Noida News : सतर्कता डोज के लिए अब 21 अगस्त को चलेगा महाअभियान

Noida News : जनपद में आज भी वृहद स्तर पर होगा टीकाकरण, जो लोग छह माह पूर्व वैक्सीन की दूसरी डोज ले चुके हैं वह लगवा सकते हैं सतर्कता डोज : डा. सिमिथ यादव

नोएडा । सरकार का प्रयास है कि कोविड रोधी टीके की दूसरी डोज के छह माह पूरे करने वाले सभी लाभार्थियों को जल्दी से जल्दी सतर्कता डोज दे दी जाए। जनपद में 2.99 लाख लोगों को सतर्कता डोज दी जा चुकी है। दूसरी डोज के छह माह बाद सभी को तीसरी डोज के रूप में निशुल्क सतर्कता डोज दी जा रही है।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डा. सुनील कुमार शर्मा ने बताया – सतर्कता डोज कोविड से बचाव के लिए जरूरी है। कोविशील्ड और को वैक्सीन का टीका लेने वाले लाभार्थी सतर्कता डोज के लिए कोर्बिवैक्स का चयन कर सकते हैं, भारत सरकार ने इसकी अनुमति दे दी है। कोर्बिवैक्स पूरी तरह सुरक्षित और कारगर है। पहले यह वैक्सीन केवल 12 से 15 वर्ष तक के बच्चों को दी जा रही थी।

कोविड टीकाकरण कार्यक्रम के प्रभारी डा. सिमिथ यादव ने बताया – अगस्त माह के तीसरे रविवार यानि 21 तारीख को भी जनपद में सतर्कता डोज के लिए महाअभियान चलाया जाएगा। उस दिन करीब 150 केन्द्रों पर टीकाकरण की व्यवस्था रहेगी, लेकिन इससे पहले बृहस्पतिवार (18 अगस्त) को भी जनपद में वृहद स्तर पर टीकाकरण किया जाएगा। बृहस्पतिवार को जनपद में करीब 80 केन्द्रों पर टीकाकरण होगा। उन्होंने बताया- जनपद में अब तक करीब 2.99 लाख लाभार्थियों को सतर्कता डोज दी जा चुकी है। 15 जुलाई से शुरू हुए अभियान में 15 अगस्त तक करीब एक लाख लोग सतर्कता डोज लगवा चुके हैं। डा. यादव ने बताया – जनपद में 30 सितम्बर तक 16 लाख लाभार्थियों को सतर्कता डोज देने का लक्ष्य है। उन्होंने अपील की है कि जो लोग छह माह पहले दूसरी डोज लगवा चुके हैं वह सतर्कता डोज अवश्य लगवा लें।

बता दें कि आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत 15 जुलाई से ढाई माह का विशेष अभियान शुरू किया गया है। अभियान के अंतर्गत 18 वर्ष से अधिक आयु वाले सभी लाभार्थियों को स्वास्थ्य विभाग की ओर से निशुल्क सतर्कता डोज लगाई जा रही है। इससे पहले केवल स्वास्थ्य कर्मियों, फ्रंटलाइन वर्कर्स और वरिष्ठ नागरिकों को ही निशुल्क सतर्कता डोज की सुविधा थी।

  • Related Posts

    लड़ते रहिए जाति और धर्म के नाम, मरने की व्यवस्था कर दी है धंधेबाज लोगों ने!
    • TN15TN15
    • August 26, 2026

      दिल्ली में महंगी एंटी-कैंसर दवाओं की कालाबाजारी…

    Continue reading
    इस पत्रकार ने तो नितिन गडकरी के इथेनॉल ब्लेंडिंग की कलई ही खोल दी!
    • TN15TN15
    • June 30, 2026

      विवेक कुमार- छोटे से गांव बिरनीहाट के…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डीआईसी इंडिया प्रबंधन की श्रमिक विरोधी नीतियों के खिलाफ श्रम कार्यालय पर सीटू ने जोरदार प्रदर्शन कर दिया ज्ञापन 

    डीआईसी इंडिया प्रबंधन की श्रमिक विरोधी नीतियों के खिलाफ श्रम कार्यालय पर सीटू ने जोरदार प्रदर्शन कर दिया ज्ञापन 

    3 अक्टूबर को भिटहा में उमड़ेगा श्रद्धा का महासैलाब, दादा जी की पुण्यतिथि पर जुटेगा पूर्वांचल

    3 अक्टूबर को भिटहा में उमड़ेगा श्रद्धा का महासैलाब, दादा जी की पुण्यतिथि पर जुटेगा पूर्वांचल

    ₹2700 की दवा पर ₹27 हजार की कीमत क्यों?

    ₹2700 की दवा पर ₹27 हजार की कीमत क्यों?

    UP: ओपी राजभर-अखिलेश के बीच तू-तू-मैं-मैं, नथवानी, रामगोपाल, INDIA पर भिड़े दोनों नेता

    UP: ओपी राजभर-अखिलेश के बीच तू-तू-मैं-मैं, नथवानी, रामगोपाल, INDIA पर भिड़े दोनों नेता

    कैसे ओमानी पायलट के हाथ में थी फ्लाई दुबई की कमान? आतंकी साजिश की जांच करेगा UAE

    कैसे ओमानी पायलट के हाथ में थी फ्लाई दुबई की कमान? आतंकी साजिश की जांच करेगा UAE

    आराधना मिश्रा हो सकती हैं यूपी कांग्रेस अध्यक्ष, अजय राय की होगी छुट्टी

    आराधना मिश्रा हो सकती हैं यूपी कांग्रेस अध्यक्ष, अजय राय की होगी छुट्टी