ईडी की कार्रवाई पर संजय राउत ने साधा केंद्र पर निशाना,  कहा बाला साहेब का चेला हूं, झुकूंगा नहीं 

द न्यूज 15 
नई दिल्ली/मुंबई। ईडी की कार्रवाई के बाद शिवसेना सांसद संजय राउत का बयान आया है। उन्होंने कहा कि भले ही उन्हें गोली मार दी जाए पर वह झुकेंगे नहीं। उन्होंने अपने को बाला साहेब ठाकरे का चेला बताते हुए कहा कि वह कोई अडानी अंबानी तो है नहीं। एक छोटे से मकान में रहते हैं। उन्हें जेल भेज दिया जाए या फिर कुछ भी कर दिया जाए वह अपने पथ से डिगने वले नहीं हैं।
दरअसल संजय राउत ईडी की कार्रवाई पर बहुत नाराज हो गए हैं। फ्लैट और प्लॉट कुर्क किए जाने पर उन्होंने कहा कि भले उन्हें गोली मार दी जाए, जेल भेज दिया जाए पर वह चुप बैठने वाले नहीं हैं। संजय राउत ने प्रश्नात्मक लहजे  में कहा है कि ‘प्रॉपर्टी का मतलब आखिर क्या होता है ? उनका कहना था कि के वह मेहुल चोकसी हैं, नीरव मोदी हैं या फिर विजय माल्या हैं। वह अंबानी या अडानी भी नहीं हैं। उनका कहना है कि जिस घर में वह रहते हैं छोटा सा है। उनका पैतृक स्थान अलीबाग है, वहां पर एक एकड़ जमीन भी नहीं है। उन्होंने जो कुछ भी ख़रीदा है कड़ी  मेहनत से लिया है।
संजय राउत ने ईडी की कार्रवाई को बदले की करवाई बताया है। उनका कहना था कि ‘यह जो कुछ भी हो रहा है, वह बदले की कार्रवाई  है। उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हने धमकियां मिल रही थीं कि यदि आप महाराष्ट्र की सरकार गिराने में सहयोग नहीं करोगे तो फिर केंद्रीय एजेंसियों की कार्रवाई होगी।’

Related Posts

ट्रेनें रद्द होने पर चिराग पासवान बोले, ‘युवाओं को कोई नहीं रोक सकता प्रभु’

कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन से पहले कई…

Continue reading
यूपी में SIR में चुनाव आयोग के सॉफ़्टवेयर ने खुद बना डाले 85,854 वोटर-डिलीशन फ़ॉर्म!

‘द रिपोर्टर्स कलेक्टिव’ का खुलासा, मुख्य चुनाव आयुक्त…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

‘मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए’, CJP प्रोटेस्ट से पहले SC की टिप्पणी

‘मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए’, CJP प्रोटेस्ट से पहले SC की टिप्पणी

ट्रेनें रद्द होने पर चिराग पासवान बोले, ‘युवाओं को कोई नहीं रोक सकता प्रभु’

ट्रेनें रद्द होने पर चिराग पासवान बोले, ‘युवाओं को कोई नहीं रोक सकता प्रभु’

सैकड़ों वेंडर्स के प्रदर्शन के बाद सेक्टर-142 थाना पुलिस से समझौता, 20-22 साल पुराने शाहदरा साप्ताहिक मंगल बाजार को लगाने की मिली सशर्त अनुमति

सैकड़ों वेंडर्स के प्रदर्शन के बाद सेक्टर-142 थाना पुलिस से समझौता, 20-22 साल पुराने शाहदरा साप्ताहिक मंगल बाजार को लगाने की मिली सशर्त अनुमति

किसान संघर्ष मोर्चा के नेताओं के घरों पर पुलिस तैनात, संवैधानिक अधिकारों के उल्लंघन का आरोप

किसान संघर्ष मोर्चा के नेताओं के घरों पर पुलिस तैनात, संवैधानिक अधिकारों के उल्लंघन का आरोप

A Major Victory for the Kisan Sabha’s Struggle : ग्रेटर नोएडा में किसान कोटा के प्लॉटों की ऊंचाई 11 मीटर से बढ़ाकर 15 मीटर करने के प्रस्ताव को कैबिनेट की मंजूरी

A Major Victory for the Kisan Sabha’s Struggle : ग्रेटर नोएडा में किसान कोटा के प्लॉटों की ऊंचाई 11 मीटर से बढ़ाकर 15 मीटर करने के प्रस्ताव को कैबिनेट की मंजूरी

सीजेपी आंदोलन पर सख्ती कर अपने पैरों पर खुद कुल्हाड़ी मार रही सरकार!

सीजेपी आंदोलन पर सख्ती कर अपने पैरों पर खुद कुल्हाड़ी मार रही सरकार!