Bihar News : क्या जेडीयू-बीजेपी में सब कुछ ठीक है ? एक महीने में दूसरी बार पीएम मोदी की मीटिंग में शामिल नहीं होंगे सीएम नीतीश

बिहार के सीएम नीतीश कुमार एक महीने में दूसरी बार पीएम नरेंद्र मोदी की मीटिंग में शामिल नहीं होंगे। हालांकि वे बिहार के हिप्टी सीएम को भेजना चाहते थे लेकिन बैठक में सिर्फ मुख्यमंत्री ही जा सकते हैं। दरअसल 8 अगस्त को पीएम मोदी की अध्यक्षता में नीति आयोग की दिल्ली की बैठक होने जा रही है और इस बैठक में सीएम नीतीश कुमार शामिल नहीं होंगे। कुछ दिन पहले ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कोरोना से उबरे हैं।

नीतीश कुमार नीति आयोग की बैठक में डिप्टी सीएम को भेजना चाहते थे लेकिन उनको बताया गया कि इस बैठक में केवल मुख्यमंत्री ही शामिल हो सकते हैं। हालांकि सूत्रों ने बताया है कि नीतीश कुमार प्रत्येक सोमवरा को होने वाले जनता दरबार में मौजूद रहने की संभावना है। गौरतलब है कि सीएम नीतीश कुमार के अस्वस्थ रहने के कारण जनता दरबार कार्यक्रम का आयोनज नहीं हो रहा था। ज्ञात हो कि नीतीश कुमार नीति आयोग की रैंकिंग से नाराज रहते हंै। नीति आयोग की रैकिंग में बिहार को विकसित राज्यों में सबसे हमेशा नीचे रखा जाता है और इसे लेकर नीतीश कुमार ने अपनी नाराजगी भी जताई है।

मालूम हो कि गत महीने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तत्कालीन राष्ट्रपति रामनाथ कोविद के लिए पीएम मोदी द्वारा आयोजित रात्रिभोज और राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू के शपथ ग्रहण समारोह में भी शामिल नहीं हुए थे। इसके अलावा केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह द्वारा बुलाई गई मुख्यमत्रियों की बैठक में नीतीश कुमार शामिल नहीं हुए थे। नीतीश कुमार ने उस बैठक में राज्य के डिप्टी सीएम को भेजा था।

  • Related Posts

    मुंबई में PM मोदी के कार्यक्रम स्थल से पुलिस ने 2 को दबोचा, मिली बंदूक

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मुंबई में जहां कार्यक्रम…

    Continue reading
    राहुल गांधी को हाई कोर्ट से झटका, PM मोदी के खिलाफ टिप्पणी से जुड़ा है केस

    बॉम्बे हाई कोर्ट से कांग्रेस नेता राहुल गांधी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    लखनऊ एयरपोर्ट पर पहली बार में लैंड नहीं कर पाया एयर इंडिया का विमान, राहुल गांधी भी सवार

    लखनऊ एयरपोर्ट पर पहली बार में लैंड नहीं कर पाया एयर इंडिया का विमान, राहुल गांधी भी सवार

    मुंबई में PM मोदी के कार्यक्रम स्थल से पुलिस ने 2 को दबोचा, मिली बंदूक

    मुंबई में PM मोदी के कार्यक्रम स्थल से पुलिस ने 2 को दबोचा, मिली बंदूक

    किसान संघर्ष समिति की मासिक बैठक संपन्न

    किसान संघर्ष समिति की मासिक बैठक संपन्न

    संयुक्त किसान मोर्चा ने बेटी कल्पना मिश्र को न्याय दिलाने आंदोलन का किया समर्थन

    संयुक्त किसान मोर्चा ने बेटी कल्पना मिश्र को न्याय दिलाने आंदोलन का किया समर्थन

    9 सितंबर को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर किसानों का हल्ला बोल

    9 सितंबर को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर किसानों का हल्ला बोल

    निशान

    निशान