अब एक महंत के भड़काऊ भाषण का वीडियो वायरल : कहा-दूसरे समुदाय ने हिंदू लड़कियों को छेड़ा तो वह उनकी बहू बेटियो से रेप करेगा 

द न्यूज 15 
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में ऐसा लग रहा है कि जैसे धर्म के नाम पर समाज में पूरी तरह से जहर घोल दिया गया है। जिसके मन में आ रहा है वह बोल दे रहा है। सियासत को चमकाने के लिए समाज में धर्म के नाम पर समाज के माहौल को विषाक्त किया जा रहा है। गोरखपुर मंदिर में हमले का मामला अभी थमा नहीं है कि एक महंत के भड़काऊ बयान की वीडियो वायरल हो रही है। इस वीडियो में एक महंत यह कहते हुए सुना जा रहा है कि यदि किसी हिन्दू की लड़की को छेड़ा तो वह तुम्हारी बहु-बेटियों के साथ रेप करेगा। द न्यूज १५ इस वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।
दरअसल यूपी में एक महंत की विवादित और भड़काऊ बात से एक नया विवाद खड़ा हो गया है। महंत बजरंग मुनि दास नाम के इस महंत का एक वीडियो सामने आया है, इस वीडियो में इस बात की धमकी देता दिखाई दे रहा है कि यदि दूसरे समुदाय ने हिंदू लड़कियों से छेड़छाड़ की तो वह उस समुदाय की बहू-बेटियों से रेप करेगा। इस महंत का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया है। यह वीडियो 2 अप्रैल का बताया जा रहा है। दरअसल महर्षि लक्ष्मण दास उदासीन आश्रम के महंत बजरंग मुनि दास ने नवरात्रि और हिंदू नव वर्ष को लेकर सीतापुर में आयोजित शोभा यात्रा के दौरान यह भड़काऊ भाषण दिया बताया जा रहा है।
बताया जा रहा है कि महंत ने ये बातें उस समय कही हैं जब जुलूस खैराबाद मस्जिद के पास से गुजर रहा था। मतलब यह महंत माहौल ख़राब करना चाहता था। महंत वीडियो में कह रहा है कि ”मैं तुम्हें यह प्यार से बता रहा हूं कि यदि एक भी हिंदू लड़की को खैराबाद में तुमने छेड़ा तो मैं सरेआम तुम्हारी बहू-बेटियों को घर से उठाकर लाऊंगा और रेप करूंगा।”

Related Posts

लंच के बहाने जंतर मंतर के लिए राहुल गांधी का कूच!

कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने इंडिया गठबंधन के…

Continue reading
PM मोदी के 25 साल पर RJD का वार!

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

लोकतंत्र बचाओ–देश बचाओ अभियान के तहत डीएम कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन

लोकतंत्र बचाओ–देश बचाओ अभियान के तहत डीएम कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन

10% विकसित प्लॉट के मुद्दे पर 21 अक्टूबर से यमुना प्राधिकरण पर किसान संघर्ष मोर्चा का महापड़ाव

10% विकसित प्लॉट के मुद्दे पर 21 अक्टूबर से यमुना प्राधिकरण पर किसान संघर्ष मोर्चा का महापड़ाव

विपक्षी सांसदों का अब राजघाट तक मार्च 

विपक्षी सांसदों का अब राजघाट तक मार्च 

नाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए सचिन तेंदुलकर, यूं दी अंतिम श्रद्धांजलि

नाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए सचिन तेंदुलकर, यूं दी अंतिम श्रद्धांजलि

गांव की मिट्टी में रमे थे नाना पाटेकर, जन्मभूमि से थी अंतिम विदाई की इच्छा! 

गांव की मिट्टी में रमे थे नाना पाटेकर, जन्मभूमि से थी अंतिम विदाई की इच्छा! 

अपने गांव से अंतिम विदाई चाहते थे नाना पाटेकर! 

अपने गांव से अंतिम विदाई चाहते थे नाना पाटेकर!