शहजिल पर सख्त योगी सरकार : पेट्रोल पंप गिराने के बाद अब ईंट के भट्टे की बारी 

द न्यूज 15 
लखनऊ। भाजपा हर स्तर से समाजवादी पार्टी को कमजोर करना चाहती है। अब पश्चिमी उत्तर प्रदेश में योगी का बुलडोजर चल रहा है। शहजिल इस्लाम पर योगी सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है। योगी प्रशासन ने सपा विधायक शहजिल इस्लाम पर बड़ी कार्रवाई करते हुए उनका ईंट का भट्टा गिराने का आदेश दिया है। उन पर आरोप है कि मानकों के विपरीत ईंट के भट्टे का निर्माण किया गया। विधायक के अन्य प्रतिष्ठानों को भी बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) की तरफ से नोटिस भेजा गया है। इससे पहले शहजिल के पेट्रोल पंप को जमींदोज करने के बाद उसका लाइसेंस भी रद्द कर दिया गया था। शहजिल इस्लाम बरेली की भोजीपुरा सीट से समाजवादी पार्टी के विधायक हैं। योगी प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए पहले शहजिल इस्लाम का पेट्रोल पंप बंद किया और अब ईंट के भट्टे को गिराने के आदेश दिए हैं। पेट्रोल पंप का लाइसेंस रद्द करने के साथ-साथ खोलने के लिए सभी नो ऑब्जर्वेशन सर्टिफिकेट भी कैंसिल कर दिए गए हैं। अधिकारियों का कहना है कि जिन शर्तों के तहत शहजिल के पेट्रोल पंप के लिए लाइसेंस और एनओसी दी गई थी उन्हें पूरा नहीं किया गया, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई है।
बरेली विकास प्राधिकरण के अधिकारियों का कहना है कि शहजिल का पेट्रोल पंप बिना नक्शा पास कराए बनाया गया था। इसके साथ ही जिस जमीन पर पेट्रोल पंप बनाया गया है उसके मालिकाना हक की जांच के भी आदेश दिए गए हैं।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ बयानबाजी के बाद शहजिल इस्लाम काफी चर्चा में हैं। उन्होंने एक जनसभा में सीएम योगी का नाम लेकर कहा था कि अगर उन्हें (शहजिल इस्लाम) कोई कुछ बोलेगा तो उनकी बंदूक से धुंआ नहीं, गोली निकलेगी। हालांकि बाद में शहजिल ने यह भी कहा था कि उनका ये वीडियो एडिटेड है और उनकी टिप्पणी का शाब्दिक अर्थ गलत निकाला जा रहा है।
एक और सपा विधायक नाहिद हसन पर योगी सरकार की कार्रवाई :  शामली के कैराना से सपा विधायक नाहिद हसन पर कार्रवाई करते हुए सोमवार (11 अप्रैल) को उनकी राइस मिल कुर्क की गई थी। आरोप है कि उन पर मंडी समिति का 16 लाख रुपये टैक्स बकाया है। इसके अलावा, नाहिद हसन के परिवार के सदस्यों पर भी योगी सरकारी की गाज गिर चुकी है। नाहिद के एक चाचा की संपत्ति पर योगी प्रशासन का बुल्डोजर चल चुका है। आरोप है कि 10 एकड़ सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा कर निर्माण किया गया था, जिसे बुल्डोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया गया।

Related Posts

लंच के बहाने जंतर मंतर के लिए राहुल गांधी का कूच!

कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने इंडिया गठबंधन के…

Continue reading
PM मोदी के 25 साल पर RJD का वार!

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

लोकतंत्र बचाओ–देश बचाओ अभियान के तहत डीएम कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन

लोकतंत्र बचाओ–देश बचाओ अभियान के तहत डीएम कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन

10% विकसित प्लॉट के मुद्दे पर 21 अक्टूबर से यमुना प्राधिकरण पर किसान संघर्ष मोर्चा का महापड़ाव

10% विकसित प्लॉट के मुद्दे पर 21 अक्टूबर से यमुना प्राधिकरण पर किसान संघर्ष मोर्चा का महापड़ाव

विपक्षी सांसदों का अब राजघाट तक मार्च 

विपक्षी सांसदों का अब राजघाट तक मार्च 

नाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए सचिन तेंदुलकर, यूं दी अंतिम श्रद्धांजलि

नाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए सचिन तेंदुलकर, यूं दी अंतिम श्रद्धांजलि

गांव की मिट्टी में रमे थे नाना पाटेकर, जन्मभूमि से थी अंतिम विदाई की इच्छा! 

गांव की मिट्टी में रमे थे नाना पाटेकर, जन्मभूमि से थी अंतिम विदाई की इच्छा! 

अपने गांव से अंतिम विदाई चाहते थे नाना पाटेकर! 

अपने गांव से अंतिम विदाई चाहते थे नाना पाटेकर!