सम्राट अशोक के नाम पर भाजपा का ओबीसी सम्मेलन करेंगे बीके सिंह कुशवाहा

भाजपा नेता न कहा-पश्चिमी उत्तर प्रदेश में चलाया जाएगा जागरूकता अभियान, योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में चहुंमुखी विकास कर रहा है उत्तर प्रदेश, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुआई में विश्वगुरु बनेगा भारत

 

द न्यूज 15 
नई दिल्ली।  भाजपा ने ओबीसी को रिझाने की रणनीति देशभर में बनाई है। जहां पार्टी बिहार में सम्राट अशोक की जयंती मना रही है। कुशवाहा बहुल दस जिलों में अशोक के बारे में जानकारी देने के लिए रथयात्रा निकाली जा रही है वहीं उत्तर प्रदेश में भी ओबीसी को पार्टी से जोड़ने के लिए बड़े स्तर पर अभियान चल रहा है। इस अभियान के तहत हाल ही में जदयू से भाजपा में शामिल हुए पुराने समाजवादी बीके सिंह कुशवाहा पश्चिमी उत्तर में ओबीसी सम्मेलन कराने जा रहे हैं। एक विशेष बातचीत में उन्होंने कहा कि जल्द ही वह नोएडा या गाजियाबाद में ओबीसी सम्मेलन कराएंगे। उनका कहना था कि सम्मेलन की तारीख और स्वरूप पार्टी के नेताओं से विचार-विमर्श करने के बाद तय कर ली जाएगी। इस सम्मेलन में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के पिछड़े वर्ग के लोगों को जोड़ा जाएगा। सम्राट अशोक के पूरी दुनिया पर किये राज के बारे में लोगों को बताया जाएगा। किस तरह से भारत ने दुनिया पर राज किया है इस पर विचार व्यक्त किये जाएंगे। बीके सिंह कुशवाहा का कहना था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुआई में भारत विश्व गुरु बनेगा।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अगुआई में उत्तर के चहुंमुखी विकास की बात बीके सिंह कुशवाहा ने कही। रोजी और रोटी के मुद्दे पर उनका कहना था कि उत्तर प्रदेश सरकार ने जहां फ्री राशन योजना को तीन महीने के लिए बढ़ा दिया है किसान की फसल का उचित मूल्य दिया जरहा है। योगी सरकार बड़े स्तर पर युवाओं को रोजगार देने जा रही है। द कश्मीर फाइल्स पर भाजपा के प्रमोशन पर उन्होंने कहा कि भाजपा किसी फिल्म का प्रमोशन नहीं कर रही है। पर कश्मीरी पंडितों पर हुए अत्याचार को कैसे पचा लिया जाए। उनका कहना था कि अपने ही देश में हिन्दू को बेगाना बना दिया गया था। अब हिन्दू जागा है। हिन्दू राष्ट्र बनाने के मामले पर उन्होंने कहा कि संविधान के होते हुए हिन्दू राष्ट्र नहीं बन सकता है। न ही कोई बना रहा है। उनका कहना था कि भाजपा राज में अल्पसंख्यक सबसे अधिक सुरक्षित हैं। हां यदि कोई देश और समाज से खिलवाड़ करेगा उसको बख्शा नहीं जाएगा। भाजपा के हिन्दू और मुस्लिम को लेकर राजनीति करने के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि भाजपा राज में हिन्दुओं को सम्मान मिला है तो विपक्ष को दिक्कतें हो रही है। केजरीवाल को उन्होंने महाठग की उपाधि दी। उन्होंने कहा कि केजरीवाल जिन मुद्दोंे को लेकर राजनीति में आये थे वह उन मुद्दों में दूसरी पार्टियों से भी भ्रष्ट साबित हो रहे हैं। दिल्ली के नगर निगमों को एक करने के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि देश और समाज हित में जो कुछ अच्छा होगा। वह भाजपा करेगी। आजादी की लड़ाई में आरएसएस और जनसंघ के अंग्रेजों का साथ देने के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि आरएसएस और भाजपा में देशभक्ति कूट-कूट कर भरी है।

