भगवाधारियों को आतंकी बनने की सलाह देने वाले पुलकित महाराज गिरफ्तार  

 द न्यूज 15 
नई दिल्ली। ऐसा लग रहा है कि अब देश में हिन्दू मुस्लिम के अलावा कुछ नहीं चल रहा है। कोई हिन्दूओं को अधिक से अधिक बच्चे पैदा करने की सलाह दे रहा है तो कोई मुस्लिमों को जनसंख्या बढ़ने का कारण बता रहा है तो कोई भगवा धारण करने वालों से आतंकवादी बनने की बात कर रहा है। विवादों से घिरे रहने वाले पुलकित महाराज को साहिबाबाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलकित महाराज विवादित बयान देते रहते हैं। हाल ही में उन्होंने हिंदुओं को आतंकी बनने की सलाह दी थी और इस बयान पर काफी विवाद हुआ था, जिसके बाद उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलकित महाराज के खिलाफ गाजियाबाद के साहिबाबाद थाने में एफआईआर दर्ज किया गया था।एक वायरल वीडियो में पुलकित महाराज ने विवादित बयान देते हुए कहा था कि, “आप लोग किस बात के लिए इतनी जोर से चिल्लाते हो, जैसे अल्लाह बहरा हो गया है। कौन है अल्लाह? कहां है अल्लाह? किसने देखा है अल्लाह? अगर इतना ही डर है तो हिंदू बन जाओ। ये लोग आतंकी हैं, टेररिस्ट हैं। मैं आज भगवावादियों से कहता हूं कि जो लोग भगवा पहनते हैं। अब जरूरत है आतंकवादी बनने की। आतंकी बन जाओ और उन्हें उन्हीं की भाषा में जवाब दो। गोली से जवाब दो, बंदूक से जवाब दो।”
समाजवादी पार्टी ने घटना की शिकायत की थी और पुलकित महाराज के वीडियो को ट्विटर पर शेयर करते हुए लिखा था कि, “देश के भगवाधारी (फर्जी) इन बाबाओं ,मठाधीशों से सावधान रहे जनता , ये लोग किस प्रकार के समाज का निर्माण करके सत्ता कब्जाए रखना चाहते हैं आप स्वयं सुनिए। बेरोजगारी ,महंगाई ,अशिक्षा और स्वास्थ्य व सड़क से ध्यान हटाने के लिए ये सब बयानबाजियां भाजपा सरकार के इशारे पर हो रही हैं।”

Related Posts

लंच के बहाने जंतर मंतर के लिए राहुल गांधी का कूच!

कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने इंडिया गठबंधन के…

Continue reading
PM मोदी के 25 साल पर RJD का वार!

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

लोकतंत्र बचाओ–देश बचाओ अभियान के तहत डीएम कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन

लोकतंत्र बचाओ–देश बचाओ अभियान के तहत डीएम कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन

10% विकसित प्लॉट के मुद्दे पर 21 अक्टूबर से यमुना प्राधिकरण पर किसान संघर्ष मोर्चा का महापड़ाव

10% विकसित प्लॉट के मुद्दे पर 21 अक्टूबर से यमुना प्राधिकरण पर किसान संघर्ष मोर्चा का महापड़ाव

विपक्षी सांसदों का अब राजघाट तक मार्च 

विपक्षी सांसदों का अब राजघाट तक मार्च 

नाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए सचिन तेंदुलकर, यूं दी अंतिम श्रद्धांजलि

नाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए सचिन तेंदुलकर, यूं दी अंतिम श्रद्धांजलि

गांव की मिट्टी में रमे थे नाना पाटेकर, जन्मभूमि से थी अंतिम विदाई की इच्छा! 

गांव की मिट्टी में रमे थे नाना पाटेकर, जन्मभूमि से थी अंतिम विदाई की इच्छा! 

अपने गांव से अंतिम विदाई चाहते थे नाना पाटेकर! 

अपने गांव से अंतिम विदाई चाहते थे नाना पाटेकर!