यूपी एमएलसी चुनाव : भाजपा के रतनपाल सिंह से 3251 मतों से हारे सपा के डॉ. कफील खान

द न्यूज 15 
देवरिया। उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव में तो भाजपा का परचम लहराया ही अब एमएलसी चुनाव़ में भी भाजपा अपनी जीत दर्ज कर रही है। देवरिया कुशीनगर स्थानीय प्राधिकार क्षेत्र में हुए एमएलसी चुनाव में भाजपा के रतन पाल सिंह ने सपा के डॉ. कफील खान को 3224 मतों से हरा दिया। कड़ी सुरक्षा के बीच कलेक्ट्रेट में हुई मतगणना में बीजेपी प्रत्याशी ने शुरू से ही बढ़त बना ली थी।
एमएलसी चुनाव में भाजपा के रतनपाल ने 4255 मत प्राप्त किये तो डॉ. कफील खान मात्र  1031 मत हजी हासिल कर सके। कड़ी सुरक्षा के बीच मंगलवार को देवरिया-कुशीनगर स्थानीय प्राधिकारी क्षेत्र के लिए कलेक्ट्रेट में मतगणना हुई। मतगणना के दौरान करीब 10:30 बजे तक ही जीत की स्थिति साफ होने लगी। बीजेपी से दावेदारी कर रहे डॉ. रतनपाल सिंह अंत तक 3224 मतों से आगे बने रहे, उनके बढ़त को देख समर्थकों के चेहरे पर खुशी का भाव बना रहा। मतगणना के लिए लगाए गए 8 टेबल पर गिनती की गई थी।
उधर सपा के प्रत्याशी कफील खान को 1031 वोट ही मिल सके। इनके अलावा भारतीय कृषक दल के विनय प्रकाश श्रीवास्तव को 2 मत, जनता-समता पार्टी के मुक्ति नाथ सिंह को 11, निर्दलीय शैलेश कुशवाहा को 18 और आफताब आलम को 5 वोट ही मिले। मतगणना में 102 मत अवैध पाए गए। इस सीट के लिए देवरिया और कुशीनगर जिले के कुल 5526 में से 5424 जनप्रतिनिधियों ने मतदान किया था।  बड़े अंतर से जीत पर भाजपा के समर्थकों में खुशी का माहौल है।

Related Posts

Shiv Sena UBT Crisis: टूट गई ‘उद्धव की सेना’, एकनाथ शिंदे की शिवसेना को मिला 6 सांसदों का समर्थन
  • TN15TN15
  • June 17, 2026

महाराष्ट्र में एक बार फिर उद्धव ठाकरे को…

Continue reading
शिवसेना UBT छोड़ने वाले सांसदों के सामने संजय राउत ने रखी शर्त, ‘जिन्हें जाना है वो पहले…’
  • TN15TN15
  • June 17, 2026

उद्धव बालासाहेब ठाकरे की शिवसेना का साथ छोड़कर…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

‘यूपी में बाबा, बंगाल में दादा, बिहार में सम्राट बैठा है’, CM की दो टूक, ‘कोई माई का लाल…’

  • By TN15
  • June 17, 2026
‘यूपी में बाबा, बंगाल में दादा, बिहार में सम्राट बैठा है’, CM की दो टूक, ‘कोई माई का लाल…’

किसान संघर्ष मोर्चा ने यमुना एक्सप्रेसवे टोल मैनेजमेंट के विरुद्ध किया प्रदर्शन

  • By TN15
  • June 17, 2026
किसान संघर्ष मोर्चा ने यमुना एक्सप्रेसवे टोल मैनेजमेंट के विरुद्ध किया प्रदर्शन

सड़क हादसे में मां की मौत, शव के पास हाथ जोड़कर रोती 6 वर्षीय मासूम का वीडियो वायरल

  • By TN15
  • June 17, 2026
सड़क हादसे में मां की मौत, शव के पास हाथ जोड़कर रोती 6 वर्षीय मासूम का वीडियो वायरल

बिहार: युवक ने पुलिस पर तान दी पिस्टल, कहा- ठोक देंगे

  • By TN15
  • June 17, 2026
बिहार: युवक ने पुलिस पर तान दी पिस्टल, कहा- ठोक देंगे

Shiv Sena UBT Crisis: टूट गई ‘उद्धव की सेना’, एकनाथ शिंदे की शिवसेना को मिला 6 सांसदों का समर्थन

  • By TN15
  • June 17, 2026
Shiv Sena UBT Crisis: टूट गई ‘उद्धव की सेना’, एकनाथ शिंदे की शिवसेना को मिला 6 सांसदों का समर्थन

इस देश की आर्थिक रीढ़ ग्रामीण भारत है जिसे हम सबको एकजुटता के साथ सुरक्षित करना होगा क्योंकि आने वाला समय पूंजीवाद का है : राकेश टिकैत

  • By TN15
  • June 17, 2026
इस देश की आर्थिक रीढ़ ग्रामीण भारत है जिसे हम सबको एकजुटता के साथ सुरक्षित करना होगा क्योंकि आने वाला समय पूंजीवाद का है : राकेश टिकैत