Remembering the Socialist leader : समाजवादियों ने मनाई बृजमोहन तूफान की 102वीं जयंती 

Remembering the Socialist leader : समाजवादी समागम की ओर से आयोजित किया गया कार्यक्रम 

नई दिल्ली। श्रमिक आंदोलन के शिखर पुरुष बृजमोहन ‘तूफ़ान’ की 102  वीं जयंती का हिंद मजदूर सभा के राष्ट्रीय कार्यालय में एक यादगार कार्यक्रम रहा। यह कार्यक्रम समाजवादी समागम की ओर से आयोजित किया गया था। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रख्यात समाजवादी प्रो. राजकुमार जैन की। कार्यक्रम में तीन घण्टे तक संस्मरणों का सिलसिला चलता रहा।

श्री तूफ़ान के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। तूफान के विचार सूत्रों एक संकलन के वितरण से शुरू आयोजन में उनके विद्यार्थी जीवन, समाजवादी युवा आंदोलन, हिंद मजदूर सभा के निर्माण, दिल्ली की राजनीति में योगदान और देश-विदेश में हिंदी, उर्दू और अंग्रेज़ी पत्रकारिता में भूमिका के बारे में यादों की चर्चा की गयी।
वक्ताओं ने तूफान के जीवन में आचार्य नरेंद्र देव, जयप्रकाश नारायण और लोहिया के प्रभाव और स्वयं उनके द्वारा दिल्ली और पंजाब में समाजवादियों के मार्गदर्शन का विस्तार से उल्लेख किया। उनके विनोदी स्वभाव, निडर व्यक्तित्व, आत्मीय व्यवहार और बेदाग सार्वजनिक जीवन के प्रेरक प्रसंगों का उल्लेख हुआ।
ब्रजमोहन तूफान स्मृति समारोह में हिंद मजदूर सभा, महिला दक्षता समिति, समाजवादी शिक्षक मंच, जयप्रकाश फाउंडेशन, नागरिक मंच, मधु लिमये शताब्दी समिति, समाजवादी समागम और सुनील मेमोरियल ट्रस्ट के प्रतिनिधियों ने सहयोग किया। कार्यक्रम को  मंजू मोहन, महेंद्र शर्मा, जगजीत दुग्गल, विजय प्रताप, रमाशंकर सिंह, अनिल ठाकुर, सोमनाथ भारती, राकेश कुमार, शम्भूनाथ सिंह, संतप्रकाश, संजय कनौजिया, आनंद कुमार ने संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन हिंद मजदूर सभा के राष्ट्रीय महामंत्री हरभजन सिंह सिद्धू ने किया।
  • Related Posts

    नहीं रहे बिजनौर की शान सुभाष कश्यप

    जनपद बिजनौर की खुशबू ,संविधान विशेषज्ञ पदम श्री…

    Continue reading
    स्वतंत्रता लोकतंत्र व समाजवाद के योद्धा मधु लिमये

    प्रोफेसर राजकुमार जैन स्वतंत्रता संग्राम के योद्धा समाजवादी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Mahoba News: अंधविश्वास में तांत्रिक की हत्या कर शव कुएं में फेंका, 13 दिन बाद आरोपी गिरफ्तार

    • By TN15
    • June 9, 2026
    Mahoba News: अंधविश्वास में तांत्रिक की हत्या कर शव कुएं में फेंका, 13 दिन बाद आरोपी गिरफ्तार

    फिल्म ‘बंटवारा 1947’ में बनीं सनी देओल की बेटी, 15 साल की उम्र में करेंगी बड़ा धमाका?

    • By TN15
    • June 9, 2026
    फिल्म ‘बंटवारा 1947’ में बनीं सनी देओल की बेटी, 15 साल की उम्र में करेंगी बड़ा धमाका?

    आगरा: दूसरी शादी करना चाहता है 74 साल का पति, बुजुर्ग महिला ने लगाई न्याय की गुहार

    • By TN15
    • June 9, 2026
    आगरा: दूसरी शादी करना चाहता है 74 साल का पति, बुजुर्ग महिला ने लगाई न्याय की गुहार

    Delhi News: दिल्ली: फायर डिपार्टमेंट में ‘अग्निवीरों’ की हो भर्ती, DDMA की बैठक में LG ने दिया सुझाव

    • By TN15
    • June 9, 2026
    Delhi News: दिल्ली: फायर डिपार्टमेंट में ‘अग्निवीरों’ की हो भर्ती, DDMA की बैठक में LG ने दिया सुझाव

    UP News : अलंकार अग्निहोत्री ने लगाई BJP में सेंध! UP चुनाव के लिए उतारा उम्मीदवार

    • By TN15
    • June 9, 2026
    UP News : अलंकार अग्निहोत्री ने लगाई BJP में सेंध! UP चुनाव के लिए उतारा उम्मीदवार

    इंडिया गठबंधन के हुजूम में मुसलमान गायब… मौलाना रजवी ने उठाए INDIA ब्लॉक की बैठक पर सवाल

    • By TN15
    • June 9, 2026
    इंडिया गठबंधन के हुजूम में मुसलमान गायब… मौलाना रजवी ने उठाए INDIA ब्लॉक की बैठक पर सवाल