Indian Politics : राम विरोधी है कांग्रेस : सुरेन्द्र कुमार सिंह

Indian Politics : मुस्लिम तुष्टीकरण को दर्शा रहा है रामजन्मभूमि शिलान्यास के दिन कांग्रेस नेताओं का काले कपड़े पहनकर विरोध जताना

दिल्ली भाजपा के नेता सुरेन्द्र कुमार सिंह ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा से ही मुस्लिम तुष्टीकरण की राजनीति की है। इसलिए कांग्रेस नेताओं की मानसिकता हिन्दू विरोधी हो गई है। कांग्रेस नेताओं का 5 अगस्त को काले कपड़े पहनकर प्रोटेस्ट करना राम का अपमान करना है। क्योंकि 5 अगस्त को राम जन्मभूमि का शिलान्यास हुआ था। कांग्रेस का यह प्रदर्शन महंगाई नहीं बल्कि राम के विरोध में हुआ है।

सुरेन्द्र कुमार सिंह ने कहा है कि कांग्रेस को राम मंदिर निर्माण पच नहीं पा रहा है। मुस्जिद की बात करने वाले लोग मंदिर को पचा नहीं पा रहे हंै। भाजपा नेता का कहना है कि लोग कांग्रेस की नीति और नीयत दोनों को पहचान और जान चुके हैं। कांग्रेस नेताओं ने दोनों हाथों से देश को लूटा है। उन्होंने प्रश्नात्मक लहजे में कहा कि जब लूटखसोट मचाई है तो फिर जेल जाने से क्यों डर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि आंदोलन जनहित के मुद्दों को लेकर होता है और कांग्रेस ईडी का विरोध कर रही है। ईडी तो अपना काम कर रही है। उन्होंने कहा कि अब कांग्रेस को जनता ने पूरी तरह से नकार कर दिया है। अब वह कितने भी जतन कर ले अब लोग उसे कोई भाव नहीं देने वाले हैं। उन्होंने कहा कि देश में जितने भी नेताओं ने देश को लूटा है वे सब जेल जाएंगे। सुरेन्द्र कुमार सिंह का कहना था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भ्रष्ट नेताओं पर शिकंजा कसा है तो सबसे अधिक परेशानी कांग्रेस को हो रही है।

सुरेन्द्र कुमार ने कहा कि गैर कांग्रेस वाद का नारा तो समाजवाद प्रणेता डॉ. राम मनोहर लोहिया ने दिया था पर इसे पूरा प्रधानमंत्री मोदी कर रहे हैं। उन्होंने देश और समाज के विकास के लिए कांग्रेस का खत्म होना बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी और राहुल गांधी से कांग्रेस में शुरुआत हो चुकी है। धीरे-धीरे उन सभी कांग्रेसियों का नंबर आना है जिन्होंने राजनीति की आड़ में देश को लूटा है।

  • Related Posts

    ‘चिंता मत करिए, सरकार हर…’, जनता दर्शन में फरियादियों से बोले CM योगी

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर दौरे के दौरान…

    Continue reading
    SIR को लेकर तेजस्वी यादव का बड़ा हमला, ‘बिहार का चुनाव पूरा फर्जीवाड़ा…’

    आरजेडी नेता और बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    महात्मा गांधी और लाल बहादुर जयंती मनाई गई 

    महात्मा गांधी और लाल बहादुर जयंती मनाई गई 

    भारतीय सोशलिस्ट मंच ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को याद किया 

    भारतीय सोशलिस्ट मंच ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को याद किया 

    राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर सीटू की ओर से शत्-शत् नमन

    राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर सीटू की ओर से शत्-शत् नमन

    लोहा चोर इंद्रजीत सिंह उर्फ छोटू अब सीबीआई के शिकंजे में

    लोहा चोर इंद्रजीत सिंह उर्फ छोटू अब सीबीआई के शिकंजे में

    अगर आज गांधी होते !

    अगर आज गांधी होते !

    Lohia’s realization of a vibrant and active Gandhi

    Lohia’s realization of a vibrant and active Gandhi