कांग्रेस ने अपन राज में तोड़मरोड़ का लिखवाया है। उन्होंने कहा कि वीर सावरकर के संघर्ष को भी कांग्रेस ने गलत ढंग से दिखाया है। बीके सिंह कुशवाहा का कहना था कि देश की आजादी में भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद, खुदीराम बोस, सुभाष चंद्र बोस जैसे क्रांतिकारियों ने शहादत दी और कांग्रेस ने ऐसा माहौल बना दिया कि जैसे महात्मा गांधी और पंडित जवाहर लाल नेहरू ने ही देश को आजादी दिलाई है। देश के बंटवारे के लिए मो. अली जिन्ना को जिम्मेदार ठहराते हुए बी.के सिंह कुशवाहा ने कहा कि मुस्लिम लीग की स्थापना ही देश के बंटवारे के लिए की गई थी। उनका कहना था कि अब जो पार्टी हिन्दुत्व को लेकर चलेगी वही देश पर राज करेगी। हिन्दुत्व की बात भाजपा करती है।

Related Posts

पंजाब चुनाव में कौन होगा AAP का मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार? केजरीवाल ने CM मान के सामने किया ऐलान
  • TN15TN15
  • June 13, 2026

आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद…

Continue reading
CJP पर संजय राउत का बड़ा दावा, ‘अभिजीत दीपके और प्रधानमंत्री की अमेरिका में मीटिंग हुई, फोटो…’
  • TN15TN15
  • June 11, 2026

कॉकरोच जनता पार्टी पर उद्धव गुट के राज्यसभा…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

नागौद राजघराना : बाबा राजा की एक पत्नी ने दूसरी को मारी गोली

  • By TN15
  • June 13, 2026
नागौद राजघराना : बाबा राजा की एक पत्नी ने दूसरी को मारी गोली

लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ को मिली बड़ी जिम्मेदारी, सरकार ने बनाया आर्मी चीफ, जनरल उपेंद्र द्विवेदी की लेंगे जगह

  • By TN15
  • June 13, 2026
लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ को मिली बड़ी जिम्मेदारी, सरकार ने बनाया आर्मी चीफ, जनरल उपेंद्र द्विवेदी की लेंगे जगह

 यूपी की 12वीं पास महिलाओं के लिए मौका, आंगनबाड़ी में निकलने वाली है बंपर भर्ती

  • By TN15
  • June 13, 2026
 यूपी की 12वीं पास महिलाओं के लिए मौका, आंगनबाड़ी में निकलने वाली है बंपर भर्ती

Rajasthan News: फर्जी डिग्रियों और प्रमाण पत्रों पर राजस्थान SOG का एक्शन, रडार पर देश भर की 25 यूनिवर्सिटी

  • By TN15
  • June 13, 2026
Rajasthan News: फर्जी डिग्रियों और प्रमाण पत्रों पर राजस्थान SOG का एक्शन, रडार पर देश भर की 25 यूनिवर्सिटी

‘प्रोड्यूसर अचानक करोड़पति बन गए’, अपनी भोजपुरी फिल्म ‘धुरंधर’ के 13 साल बाद ट्रेंड करने पर बोले रवि किशन

  • By TN15
  • June 13, 2026
‘प्रोड्यूसर अचानक करोड़पति बन गए’, अपनी भोजपुरी फिल्म ‘धुरंधर’ के 13 साल बाद ट्रेंड करने पर बोले रवि किशन

अमिताभ बच्चन ने एक दिन में निपटा दी 12 फिल्मों की शूटिंग, बिग बी ने खुद किया खुलासा, बोले- ‘बाकी सब तो चलता रहेगा…’

  • By TN15
  • June 13, 2026
अमिताभ बच्चन ने एक दिन में निपटा दी 12 फिल्मों की शूटिंग, बिग बी ने खुद किया खुलासा, बोले- ‘बाकी सब तो चलता रहेगा…’