नियमित उपचार के बाद टीबी का रोग पूरी तरह ठीक हो जाता है। रोगी को बेहतर पोषण के लिए सरकार की ओर से निक्षय पोषण योजना के तहत उपचार चलने तक हर माह पांच सौ रुपये दिये जाते हैं यह राशि रोगी के बैंक खाते में सीधे ट्रांसफर की जाती है। जिला क्षय रोग अधिकारी ने बताया जनपद में 78 सीएचओ हैं। टीबी उन्मूलन के लिए माइक्रो प्लान बनाकर रणनीति बनायी जा रही है। फिलहाल जनपद में 6136 टीबी मरीज उपचाराधीन हैं।

  • Related Posts

    Digestive Health: दस्त के साथ भयंकर कब्ज को न करें इग्नोर, हो सकता है कैंसर का संकेत 

    अगर आपको कभी ऐसा महसूस हुआ है कि…

    Continue reading
    Matka Water Cooling Tips: मटके का पानी ठंडा नहीं हो रहा, इस जुगाड़ से फ्रिज भी हो जाएगा फेल

    How To Make Matka Water Colder Naturally: गर्मी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सपा में टूट के राजभर के दावे पर संजय सिंह बोले, ‘जो चिट्ठी रामगोपाल यादव ने अमित शाह को दी थी उसमें…’

    • By TN15
    • June 18, 2026
    सपा में टूट के राजभर के दावे पर संजय सिंह बोले, ‘जो चिट्ठी रामगोपाल यादव ने अमित शाह को दी थी उसमें…’

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद के बीच नया वीडियो आया सामने, दान राशि की गिनती वाली दिखी जगह 

    • By TN15
    • June 18, 2026
    राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद के बीच नया वीडियो आया सामने, दान राशि की गिनती वाली दिखी जगह 

    अब सालार मसूद गाजी दरगाह में वित्तीय अनियमितताओं का आरोप, BJP ने उठाई SIT जांच की मांग   

    • By TN15
    • June 18, 2026
    अब सालार मसूद गाजी दरगाह में वित्तीय अनियमितताओं का आरोप, BJP ने उठाई SIT जांच की मांग   

    ‘सचिन तेंदुलकर और वैभव सूर्यवंशी की तुलना…’, पूर्व भारतीय कप्तान का बड़ा बयान!

    • By TN15
    • June 18, 2026
    ‘सचिन तेंदुलकर और वैभव सूर्यवंशी की तुलना…’, पूर्व भारतीय कप्तान का बड़ा बयान!

    महंगाई, बेरोजगारी व पेट्रोलियम मूल्यों की वृद्धि के खिलाफ CPI(M) का जिलाधिकारी गाजियाबाद कार्यालय पर प्रदर्शन, सरकार को सौंपा ज्ञापन

    • By TN15
    • June 18, 2026
    महंगाई, बेरोजगारी व पेट्रोलियम मूल्यों की वृद्धि के खिलाफ CPI(M) का जिलाधिकारी गाजियाबाद कार्यालय पर प्रदर्शन, सरकार को सौंपा ज्ञापन

    लखीमपुर में पुलिस का गजब बयान! मालखाने से 1 करोड़ के गहने गायब, कहा- बंदर लेकर भाग गए

    • By TN15
    • June 18, 2026
    लखीमपुर में पुलिस का गजब बयान! मालखाने से 1 करोड़ के गहने गायब, कहा- बंदर लेकर भाग गए